पानी के लिए घड़साना में किसानों का महापड़ाव शुरू, वार्ता विफल
देर शाम को किसानों ने एसडीएम दफ्तर को घेरा, रात को भी जारी धरनाश्रीगंगानगर। नई मंडी घड़साना में सिंचाई के लिए पानी दिए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने आज महापड़ाव शुरू कर दिया। दिनभर कस्बे की नई अनाज मंडी के एक में किसानों का महापड़ाव चलता रहा।शाम को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से किसान नेताओं की उपखंड अधिकारी कार्यालय में वार्ता हुई, जो विफल हो गई। वार्ता विफल होने का पता चलते ही सैकड़ों की संख्या में अनाज मंडी में पड़ाव डाले हुए किसानों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय की तरफ कूच कर दिया। कार्यालय की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस बल ने किसानों को बैरिकेडिंग के पास रोक दिया। किसान अब वहीं रात को धरना देकर बैठे हैं। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण क्षेत्र के किसान लगातार मांग कर रहे हैं कि प्रथम चरण क्षेत्र की नहरों को चार समूहों में बांट कर द...








