Monday, June 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि तरड़ ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस प्रदर्शनी को अधिकाधिक देखें ताकि हमें नजदीक से मोदी के व्यक्तित्व को जानने का अवसर उपलब्ध हो। जिला सह संयोजक क्रांति चुघ ने सभी भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सीताराम मौर्य, सरदूलसिंह कंग, जुगल डूमरा, एड. अविनाश डाबी, मनभीरसिंह रंधावा, चंद्रशेखर गौड़, शिवभगवान जोगपाल, राजीव चौधरी, जगदीश कासनिया, मुखराम बावरी, विजेन्द्रपाल सिंह, नवजोत रंधावा, राजेश आहूजा, भीष्म लाटा, विक्रम नैण, श्रवण पारीक सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।...
पार्षद कमला बिश्नोई का सम्मान किया

पार्षद कमला बिश्नोई का सम्मान किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पार्षद कमला बिश्नोई को वार्डवासियों ने सम्मानित किया। उनका सम्मान शराब के अवैध ठेके को हटाने के लिए किया गया। इसके लिए उन्होंने 9 दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था। वार्डवासियों ने एक कार्यक्रम में कमला बिश्नोई व बनवारीलाल बिश्नोई को फूलमालाओं से लाद दिया। वक्ताओं ने कहा कि इससे पहले उन्होंने शराब की अवैध ब्रांच व डिस्ट्रिक्ट सेंटर से सट्टे की दुकानों को बंद करवाया था। कमला बिश्नोई के साथ ही इस आंदोलन को सफल बनाने वाले दिनेश ठोलिया, कार्तिक तिवाड़ी, दीप ढुंढ़ाड़ा, अजय भाटीवाल, राहुल ढुंढ़ाड़ा, अरुण मल्होत्रा, विमल बिश्नोई, संजय बिश्नोई, मनीष बेनीवाल, सुरेश भाटी, सुशील वर्मा, साहिल वासन, अजय बिश्नोई, सोहनलाल वर्मा, राधादेवी नायक, सोहनलाल नायक, बहादर शर्मा, मुरारी, महेन्द्र व पवन नंदीवाल आदि युवा नेताओं को भी सम्मानित किया गया। पार्षद कमला बिश्नोई ...
जीएसएस का परिणाम घोषित

जीएसएस का परिणाम घोषित

श्री गंगानगर
कान्हेवाला (सीमा सन्देश)। ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनाव सम्पन्न हुए। 10 बजे गिनती शुरू हुई और लगभग एक घंटे बाद परिणाम जारी कर दिया। वार्ड 2, 4, 8 में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। वहीं वार्ड नं 1 में मनजीत सिंह 3 मतों, वार्ड नं 3 से श्रीराम ढाका 4 मतों, वार्ड नं 5 से गुरजीवन सिंह, वार्ड नं 6 से सोहनलाल जांगू 7 मतों, 2 मतों, वार्ड नं 9 में निर्मल सिंह 6 मतों, वार्ड 10 से पृथ्वीराज चालिया 9 मतों, वार्ड नं 11 से लक्ष्मण सिंह 1 मत और वार्ड नं 12 से साहब राम जांगू 138 मतों से विजय हुए। वहीं वार्ड नं 7 से इन्द्राज वर्मा लॉटरी से जीते।...
मॉडर्न आँगनबाड़ी; नवाचारों से बदली केन्द्रों की सूरत, प्रदेश में भी हमारा श्रीगंगानगर अव्वल

मॉडर्न आँगनबाड़ी; नवाचारों से बदली केन्द्रों की सूरत, प्रदेश में भी हमारा श्रीगंगानगर अव्वल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सरकार की ओर से लागू योजनाएं जमीनी स्तर पर तभी सफल होती हैं, जब जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ठीक इसी तर्ज पर श्रीगंगानगर के कुछ अधिकारी टीम वर्क के जरिए स्वास्थ्य एवं बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रहे हैं। यह नवाचार आँगनबाड़ी के जरिए गर्भवतियों-प्रसूताओं के स्वास्थ्य और बच्चों के अक्षर ज्ञान से संबंधित हैं। इन्हीं नवाचारों की बदौलत श्रीगंगानगर को स्टेट मेरिट अवार्ड की घोषणा कुछ दिन पहले हुई है। खास बात ये है कि स्टेट मेरिट अवार्ड में श्रीगंगानगर और अजमेर के ही नाम शामिल रहे। जिला कलक्टर के नवाचारों को राज्य स्तर पर सराहा गया है। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, जिला परिषद सीईओ आईएएस मुहम्मद जुनैद, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक श्रीमती रीना छीम्पा की अगुवाई में जिले में नवाचार निरंतर किए जा रहे हैं। हाल ही में श्...
हिरणों को चीतों के आगे परोसे जाने का विरोध, बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप; माकपा ने प्रदर्शन का किया ऐलान

हिरणों को चीतों के आगे परोसे जाने का विरोध, बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप; माकपा ने प्रदर्शन का किया ऐलान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरमध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीते धीरे-धीरे खुद को नये माहौल के मुताबिक ढालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर करोड़ों रुपये खर्च कर अफ़्रीकी चीतों को भारत लाए जाने और भारतीय मूल के वन्य जीवों चीतल (हिरणों) आदि को चीतों के आगे भोजन के रूप में परोसे जाने का विरोध शुरू हो गया है। माकपा ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में माकपा ने इसके विरोध में मंगलवार को अनेक स्थानों पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। माकपा के जिला सचिव श्योपतराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जन्मदिन को इवेंट मैनेजमेंट में बदल पार्टी का प्रचार करने, जनभावनाओं को आहत करने और प्रकृति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के वन्य जीवों की सुरक्षा का प्रावधान करने की बजाय नामीबिया से चीतों को भारत लाकर वनस्प...
भाजयुमो का मेगा रक्तदान शिविर आज

भाजयुमो का मेगा रक्तदान शिविर आज

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भाजयुमो प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े का आगाज शनिवार को मेगा रक्तदान शिविर से करेगा। श्रीगंगानगर में रक्तदान शिविर का संयोजक राजीव शर्मा को बनाया गया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वजीत अवि दानेवालिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए निर्णय के अनुसार श्रीगंगानगर शहर में शनिवार को एक शिविर तपोवन ब्लड बैंक में तथा दूसरा 5 ई छोटी में लगाया जाएगा। बैठक में अवि दानेवालिया व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवानी पाईवाल का स्वागत-अभिनंदन किया गया।...
शराब ठेके का विरोध तेज, लोगों ने एसएसबी रोड पर लगाया जाम

शराब ठेके का विरोध तेज, लोगों ने एसएसबी रोड पर लगाया जाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शराब गोदाम की आड़ में शराब बिक्री के विरोध में पार्षद कमला बिश्नोई के अगुवाई में जारी विरोध गुरुवार को हुए घटनाक्रम के बाद और तेज हो गया। ऐसे में शुक्रवार सुबह ही लोगों ने गोदाम की आड़ में बेची जा रही शराब और ठेका बन्द करवाने के लिए एसएसबी रोड पर चक्का जाम किया। एसएसबी रोड के सौ फुट रोड तिराहे पर पार्षद कमला बिश्नोई की अगुवाई में लगे धरने पर चारों तरफ से महिलाओं और पुरुषों ने सुबह 8 बजे से ही लोगों की आवााजाही रोक दी। इससे दोनों तरफ दोपहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लग गई। एसएसबी रोड पर एसएसबी गेट के पास तक वाहन नजर आने लगे। देर तक बीच रास्ते खड़े रहने के बाद कुछ लोगों ने रास्ता बदलना उचित समझा। वहीं डिवाइडर के कट से कुछ लोगों ने वाहनों को वापस कालूवाला की तरफ मोड़ दिया। शाम तक जारी रहे चक्का जाम के बावजूद प्रशासन की ओर से इसमें शामिल लोगों से वार्ता के लिए प्रश...
जिला अस्पताल में पांच घंटें बंद रही बिजली

जिला अस्पताल में पांच घंटें बंद रही बिजली

श्री गंगानगर
इलाज और जांच की व्यवस्था बिगड़ी, मरीजों का गर्मी से बेहाल, ओपीडी रही खालीश्रीगंगानगर। जिला अस्पताल में गुरूवार को मुख्य लाइन की केबल में अचानक खराबी आ गई। इस कारण विद्युत सप्लाई करीब पांच घंटें तक बंद रही। इससे ारीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं इलाज और जांच करने करने की व्यवस्था बिगड़ गई। ओपीडी ब्लॉक में अंधेरा व अधिक गर्मी होने पर कमरों में डॉक्टर भी नहीं बैठे थे। मरीज इनकी इंतजार में कैमरों के बाहर लाइनों में खड़े रहे। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे विद्युत लाइन की मुख्य केबल में अचानक खराबी आ गई थी। इससे अस्पताल के पूरे परिसर और सभी यूनिट में लाइट बंद हो गई। इस कारण जरनेटर से भी विद्युत अस्पताल में विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे खराबी की ठीक करने के बाद सप्लाई को शुरू किया गया। आपातकालीन कक्ष में तो डॉक्टरों ने मोबाइल की टार्च से इलाज किया। खून, एक्स...
7 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित

7 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। जिले में नशा मुक्ति के लिये चलाये जा रहे मंशा अभियान के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच व निरीक्षण किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की कमियां व अनियमितता पाये जाने पर 7 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित किये।सहायक निदेशक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि धींगड़ा मेडिकल स्टोर श्रीगंगानगर का 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर, शिव शक्ति सेल्स एजेंसी श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर, अरोड़ा मेडिकल एजेन्सीज श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर, बटुक वेटनरी हाउस पुरानी धान मण्डी श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर, मेडिसेन्टर श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर, सोना मेडिकोज श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर तथा यूनीफार्मा श्रीगंगानगर का 28 से 30 सितम्बर तक के लिये अनुज्ञापत्र निलम्बित किया गया है।...
बिजली चोरों पर छापामारी 124 जगह पकड़ी चोरी

बिजली चोरों पर छापामारी 124 जगह पकड़ी चोरी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बिजली चोरों पर कार्यवाही करते हुए विद्युत निगम ने 124 जगह बिजली चोरी पकड़ी है। कार्यवाही के दौरान निगम ने बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 12.36 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। निगम से मिली जानकारी अनुसार श्रीगंगानगर वृत के सभी 5 अधिशाषी अभियंता, 18 सहायक अभियंता व 54 कनिष्ठ अभियंताआें द्वारा जिले भर में छापा मारी की गई। इसमें 124 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई। निगम के अधीक्षण अभियंता एल एस मान ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर कार्यवाही की गई है। फिलहाल उन पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उनके विरूद्ध विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। एसई मान ने बताया कि इससे पूर्व 7 सितम्बर को निगम की टीम ने कार्यवाही करते हुए 158 स्थानों पर बिजली चोरों के विरूद्ध कार्यवाही की थी। इसमें 15.71 लाख रुपए का राजस्व निर्धारण किया गया था।...