Tuesday, October 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

पंजाब से श्रीगंगानगर के रास्ते राजस्थान में राजनैतिक जमीन की तलाश में आम आदमी पार्टी

पंजाब से श्रीगंगानगर के रास्ते राजस्थान में राजनैतिक जमीन की तलाश में आम आदमी पार्टी

श्री गंगानगर
26 सितंबर को श्रीगंगानगर में आप का किसान न्याय सम्मेलनश्रीगंगानगर। देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) अब पंजाब के रास्ते श्रीगंगानगर से होकर राजस्थान में राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी है।वह पंजाब से सटे क्षेत्र में पार्टी अपनी पैठ जमाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए किसान आन्दोलन पार्टी को सबसे मुफीद मसला नजर आ रहा है।इसी कारण पार्टी तीन दिन बाद 26 सितंबर को श्रीगंगानगर में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह सम्बोधित करेंगे। पार्टी ने रणनीति के तहत किसान न्याय सभा के लिए इस क्षेत्र का चयन किया है। राजस्थान में पार्टी का आधारभूत ढांचा तैयार है और यहां करीब 26 जिलों में पार्टी की कार्यकारिणियां मौजूद हैं. पार्टी अब इसे और मजबूत करने की कवायद में जुटी है।दरअसल पंजाब में जल्दी ही चुनाव होने वाले हैं ...
गोदामों से कृषि जिंस चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

गोदामों से कृषि जिंस चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलो की अनेक वारदातें खुलींगिरोह को पकड़ने में हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने मारी बाजीश्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अनेक गोदामों से लाखों रुपए मूल्य के कृषि जिंस चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले के तीन शातिर चोरों को काबू करते हुए कृषि जिंसों की चोरियों की अनेक वारदातें खोली हैं। यह गिरोह लगभग 3 महीनों से दोनों जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। गिरोह को पकड़ने में हनुमानगढ़ जिला पुलिस बाजी मार ले गई।हनुमानगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि संगरिया थाना इलाके में रतनपुरा औद्योगिक क्षेत्र के गोदामों में हाल के दिनों में कृषि जिंसों की चोरी की तीन बड़ी वारदातें करने वाले इस गिरोह में शामिल गोविंद उर्फ गोविंदा धानक (21) पुत्र रोहिताश और दीपक उर्फ दीपू (20) पुत्र र...
करीब एक साल बाद चिट्टा (हेरोइन) सप्लायर गिरफ्त में

करीब एक साल बाद चिट्टा (हेरोइन) सप्लायर गिरफ्त में

श्री गंगानगर
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब एक साल पहले बाइक सवार दो जनों के कब्जे से 6.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले में फरार चल रहे सप्लायर को जिले की नोहर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान उर्फ मानिया उर्फ मोटिया उर्फ मामा (33) पुत्र श्योकत अली निवासी वार्ड नम्बर 18, नोहर के रूप में हुई है। नोहर पुलिस थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरुका ने बताया कि 10 अप्रेल 2020 को थाना के एसआई लालचन्द सारण के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने साहवा तिराहा पर नाकाबंदी दौरान मोटर साइकिल नम्बर आरजे 07 एफएस 5855 सवार दो जनों को रुकवाकर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टा व बाइक जब्त कर मौके से करनैल सिंह (30) पुत्र बलविंद्र सिंह रायसिख व असरफ खां पुत्र बाबू खां निवासी जामसर लूणकरणसर जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिल...
रिश्वतखोर थानेदार को भेजा जेल

रिश्वतखोर थानेदार को भेजा जेल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने किया था गिरफ्तारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए श्रीगंगानगर जिला अधीन हिन्दुमलकोट पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद मीणा को एसीबी हनुमानगढ़ ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। रिश्वतखोर एएसआई प्रहलाद मीणा (48) पुत्र जगनलाल मीणा निवासी ग्राम मीणापुरा तहसील टोडाभीम जिला करौली को एसीबी हनुमानगढ़ की टीम ने श्रीगंगानगर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो न्यायालय में पेश किया। एएसआई प्रहलाद मीणा ने दुष्कर्म के मामले में राजीनामा करवा पहले शिकायतकर्ता से 13 हजार रुपए ले लिए थे। उसी मामले में महिला की ओर से दोबारा शिकायत करने की बात कह थानेदार ने फिर राजीनामा करवाने की बात कह 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। गौरतलब है कि गुरबचन सिंह (28) पुत्र जीतसिंह रायसिख निवासी गांव 3 सी बड़ी प...
जवाहरनगर थाना क्षेत्र में जिला विशेष दल ने क्रिकेट बुकी का पर्दाफाश किया, चार सटोरिए गिरफ्तार

जवाहरनगर थाना क्षेत्र में जिला विशेष दल ने क्रिकेट बुकी का पर्दाफाश किया, चार सटोरिए गिरफ्तार

श्री गंगानगर
21 मोबाइल फोन और कॉल रिकॉर्डिंग इंस्ट्रूमेंट बरामद, 31 लाख से अधिक का हिसाब किताब मिलाश्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना क्षेत्र में जिला पुलिस के विशेष दल (डीएसटी) ने कल देर रात एक कार्यवाही कर क्रिकेट सट्टेबाजों के एक ठिकाने का पर्दाफाश किया।डीएसटी के सिपाहियों राजकुमार और दयाराम को गोपनीय रूप से सूचना मिली की जाखड़ कॉलोनी के एक मकान में क्रिकेट बुकी चलाई जा रही है। सट्टेबाज कल रात आईपीएल के तहत राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इन दो पुलिसकर्मियों की सूचना पर जवाहरनगर थाना पुलिस ने जाखड़ कॉलोनी के मकान पर छापा मारा, जहां विक्रमजीत पुत्र मुल्खराज निवासी मकान नंबर 9 संजय कॉलोनी, विक्रम सचदेवि पुत्र विनोद सचदेवा निवासी 118 होमलैंड सिटी हाल सत्यमनगर, विनीत पुत्र दर्शनलाल निवासी वार्ड नंबर 7 मंडी डबवाली जिला सिरसा (हरियाणा) और दीपक मुंजराल (24) पुत्र ...
जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय कुर्क, सील किया गया कक्ष

जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय कुर्क, सील किया गया कक्ष

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
एंबुलेंस से हुई दुर्घटना का कलीम ने देने का मामलाश्रीगंगानगर। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी(पीएमओ) के कार्यालय को आज श्रम न्यायालय के एक मामले को लेकर अचानक कुर्क करते हुए सील कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 11बजे न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार संजय बिंदल और अन्य कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पीएमओ डॉ बीएस चौहान की गैरमौजूदगी में कार्यालय के मेज, कुर्सी, फ्रिज, सोफा सेट तथा एयर कंडीशन को कुर्क करते हुए दरवाजे पर सील लगाकर सीज कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्यवाही से जिला अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कोर्ट की कार्रवाई करने के पश्चात अस्पताल के अधिकारियों ने पुराने मामलों के रिकॉर्ड को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि 2015 में श्रम न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश के तहत पीड़ित व्यक्ति को 75 हजार का क्लेम भुगतान नहीं किए जाने पर श्रम न्यायालय के...
बस में ऐसी भयानक आग, अस्पताल पहुंचे कंकाल:एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे थे लोग, जान बचाने के लिए शीशे तोड़ बाहर निकले, मां-बाप से बिछड़ गए 2 मासूम

बस में ऐसी भयानक आग, अस्पताल पहुंचे कंकाल:एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे थे लोग, जान बचाने के लिए शीशे तोड़ बाहर निकले, मां-बाप से बिछड़ गए 2 मासूम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में रविवार देर रात बस और ट्रॉले में हुई भिड़ंत ने कुछ सोचने-समझने का मौका नहीं दिया। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। आपाधापी में किसी को पता ही नहीं चला और 3 लोग जल गए। उनका कंकाल ही अस्पताल पहुंच पाया। रात इतनी हो चुकी थी कि बस की करीब सारी सवारियां नींद में थीं। टक्कर के बाद बस 3-4 पलटी खाई और आग लग गई। अचानक लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। गेट की ओर से ही बस पलटी थी। इसलिए निकलना नामुमकिन था। आग लगातार बढ़ती जा रही थी। कुछ शीशे आग के कारण तो कुछ सवारियों ने तोड़े और जान बचाई। इस हादसे में 2 ऐसे बच्चे मिले हैं, जो अपने मां-बाप से बिछड़ गए हैं। कुछ लोग अब भी अस्पताल में हैं। दोनों मृतकों की शिनाख्त तक नहीं हो पाई है। इस खतरनाक मंजर को देखने वाले यात्री ने आपबीती सुनाई तो रौंगटे खड़े हो जा रहे थे। इस हादसे में बस पूरी तरह से जल गई। हर तरफ अफरातफरी...
ईट भट्ठा से गारा मशीन चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

ईट भट्ठा से गारा मशीन चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

श्री गंगानगर
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने पकड़वा दियाश्रीगंगानगर।सादुलशहर थाना पुलिस ने एक ईंट भट्ठा से रात को गारा बनाने की मशीन चोरी करने के आरोप में पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पंजाब के मुक्तसर जिले में लक्खेवाली मंडी के समीप गांव गंदड़ निवासी मनप्रीतसिंह उर्फ मन्नी जटसिख (23)और हरदीप सिंह जटसिग (19) को गिरफ्तार किया गया है। विगत 11 सितंबर की रात को चक 25 केएसडी में एक ईंट भट्ठा परिसर से गारा बनाने की मशीन चोरी हो गई थी।भट्ठे के मालिक बलवंत निवासी अबोहर को 13 सितंबर को यह चोरी होने का पता चला। ईंट भट्टे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 11 सितंबर की रात्रि 1:30 बजे ट्रैक्टर से गारा मशीन को टोचन करके ले जाते हुए एक-दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। बलवंत की रिपोर्ट पर 17 सितंबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने आज बताया कि इन दो युवकों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अलीपुरा में ...
युवती समेत तीन तस्करों से गांजा बरामद

युवती समेत तीन तस्करों से गांजा बरामद

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। समेजा कोठी पुलिस ने कल देर रात एक युवती और दो युवकों को 2 किलो अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी करतारसिंह ने बताया कि बरूवाला के बस अड्डे के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नीतू उर्फ गौरव पुत्र जयकिशन निवासी अनूपगढ़,सैफ अली पुत्र मजमुद्दीन बीकानेर और मनप्रीतकौर पत्नी को गुरजंटसिंह निवासी अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया गया। इनके पास एक थैले में 2 किलो गांजा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार यह गांजा सैफ अली इस युगल को बेचने के लिए लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि मनप्रीत कौर ने अपने पति को छोड़ रखा है। वह पिछले कुछ समय से नीतू उर्फ गौरव के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। उसके एक बच्चा भी है। एनडीपीएस एक्ट में इनके विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे की आगे जांच रायसिंहनगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्रसिंह कर रहे हैं।...
मिलावटी सोने के आभूषण बनाकर ज्यादा हॉलमार्किंग करने को लेकर जवाहर मार्केट में विवाद-हंगामा

मिलावटी सोने के आभूषण बनाकर ज्यादा हॉलमार्किंग करने को लेकर जवाहर मार्केट में विवाद-हंगामा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।जवाहर मार्केट में आज शाम एक बंगाली कारीगर द्वारा बनाए गए मिलावटी स्वर्ण आभूषणों पर ज्यादा प्रतिशत की हॉलमार्किंग किए जाने को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर मार्केट में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हॉल मार्किंग करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रमेश सोनी ने सारे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लालगढ़ जाटान में ज्वेलरी का काम करने वाले वेद कूकना निवासी पन्नीवाली ने यहां जवाहर मार्केट में एक बंगाली कारीगर देवा को दो चूड़ियां और दो तीन अंगूठियां बनाने के लिए सोना दिया था।बंगाली कारीगर देवा ने यह आभूषण तैयार कर दिए,जिस पर सिटी हॉलमार्किंग सेंटर वालों ने हॉल मार्किंग की। इस सेंटर के संचालकों ने स्वर्ण आभूषणों पर 91.6 प्रतिशत स्वर्ण शुद्धता की मार्किंग कर दी, लेकिन वेद कूकना को शक हो गया। आभूषणों की चेकिंग करवाई गई तो उसमें 81-82 प्रतिशत...