Monday, October 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

सादुलशहर में एसबीआई बैंक में फर्जी तरीके से केसीसी खाते से दो लाख निकले, किसानों द्वारा प्रदर्शन

सादुलशहर में एसबीआई बैंक में फर्जी तरीके से केसीसी खाते से दो लाख निकले, किसानों द्वारा प्रदर्शन

श्री गंगानगर
फर्जीवाड़ा करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने की मांगश्रीगंगानगर। सादुलशहर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में चक 37-पीटीपी के एक किसान दिनेश कुमार यादव के किसान क्रेडिट स्कीम (केसीसी) खाते से 2 लाख के फर्जी हस्ताक्षर करवा कर निकाले दिए गए। किसान को जब पता चला तो वह बैंक में खाते की पड़ताल करवाने के लिए बैंक कर्मचारियों से मिला तो उन्होंने टालमटोल कर दी। निकाली गई राशि के दिन की सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इंकार कर दिया।इस बात का जब किसान संयुक्त मोर्चा के नेताओं को पता चला तो पीड़ित किसान को साथ लेकर आज बैंक के सामने प्रदर्शन कर फर्जीवाड़ा कर राशि निकालने वाले दोषी व्यक्ति खिलाफ के मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पीड़ित किसान को को न्याय देने का प्रदर्शन बैंक मैनेजर को ज्ञापन सौंपा।खाट सजवार के भी एक किसान पृथ्वीराज को पिछले दिनों भारतीय स्टेट बैंक में 10 प्रतिशत राशि जमा करवाने पर पूर्...
पुलिस की छापेमारी पर मुखबिरी के संदेह में शराब ठेके के सेल्समैन को गोलियां मारकर घायल किया

पुलिस की छापेमारी पर मुखबिरी के संदेह में शराब ठेके के सेल्समैन को गोलियां मारकर घायल किया

टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
हिस्ट्रीशीटर के पुत्र सहित तीन बदमाशों की तलाशश्रीगंगानगर। नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध रूप से हथकढ़ शराब बनाने वालों पर छापेमारी किए जाने पर मुखबिरी करने के संदेह में एक शराब ठेके के सेल्समैन पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोलियां चला दीं। सेल्समैन गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे नई मंडी घड़साना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिये जाने के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। पुलिस हमलावर बदमाशों की तलाश कर रही है, जिनमें एक हिस्ट्रीशीटर का पुत्र भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई मंडी घड़साना थाना प्रभारी धर्मपालसिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस और आरएसी के जवानों ने चक 02-एमएलडी में एक नर्सरी परिसर में अवैध रूप से शराब बनाने वालों पर कल बुधवार को दिन में छापेमारी की गई थी। शराब बनाने वाले पकड़ में नहीं आए लेकिन पुलिस बल ने अवैध शराब बनाने के लिए लगी हुई ...
एलआईसी के स्थापना दिवस पर आयोजित बीमा सप्ताह का समापन

एलआईसी के स्थापना दिवस पर आयोजित बीमा सप्ताह का समापन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बीमा क्षेत्र में अग्रणी भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थापना दिवस पर आयोजित किए जा रहे बीमा सप्ताह का समापन हो गया है। निगम की द्वितीय शाखा द्वारा इस सप्ताह के तहत अनेक सामाजिक कार्यक्रमों तथा कर्मचारियों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कल शाम समापन अवसर पर शाखा प्रबंधक रणजीत सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें कार्मिक वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उच्च श्रेणी सहायक सुनीर को प्रथम, विपिन सरीन को द्वितीय, मनोज भाटिया को तृतीय और सुनीता छाबड़ा व संजय अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। बीमा सप्ताह में 1 सितंबर को शपथ ग्रहण, 2 सितंबर को गुरु सम्मान दिवस, 3 सितंबर को पौधारोपण, 4 और 5 सितंबर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई और 6 सितंबर को अभिकर्ता दिवस मनाया गया। निर्मल जैन को सर्वश्रेष्ठ अभिकर्ता का सम्मान दिया गया। उन्होंने एक ही दिन में 21...
जुबान फिसल जाए, ऐसे 2483 शब्द 14.52 मिनट बोली महिला:पहले 7 बार में सांस फूलने लगी, फिर 9 बार बोलीं; 2 दिन की प्रैक्टिस में तोड़ दिया रिकॉर्ड

जुबान फिसल जाए, ऐसे 2483 शब्द 14.52 मिनट बोली महिला:पहले 7 बार में सांस फूलने लगी, फिर 9 बार बोलीं; 2 दिन की प्रैक्टिस में तोड़ दिया रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर के बालाजी एस्टेट में रहने वाली कृतिका ने जुबान फिसल जाए, ऐसे 2483 शब्द 14.52 मिनट तक बोल नया रिकॉर्ड बनाया है। कृतिका का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। कृतिका एक 'टंग ट्विस्टर' है। उन्होंने बातों ही बातों में एक ही लाइन को 191 बार बोला और नया रिकॉर्ड बनया दिया। कृतिका बताती हैं कि करीब तीन महीने पहले वे घर पर मोबाइल स्क्रॉल कर रही थी। इस दौरान उन्हें एक वीडियो मिला। जिसमें एक युवती ने एक ही वाक्य को कई बार बोला। वीडियो में उस युवती ने उस एक ही सेंटेंस को 176 बार बोला और इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज भी करवाया गया। बस यहीं से उनको आइडिया मिला। फिर कृतिका ने इस रिकॉर्ड को ब्रेक करने की सोची। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड। दो दिन अभ्यास से आया परफेक्शनकृतिका बताती हैं कि उनसे पहले यह रिकॉर्ड हरियाणा के रानियां की निवासी सिमरन ने बनाया। उन्...
कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग के लिए आज से अभियान

कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग के लिए आज से अभियान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर एलपीजी फैडरेशन की वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष पंकज नागपाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्रीगंगानगर की समस्त सातों गैस एजेंसियों के संचालक जुड़े तथा सर्वसम्मति से कमर्शियल सिलेण्डर के नाम पर घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने के लिए सोमवार से विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके तहत होटल-ढाबों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल सिलेण्डर के उपभोग की वास्तविक खपत तथा बिलों की जाँच की जाएगी। मौके पर किसी होटल-ढाबे पर कमर्शियल सिलेण्डर का बिल नहीं पाया जाता है तो जिला रसद अधिकारी को बुलाकर कार्यवाही करवाई जाएगी। जिलाध्यक्ष नागपाल ने कहा कि देखा गया है कि होटलों, ढाबों आदि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर व्यवसायिक गैस सिलेण्डर का प्रयोग अनिवार्य होने के कारण जिलेभर में कमर्शियल गैस सिलेण्डरों में घरेलू गैस सिलेण्डरों से गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही है। इस पर प्रभ...
समाज को करो शिक्षित :  धारीवाल

समाज को करो शिक्षित : धारीवाल

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। वाल्मीकि समाज को शिक्षित कर दो ताकि समाज नए ऊंचाईयों पर पहुंच सके। यह बात भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने वाल्मीकि धर्म जागृति सेमीनार में कही। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा शुगर मिल रोड, महावीर पंचायत धर्मशाला, सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) में यह सेमीनार हुआ। इसमें जिला मुख्यालय से मदन सिरसवाल, बिरजू द्राविड़, बंटी भाटिया वाल्मीकि तथा आर्यन भारती शामिल हुए। मदन सिरसवाल ने कहा कि सेमीनार का मुख्य उद्देश्य मानवता के धर्म द्वारा पूरे विश्व को एकता के सूत्र में जोड़ना है। भगवान वाल्मीकि द्वारा दिया गया ज्ञान व धर्म जो महाभारत काल में लुप्त हो गया है, उसे पुन: जागृत करने के लिए धर्म जागृति सेमीनार आयोजित किए जाएंगे। धर्म गुरु डॉ. देवसिंह अद्वेती महाराज तथा राष्ट्रीय मुख्य संचालक ओ.पी. द्राविड़ ने जिला मुख्यालय से गई टीम को सरोफा पहनाकर तथा भगवान वाल...
लायन क्लब ने किया सम्मान

लायन क्लब ने किया सम्मान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। लायन क्लब विश्वास के द्वारा रविवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अकाल अकैडमी 10 जैड में शिक्षकों का सम्मान किया गया।लायन क्लब विश्वास के अध्यक्ष अमित मय्यर, अमरिंदर रियाड़, कुमुद गुप्ता, डॉ शैलेंदर सहू, प्रवीण कौशल, अमनप्रदीप सिंह काहलों, अनिल चौधरी, बिक्रमजीत सिंह, कुलदीप मय्यर, नामप्रीत मय्यर आदि ने अकाल अकैडमी के शिक्षकों का सम्मान किया। सम्मानित होने वाले शिक्षक इंदरपाल कौर,गुरप्रीत सिंह,परमिंदर सिंह, जगमीत सिंह,कलजीत कौर, सोहन सिंह, कुलविंदर कौर, अमनदीप सिंह, सुदेश भाटी, अविनाश कौर, अमनजीत कौर, विजय कुमार, प्रभलीन कौर, कर्मजीत कौर व सरकारी विद्यालय के रविश कुमार थे। इस अवसर पर अकाल अकैडमी प्रिसिंपल डॉ. हरबीन कौर काहलों ने अकाल अकैडमी के बारे बताया।...
शिक्षक को अपना होना साबित करना होगा : सुंदरम

शिक्षक को अपना होना साबित करना होगा : सुंदरम

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सृजन सेवा संस्थान की ओर से रविवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को समर्पित एक अनूठा कार्यक्रम हुआ। जवाहरनगर स्थित महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में आयोजित सृजन के मासिक कार्यक्रम लेखक से मिलिए के साथ सृजन शिक्षक सम्मान समारोह के प्रारंभ से लेकर समापन तक सम्पूर्ण संचालन शिक्षकों ने ही किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य द्वारकाप्रसाद नागपाल, हिंदी व्याख्याता सुरेंद्र सुंदरम एवं महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनामिका दाधीच को सृजन शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें शिक्षाविद् सुमन झा तथा समाजसेवी विजयकुमार गोयल व विनोद गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर, सम्मान प्रतीक एवं पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया।कार्यक्रम में कवि सुरेंद्र सुंदरम ने अपनी कविताओं से समां बांधा। उन्होंने प्रेम कविताओं से शुरूआत की और सामाजिक विसंगतियों तथा राजनीतिक विद्रूताओं...
रुपए लूटने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार

रुपए लूटने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । सदर थाना और मटीली राठान थाना पुलिस ने कल देर रात को घेराबंदी कर एक गाड़ी में सवार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को रुपए लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया।तीनों के विरुद्ध सदर थाना में आज बड़े तड़के लूट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक सीमावर्ती गांव मिर्जावाला निवासी महेंद्र(पुत्र मघाराम) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर धारा 392 के तहत दर्ज किए गए मुकदमे में पुरानी आबादी थाना क्षेत्र के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अमृतलाल उर्फ बड़ेलाल तथा उसके दो साथियों जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी और बलकारचंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है।मामले की जांच कर रहे एएसआई हरपाल ज्याणी ने बताया कि पुरानी आबादी में श्रीकरनपुर रोड पर अपने मामा की मोटरसाइकिल वर्कशॉप पर काम करने वाला युवक महेंद्र अपने दोस्त विक्रम पुत्र प्रेम नायक निवासी मिर्जावाला के साथ देर रात को मोटरसाइकिल पर अपने गांव म...
रिटायर्ड इंस्पेक्टर कांतासिंह जिलाध्यक्ष मनोनीत, पुलिसकर्मियों को दी गेस्ट हाउस की सुविधा

रिटायर्ड इंस्पेक्टर कांतासिंह जिलाध्यक्ष मनोनीत, पुलिसकर्मियों को दी गेस्ट हाउस की सुविधा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर कांतासिंह को राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संस्थान के प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास ने प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार यह मनोनयन किया है। कांतासिंह ने शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।संस्थान की ओर से श्रीगंगानगर में अदालतों की तारीख पेशी अथवा विभागीय कार्यों के लिए बाहर से आने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। श्रीकरणपुर मार्ग पर चक 7 जैड के पास उन्होंने अपने फार्म हाउस में बने इस गेस्ट हाउस को सेवानिवृत्त कर्मियों और अधिकारियों के लिए मुहैया करवाया है। बाहर से आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा अधिकारियों द्वारा फोन क...