Monday, June 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

जागरण में झांकी लगाने वाले परिवारों को मिल रही धमकियां

जागरण में झांकी लगाने वाले परिवारों को मिल रही धमकियां

श्री गंगानगर
-एसडीएम के तीन माह पूर्व हुई शिकायत पर भी नहीं हुई कार्यवाहीश्रीगंगानगर। शहर में विभिन्न धार्मिक स्थलों तथा लोगों के घरों में आयोजित जागरण व अन्य धार्मिक आयोजनों में झांकियां सजाने वाले कलाकारों को इन दिनों कुछ तथाकथित लोगों द्वारा झांकियां सजाने पर धमकाया डराया जा रहा है। ऐसे में जागरण में झांकी सजाने वाले लोगों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा होने लगा है। इसी को लेकर इन लोगों द्वारा तीन माह पूर्व एसडीएम के समक्ष धमकाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए इस्तगासा भी लगाया परन्तु तीन माह गुजर जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में झांकी लगाने वालों को डर सताने लगा है कि उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इसी को लेकर दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन हॉल में इससे जुडेÞ श्रीगंगानगर झांकी परिवार के प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रेस वार्ता की । इसमें...
अधिकांश स्थानों से कचरे के ढेर उठे

अधिकांश स्थानों से कचरे के ढेर उठे

श्री गंगानगर
शहरी रोजगार योजना के 100 श्रमिकों को भी सफाई कार्य में लगायाश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। चक छह जैड में कचरा प्लांट हटाने की मांग के चलते सात दिन कचरे का उठाव नहीं होने पर जगह-जगह कचरा प्वाइंटों पर लगे ढेर अब लगभग खत्म हो गए हैं। संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच हुए समझौते के बाद नगरपरिषद ने कचरा निस्तारण केन्द्र पर पोकलेन मशीन लगा कर वहां कचरा डालने की व्यवस्था की थी। इसके बाद से लगातार नगरपरिषद के संसाधनों से शहर से कचरे का उठाव जारी है। सुबह 5 बजे से ही नगर परिषद के संस्थानों पर कचरे उठाव का काम शुरू हो जाता है जो दोपहर बाद तक जारी रहता है। 9 सितम्बर से शुरू हुई शहरी रोजगार योजना के तहत भी शहर से कचरा उठाव व सफाई के लिए करीब 100 श्रमिक लगाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र प्रताप ने बताया कि शहर में 75 ट्रैक्टर-ट्राली व 50 से अधिक आॅटोटीपर से कचरे का उठाव करवाया जा रहा है। एक-दो स्थानों क...

श्रीगंगानगर ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी खुलेंगे कारकस प्लांट

श्री गंगानगर
हड्डारोडी मामले में सुनवाई के दौरान सरकार ने दाखिल किया हलफनामाश्रीगंगानगर। चक छह जैड हड्डा रोडी मामले में सरकार ने कोर्ट में एक हलफनामा पेश किया है। इसमें सरकार ने श्रीगंगानगर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में हड्डारोडी के मामलों में निस्तारण के लिए कारकस प्लांट स्थापित करने की बात कही है। सरकार की ओर से डबल एजी सुनील बेनीवाल ने कोर्ट में हलफनामा पेश करते हुए कहा वर्तमान में प्रदेश में केवल अजमेर और जयपुर में ही कारकस प्लांट संचालित किए जा रहे। सरकार प्लान तैयार कर रही है जल्द से जल्द व्यवस्थित तरीके से जिसका डिजाइन किया गया हो, ऐसे कारकस डिस्पोजल प्लांट प्रदेश में जल्द से जल्द लगाने का प्रयास कर रही है। चक छह जैड निवासी राजकुमार सैनी द्वारा इस मामले में लगाई अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश सन्दीप मेहता और फरजंद अली ने इस मामले में आगामी सुनवाई के लिए 20 सितम्बर की तारीख ...
साहित्यकार संतोष कुमारी सम्मानित

साहित्यकार संतोष कुमारी सम्मानित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष, साहित्यकार संतोष कुृमारी को हिन्दी दिवस के अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी की ओर से हिन्दी भाषा को दी जा रही सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र राष्टÑ हिन्दी गौरव सम्मान-2022’ सम्मान प्रदान किया गया है। अकादमी अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, सचिव तिरवरनाथ, कोषाध्यक्ष रीना देवी व कानूनी सलाहकार एडवोकेट डॉ. नरेश सिहाग ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।...
ठेके के विरोध में धरना, ठेकेदार पर गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप

ठेके के विरोध में धरना, ठेकेदार पर गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप

श्री गंगानगर
-ठेकेदार का आरोप- गोदाम संचालित करने के नाम पर मांग रहे पैसेश्रीगंगानगर। एसएसबी रोड पर शराब ठेके के विरोध में मोहल्लावासियों द्वारा लगाए जा रहे धरने पर विवाद हो गया। इसकी सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाद स्थल मौजूद वाहनों को थाना ले गए। ठेके के विरूद्ध जारी धरने की अगुवाई कर रही पार्षद कमला बिश्नोई ने शराब ठेके के संचालक के पिता सहित कई लोगों पर गाड़ी चढ़ाने और मारपीट करने का आरोप लगाया तो दूसरी और शहर के दर्जन भर से अधिक ठेकेदारों ने पार्षद पर 25 हजार रुपए प्रतिमाद के हिसाब से मांगने का आरोप लगाया है। पार्षद कमला बिश्नोई ने बताया कि वार्ड में ठेकेदार द्वारा शराब गोदाम खोलने के लिए भवन किराए पर लिया गया परन्तु गोदाम की आड़ में यहां सरेआम शराब बेची जाने लगी। इसका विरोध करते हुए ठेकेदार से इसे बन्द करने के लिए कहा लेकि न उसने सुनवाई नहीं की। इस पर मोहल्लेवासियों के साथ ठेके...
जिला अस्पताल में 40 जांचें बंद, दवाएं भी पूरी नहीं मिलती

जिला अस्पताल में 40 जांचें बंद, दवाएं भी पूरी नहीं मिलती

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- बजट का दुरुपयोग हो रहा -सीमा सन्देश न्यूज.श्रीगंगानगर। राजकीय जिला चिकित्सालय में खामियों को दूर करते हुए मरीजों को राहत देने की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं की ओर से जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर के नाम एडीएम कमला अलारिया को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान मेडिकल रीलिफ सोसायटी के सदस्य राजकुमार सोनी, महिला इकाई अध्यक्ष पार्षद चेष्टा सरदाना, मंडल अध्यक्ष (पूर्व क्षेत्र) चंद्रशेखर गौड़, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, अटल मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापत, व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारी शरद अग्रवाल, पूर्व सभापति श्यामलाल धारीवाल, कमल भारद्वाज, शिव स्वामी, मंगलचंद डाल, राजीव चौधरी, हाकम सिंह सिडाना, सुरजीत ओड, जितेंद्र चौहान, ललित रतवाया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा नेताओं ने ...
नष्ट हुई फसलों का मांगा मुआवजा

नष्ट हुई फसलों का मांगा मुआवजा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। ग्रामीण किसान मजदूर समिति (जीकेएस) के संयोजक रणजीत सिंह राजू सहित अनेक किसानों ने आज अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा मांगा। सुबह बैठक कर सभी किसान कलक्टरेट पहुंचे और यहां जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि तीन सालों से बाग की फसल में अधिकत तापमान की वजह से फल नहीं लग रहा। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण मूंग व ग्वार की फसल खराब हो चुकी है, साथ ही नरमा भी खराब हो गया है। इसलिए इन नष्ट हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए। साथ ही मूंग की सरकारी खरीद शुरू करवाएं। अगले 15 दिन में धानमंडी में मूंग की फसल आनी शुरू हो जाएगी। ज्ञापन में बताया कि किसानों ने जिन फसलों का बीमा करवा रखा है उनकी क्रोप कटिंग करवाई जाए, ताकि उन्हें बीमा राशि मिल सके। इसके अलावा फसल खराब होने के कारण किसान बैंक का ब्याज देने में असमर्थ हैं। इसलिए किसानों की ज...
मूंग खरीद एक नवंबर से संभव : प्रशासन अक्टूबर से हो, वरना आंदोलन : किसान

मूंग खरीद एक नवंबर से संभव : प्रशासन अक्टूबर से हो, वरना आंदोलन : किसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश. श्रीगंगानगर।जिले में इस बार एक नवम्बर से मूंग की सरकारी खरीद शुरू कीर जा सकती है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि वर्तमान में मूंग समर्थन मूल्य से काफी नीचे बिक रहा है। मूंग का समर्थन मूल्य 7200 रूपये प्रति क्ंिवटल है। व्यापारी अभी 5800 रूपये प्रति क्ंिवटल के हिसाब से खरीद कर रहे हैं। यानि किसानों को 1400 रूपये प्रति क्ंिवटल के हिसाब से नुकसान होगा। अभी नई मंूग की फसल आने में लगभग 15 दिन और लगेंगे। बाजार में नया मूंग आने के बाद इसके भाव और कम होने की सम्भावना है। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू की जाये ताकि किसान एमएसपी पर अपना मूंग बेच सके। उधर बुधवार को समर्थन मूल्य पर मूंग, मूंगफली, सोयाबीन, कपास एवं उड़द खरीद के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन डॉ. हरीतिमा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान डॉ. हरीतिमा ने समर्थन मूल्य...
नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता 18-19 सितं. को

नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता 18-19 सितं. को

श्री गंगानगर
सादुलशहर (सीमा सन्देश)। गांव दलियांवाली के खेल मैदान में दो दिवसीय स़ कुलदीपसिंह मेमोरियल नैशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता 18-19 सितंबर को करवाई जाएगी। आयोजन समिति के कश्मीर सिंह, नवजोत सिंह एवं गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुरूष ओपन वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार, उप विजेता टीम को 15 हजार, पुरूष 55 किलोग्राम ग्रामीण वर्ग विजेता टीम को 11 हजार, उप विजेता टीम को 7100 रुपए एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।...
विधायक जांगिड़ ने द्वारका मंदिर में टेका मत्था

विधायक जांगिड़ ने द्वारका मंदिर में टेका मत्था

टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सादुलशहर (सीमा सन्देश)। सादुलशहर विधायक जगदीशचंद्र जांगिड ने बतौर पर्यवेक्षक वर्ष के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को गुजरात के विश्व प्रसिद्ध द्वारका मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने वहां गुजरात चुनाव में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनने की प्रार्थना की और मंदिर के महंत से आशीर्वाद लिया। इसके बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भीखूभाई वारातोरिया, द्वारका शहर प्रमुख प्रभात भाई, कॉआॅर्डिनेटर चिरागसिंह एवं अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चुनाव बारे फीडबैक भी लिया।...