सूरतगढ़: अभ्यर्थियों के लिए रही समुचित व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन का अमला रहा मुस्तैद
सीमा सन्देश न्यूजसूरतगढ़। शासन व प्रशासन के लिए चुनौती बनी रीट परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। दूरदराज से आए अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों के लिए शहर ने भी पलक पावड़े बिछा दिए। एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर आवास सहित भोजन व चाय-नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। परीक्षा केन्द्रों के बाहर भी चाय-नाश्ते, भोजन पैकेट व शिकंजी आदि वितरित की जा रही थी। कई स्थानों पर हेल्प सेंटर बना कर अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया। परीक्षा के लिए मानकसर के राजकीय विद्यालय के अलावा शहर में पांच सेंटर बनाएं गए।उपखंड अधिकारी कपिल यादव, तहसीलदार हाबूलाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक शिवरतन गोदारा, सिटी थानाधिकारी रामकुमार लेघा, सदर थाना प्रभारी सुभाष बरोला, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र गोदारा आदि भी लगातार परीक्षा केंद्रों सहित शहर का जायजा ले रहे थे। नगरपालिका अ...








