Monday, June 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

दीपक सोनी सर्व स्वर्णकार महासभा के प्रवक्ता बने

दीपक सोनी सर्व स्वर्णकार महासभा के प्रवक्ता बने

श्री गंगानगर
घड़साना (सीमा सन्देश)। दीपक सोनी को सर्व स्वर्णकार महासभा का प्रवक्ता बनाये जाने पर उनका यहां नई मंडी घड़साना में स्वर्णकार समाज की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही समाज के लोगों ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई। दीपक सोनी ने सभी का धन्यवाद किया। दीपक सोनी ने कहा कि वे समाज को जागरूक करने के साथ साथ सामाजिक कार्याें का प्रचार कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। स्वर्णकार समाज ने सर्व स्वर्णकार महासभा के अध्यक्ष जी.एल.सोनी व स्वर्णकार समाज महासचिव राजेन्द्र सोनी धन्यवाद प्रकट किया।...
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का दूसरा चरण शुरू

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का दूसरा चरण शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के ब्लॉकस्तरीय मुकाबले सोमवार से शुरू हो गए। गंगानगर ब्लॉक का मुख्य समारोह महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में हुआ। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक कबड्डी, खो-खो, हॉकी, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट और शूटिंग वॉलीबॉल में भाग लिया। विधायक राजकुमार गौड़, जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग, नगर परिषद सभापति करुणा चांडक, जिला परिषद सीईओ मोहम्मद जुनेद, गंगानगर पंचायत समिति प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह सहित अन्य ने ध्वजारोहण कर खेलों का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के बाद अतिथियों ने मशाल भी प्रज्जवलित की।विधायक गौड़ ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को खिलाड़ियों के लिए महाकुंभ बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पहले नहीं हुए। यह खिलाड़ियों और विभिन्न खेलों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सियाग, सभ...
यातायात व्यवस्था में सुधार के प्रयास, शहर में बनेंगे नए ट्रैफिक प्वाइंट

यातायात व्यवस्था में सुधार के प्रयास, शहर में बनेंगे नए ट्रैफिक प्वाइंट

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जिले में वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण यातायात का भी दबाब बढ़ने लग गया है। जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। ट्रैफिक थाना में पुलिसकर्मियों का लगभग स्टॉफ पूरा होने के बाद भी यातायात व्यवस्था बिगडी हुई हैं। इस कारण शहर में नए ट्रैफिक प्वार्इंट बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई हैै। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने शहर में एक दर्जन से अधिक ट्रैफिेक प्वार्इंट बना रखें है। इन्ही प्वार्इंटों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लगाया जाता है। प्वार्इंटों पर लगाए जाने वाले पुलिसकर्मियों से ज्यादा गस्त पर होने के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। अधिकतर मार्गों पर वाहनों का जाम लगा रहता है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के सामने, शिव चौक, अग्रसेन चौक, चहल च...
विवाद समाप्त, प्रशासन व समिति में बनी सहमति

विवाद समाप्त, प्रशासन व समिति में बनी सहमति

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। चक 6 जेड ए के कचरा प्लांट विवाद को लेकर जारी धरना रविवार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में नगर परिषद और संयुक्त संघर्ष समिति (कचरा प्लांट हटाओ) के बीच सहमति के बाद समाप्त हो गया। सहमति के बाद जिला प्रशासन, नगर परिषद और संघर्ष समिति ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। समझौते के बाद विधायक राजकुमार गौड़ ने बताया कि कचरा निस्तारण के लिए जिला प्रशासन निरन्तर प्रतिबद्ध रहा है। कचरा प्लांट शिफ्ट करने के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा स्थान देखे जा रहे हैं। संघर्ष समिति भी इसमें सहयोग करेगी तो समस्या जल्द खत्म हो सकती है। वहीं जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग ने भी संघर्ष समिति को आश्वस्त किया कि समय रहते समझौते के तहत कार्यवाही पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। नियमित रूप से बैठकें होंगी और प्रत्येक कार्रवाई से संघर्ष समिति को अवगत करवाया जाएगा। नगर परिषद ने कचरा ...
अनाथ बच्चे का सहारा बने भाजपा नेता संजय मूंदड़ा

अनाथ बच्चे का सहारा बने भाजपा नेता संजय मूंदड़ा

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। समाजसेवी भाजपा नेता संजय मूंदड़ा ने एक अनाथ बच्चे को सहारा देने के लिए एक ठोस कदम उठाया है। यह बच्चा आर्यण यादव वर्तमान में विवेक आश्रम में रहता है। संजय मूंदड़ा ने इस बच्चे की सहायता के लिए आश्रम के संस्थापक स्वामी श्री अनन्तानंद जी को एक लाख एक हजार रुपये की एफडी भेंट की जो कि बच्चे पर खर्च की जायेगी। याद दिल दें कि सूरतगढ़ रोड पर स्थित बिड़ला पब्लिक स्कूल भवन के निर्माण के दौरान आर्यण के पिता की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उस समय स्कूल के प्रबंधकों ने किसी भी प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाने से इन्कार कर दिया था। चूंकि आर्यण की माता का पूर्व में देहांत हो चुका है,लिहाजा पिता के खो जाने के बाद आर्यण अनाथ और बेसहारा हो गया, इसलिए उसको विवेक आश्रम में भर्ती करवाया गया। विवेक आश्रम के संस्थापक स्वामी अनन्तानंद ने सार्वजनिक रूप से अपील की थी, उन्होंने कहा था कि आर्य...

लम्पी स्किन पर अंकुश घावों से बहने लगा खून

श्री गंगानगर
ल्ल पशु चिकित्सा विभाग को फिर अलर्ट रहने के निर्देश, टीमें गठितश्रीगंगानगर। गायों में लम्पी स्किन संक्रमण फैलने पर लगभग अंकुश लग गया है। इस रोग से पूर्व में संक्रमित हुए गायों के घाव होने लग गए है। इससे खून बहने और कीड़े पड़ने की शिकायतें पशु चिकित्सा विभाग को मिलने लग गई है। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग को एक बार फिर से अलर्ट किया गया हैै। पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार लम्पी स्किन रोग से पीडित नए पशु नहीं मिल रहे हैं। इस रोग के फैलने पर काफी हद तक अंकुश लगा है। करीब दो माह में करीब 5 हजार से अधिक गायों की इस रोग से मौत हो चुकी है। हजारों की संख्या में गाय इस रोग से पीड़ित है।इनका विभाग ही टीमों व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर इलाज करवाया जा रहा है।पशु चिकित्सा विभाग के निदेशक रामवीर शर्मा ने बताया कि यह रोग अन्य पशुओं में नहीं फैले इस पर निगरानी रखी जा रही है। इस रोग से पीडित गाय...
लम्पी का असर और महंगाई की मार घी और डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़े

लम्पी का असर और महंगाई की मार घी और डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
और डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़े श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। गोवंश में फैली लंपी स्किन बीमारी का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। लंपी के कारण पशुओं की लगातार मौत के कारण दूध का उत्पादन कम हो गया है। ऐसे में पशुओं से मिलने वाले दूध सहित अन्य सामग्री के दामों में भारी वृद्धि हुई है। इसके कारण आम आदमी के रोजमर्रा के खर्च में इजाफा होने के साथ रसोई का खर्च भी बढ़ा है। करीब दो माह से पशुओं में फैली इस बीमारी के कारण कम हुए दूध की आपूर्ति ही अभी तक पूरी नहीं हो पाई।हालात ये हैं कि गांवों में ही दूध बचता ही नहीं। जबकि शहरों में अभी भी डिमाण्ड पहले की तरह बरकरार है। ऐेसे में दूध की कमी होने के साथ ही आम आदमी की जरूरत दूध, दही, घी, मक्खन जैसी चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।जानकारी अनुसार वर्तमान में गत दो माह पूर्व के मुकाबले 5 से 10 रुपए प्रतिकिलो तक बढ़ोतरी हुई है। कई जगह को दूधिए 45 रुपए प्रतिकि...
विद्यार्थी के भविष्य निर्माण में गुरु का योगदान बहुमूल्य : बेनीवाल

विद्यार्थी के भविष्य निर्माण में गुरु का योगदान बहुमूल्य : बेनीवाल

श्री गंगानगर
-नोजगे में स्व. मदन गोपाल की प्रतिमा का अनावरण, पूर्व शिष्यों ने दी श्रद्धांजलिश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। स्कूलों-कॉलेजों में राजनीति अच्छी बात नहीं, लेकिन राजनीति में दखल देकर इसे स्वच्छ बनाना होगा। डॉ. मदन गोपाल ऐसे शिक्षाविद् थे जिन्होंने सिर्फ शिक्षा देकर डिग्रियां नहीं बांटी बल्कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए उनका पथ-प्रदर्शन किया। यह उद्गार पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल ने व्यक्त किए। मौका था नोजगे स्कूल में शिक्षाविद् डॉ. मदन गोपाल की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण का। नोजगे चेयरमैन डॉ. पी. सूदन ने बताया कि इस मौके पर मदनगोपाल के शिष्यों ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।योग्यता को पहचानकर अवसर देते थे मदनजीपूर्व व्याख्याता डॉ. ओपी गुप्ता ने उनके अनुशासन, कर्मठता व लगन की प्रशंसा करते हुए उनके मार्गदर्शन में अर्जित ज्ञान का बखान किया। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे के भविष्य निर्माण में एक...
महावीर इंटरनेशनल दिव्यांगों को नि:शुल्क उपकरण वितरित करेगा

महावीर इंटरनेशनल दिव्यांगों को नि:शुल्क उपकरण वितरित करेगा

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। समाजसेवी संस्था महावीर इंटरनेशनल की ओर से अपने सामाजिक सेवा कार्यों की शृंखला में आने वाले दिनों में दो प्रमुख कार्य किये जाएंगे। दोनों कार्य दिव्यांगों की सेवा को ध्येय मानकर किये जा रहे हैं। यह जानकारी गुरुवार को संस्था अध्यक्ष वीरेन्द्र बैद व उनकी टीम के पदाधिकारियों ने एक प्रेस काँफ्रेंस में दी। इस अवसर पर संस्था सचिव भानुप्रकाश गर्ग, समाजसेवी छगनलाल शर्मा, अर्जुन वधवा, दीपक जैन, नरेश जैन, सौरभ जैन आदि भी उपस्थित थे। वीरेन्द्र बैद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर शनिवार को प्रात: 10 बजे महावीर इंटरनेशनल द्वारा सूरतगढ़ रोड पर संचालित वृद्धाश्रम में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्टÑीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान नई दिल्ली के सहयोग दिव्यांगों को उपकरण वितरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसमें जरूर...
शादी में आए युवक का मिला शव:रात को विवाह वाले घर में था, सुबह गांव की डिग्गी में मृत मिला

शादी में आए युवक का मिला शव:रात को विवाह वाले घर में था, सुबह गांव की डिग्गी में मृत मिला

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके में गांव 36 पीएस में डिग्गी में गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक अपने मामा के घर किसी की शादी में आया हुआ था। वह गुरुवार तक विवाह समारोह में शामिल था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव 36 पीएस में डिग्गी में मिलने से सनसनी फैल गई। ननिहाल के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही विवाह के घर में मातम पसर गया। युवक पंजाब के गांव शेरेवाला का रहने वाला था। पुलिस ने शव डिग्गी से निकलवाकर रायसिंहनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया। दोपहर तक पुलिस युवक के परिजनों का इंतजार कर रही थी। उसके परिजनों के आने पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने शव देखा तो दी पुलिस को सूचना गांव 36 पीएस की पानी की डिग्गी में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना रायसिंहनगर पुलिस को दी। एसएचओ गणेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा हालात का ज...