Monday, October 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की पहली बैठक आज,प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी आएंगे

जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की पहली बैठक आज,प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी आएंगे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बने, इस उद्देश्य को लेकर गठित जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की श्रीगंगानगर में पहली बैठक/संगोष्ठी कल रविवार आयोजित की जा रही है। फाउंडेशन के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष डॉ बृजमोहन सहारण ने बताया कि पदमपुर मार्ग पर ग्रीन वैली रिजॉर्ट्स में रविवार प्रातः 10:30 बजे यह बैठक रखी गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नारायणराम चौधरी, प्रदेश संरक्षक-पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, प्रदेश संयोजक और राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसवीरसिंह तथा वरिष्ठ प्रचारक कैलाश संबोधित करेंगे। यह पदाधिकारी आज देर रात श्रीगंगानगर पहुंच रहे हैं। यह पदाधिकारी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर गोष्ठियों और बैठकें करने के दौरे पर निकले हुए। कल श्रीगंगानगर के बाद बीकानेर में आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने जाएंगे।जिला परिषद के पूर्व डायरेक्टर और फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन स...
तलाकशुदा अध्यापिका को शादी का झांसा देकर देहशोषण का शिकार बनाने के आरोपी की याचिका खारिज

तलाकशुदा अध्यापिका को शादी का झांसा देकर देहशोषण का शिकार बनाने के आरोपी की याचिका खारिज

श्री गंगानगर
अब फिर लटकी गिरफ्तारी की तलवारश्रीगंगानगर । तलाकशुदा अध्यापिका को शादी कर लेने का झांसा देकर देहशोषण का शिकार बनाने के आरोपी युवक द्वारा दायर की गई निगरानी याचिका को अदालत ने सुनवाई करने के पश्चात खारिज करने का फैसला सुनाया है। अपर जिला सेशन न्यायाधीश (संख्या दो) सुरेश कुमार की अदालत में श्रेया गुप्ता (28)पुत्र भगवतीप्रसाद गुप्ता द्वारा यह निगरानी याचिका उसके विरुद्ध 6 दिसंबर 2019 को निचली अदालत द्वारा प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर प्रसंज्ञान लेने और गिरफ्तारी वारंट से तलब करने के आदेश के विरुद्ध दायर की गई थी। पीड़ित अध्यापिका के अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार न्यायाधीश ने गुरुवार को याचिका खारिज करने का फैसला सुनाया। प्रकरण के अनुसार करीब 40 वर्षीय पीड़ित अध्यापिका ने 24 मई 2018 को महिला थाना में रिपोर्ट देते हुए श्री गुप्ता पर शादी कर लेने का झांसा देकर करीब अढाई वर्ष तक देहशोष...
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने का मामला, पुलिस की गहन जांच जारी

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने का मामला, पुलिस की गहन जांच जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ शहर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिलने का मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़े होने के रूप में सामने आया है।मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मान ने बताया कि इस घटना से संबद्ध लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। कल शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे पीलीबंगा से सूरतगढ़ होते हुए बीकानेर की ओर गई एक रेलगाड़ी के लोको पायलट से भी फोन पर जानकारी ली गई है। लोको पायलट ने बताया कि उसने रेल पटरी के साथ-साथ एक युवक को जाते हुए देखा था।जब ट्रेन नजदीक पहुंची तो यह युवक चपेट में आ गया। उसने सूरतगढ़ में रेलवे स्टेशन अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर गई तो मृतक की पहचान नरेश जाट (22) निवासी चक 1-आरपीएम थाना पीलीबंगा के रूप में हुई.जांच अधिकारी के मुताबिक चक 1-आरपीएम निवासी हंसराज(45) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके भतीजे नरेश (पुत्र...
श्रीगंगानगर का किन्नू बांग्लादेश पहुंचाने के लिए विशेष मालगाड़ी चलाए जाने की प्रबल संभावना

श्रीगंगानगर का किन्नू बांग्लादेश पहुंचाने के लिए विशेष मालगाड़ी चलाए जाने की प्रबल संभावना

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। अपने खट्टे मीठे स्वाद के लिए बेहद लोकप्रिय श्रीगंगानगर के किन्नू को बांग्लादेश पहुंचाने के लिए रेलवे ने आगामी सीजन में विशेष मालगाड़ियां चलाने के संकेत दिए हैं। बीकानेर रेल मंडल के डीआरएम राजीव श्रीवास्तव ने वीरवार को अनाज मंडी में दी गंगानगर ट्रेडर्स असोसिएशन किन्नू संघ और किन्नू क्लब के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें किन्नू के साथ साथ सरसों तेल, गेहूं, कपास और गाजर के रेल परिवहन की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। लगभग एक घंटा चली बैठक में व्यापारियों द्वारा कृषि उत्पादों के बारे में अनेक प्रकार के सुझाव दिए, जिससे कि रेलवे के साथ-साथ व्यापारियों तथा किसानों को भी फायदा हो। डीआरएम ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह में किन्नू का जब सीजन पूरे जोर पर होगा, तब यहां से माल सीधे बांग्लादेश पहुंचाने के लिए विशेष मालगाड़ियां चलाई जा सकती हैं। कि...
50-50 लाख रूपये खर्च फिर भी आधुनिक शौचालयों पर लटक रहे ताले

50-50 लाख रूपये खर्च फिर भी आधुनिक शौचालयों पर लटक रहे ताले

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
-लोगों को नहीं मिल पा रहा सुविधा का लाभ, लोकार्पण के करीब साल बाद भी नहीं हो पाए सफाई ठेकेश्रीगंगानगर। नगरपरिषद द्वारा 50-50 लाख रुपए की लागत से बनाए गए आधुनिक शौचालयों का आम नागरिक को कोई लाभ नहीं मिल रहा। जब से इन शौचालयों का लोकार्पण किया गया है तभी से इनमें से अधिकांश पर ताले लटक रहे हैं। जबकि इनके निर्माण के दौरान दावा किया था कि इनके निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी और शहर की सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा। जानकारी अनुसार पिछली सरकार द्वारा निकायों में 50-50 लाख रुपए की लागत से आधुनिक शौचालय बनाने के लिए बजट स्वीकृत किया था।जिला मुख्यालय पर भी पांच स्थानों पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया। इसमें एक सार्वजनिक शौचालय को नगरपरिषद अधिकारियों ने अपनी सुविधा के लिए नगरपरिषद परिसर में ही बनवा डाला। इसके अलावा बस स्टेण्ड, इन्दिरा वाटिका, पुलिस लाइन के पास और एक कच्ची बस्ती क्षेत्र मे...
नगरपरिषद आज तक नहीं कर पाई आवार कुत्तों की समस्या का सामाधान

नगरपरिषद आज तक नहीं कर पाई आवार कुत्तों की समस्या का सामाधान

श्री गंगानगर
एक बार फिर लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार, निजात दिलाने की मांगश्रीगंगानगर। शहर में लगातार बढ रहे आवारा कुत्तों के आतंक से जनता को निजात दिलाने के लिए नगरपरिषद ने एक करोड़ रुपए का बजट पारित कर रखा है। बजट पारित किए लगभग साल का समय हो जाने के बावजूद इस बजट का इस्तेमाल करना तो दूर इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारी कोई रुपरेखा तक नहीं बना पाए है। ऐसे में आए दिन कोई न कोई आवारा कुत्तों के आतंक का शिकार हो रहा है। बुधवार वेलकम विहार में हुई ऐसी ही एक घटना के बाद कई पार्षदों और अन्य लोगों ने सामुहिक रुप से प्रशासन को कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने की मांग कि है। जिला कलक्टर के नाम प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में आवारा कुत्तों का आए दिन आतंक बढता जा रहा है। कुत्तों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि कमजोर, बुर्जुग और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगरपरिषद ने इनकी न...
विधायक गौड़ ने 40 लाख से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास

विधायक गौड़ ने 40 लाख से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास

श्री गंगानगर
एनएच 62 से गोशाला एवं 4 एमएल की ढ़ाणियों तक सड़क बनेगीश्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने एनएच 62 से श्री गोशाला एवं 4 एमएल की ढ़ाणियां को लाभान्वित करने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण नॉन पेचेबल व मिसिंग लिंक योजना के अंतर्गत किया जायेगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 40 लाख रुपए की राशि व्यय की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी के माध्यम से जो 5 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, उसमें से प्रथम रोड का शिलान्यास किया है। शीघ्र ही बाकी 9 सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।विधायक गौड़ ने कहा कि ढ़ाई वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य तेज गति से हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। नागरिकों की जरूरतों एवं उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्य करवाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि गंगानग...
सीआईडी में युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में शातिर युवती गिरफ्तार

सीआईडी में युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में शातिर युवती गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर थाना पुलिस ने युवाओं को सीआईडी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक शातिर युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले चक 48-जीबी के निरवैलसिंह कंबोजसिख द्वारा दर्ज करवाए गए धोखाधड़ी वह जालसाजी के मुकदमे में बिंदू (30) निवासी चक 59 जीबी (लालगढ़) को गिरफ्तार किया गया है। निरवैलसिंह ने उसके पुत्र सहित 4-5 युवाओं को सीआईडी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग 2 लाख ठग लेने का आरोप लगाया था।जांच अधिकारी हवलदार राजेंद्रप्रसाद ने बताया कि अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने की भनक लगने पर बिंदू गायब हो गई। उसने मोबाइल फोन के नंबर बदल लिए। लगभग 2 महीने के अथक प्रयास के पश्चात विगत दिवस उसके अपने ही पीहर गांव लालगढ़ में होने का पता चला तो काबू कर लिया गया। परिवादी के पुत्र को नौकरी की एवज में बिंदू ने 2019 में 70 हजार रुपए नगद ले लिए।...
एल आई सी के स्थापना दिवस पर सप्ताह भर चलेंगे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम

एल आई सी के स्थापना दिवस पर सप्ताह भर चलेंगे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आज स्थापना दिवस पर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 1 सप्ताह तक चलेंगे। स्थानीय जवाहर नगर में मीरा मार्ग पर स्थित एलआईसी (शाखा द्वितीय) में आज अधिकारियों व कर्मचारियों ने निगम के अध्यक्ष एमआर कुमार के विशेष उद्बोधन को सुना। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सप्ताह भर के सामाजिक कार्यक्रमों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई श्रमदान पौधारोपण करने,कैंपिंग कर लोगों को कोरोना सोशल डिस्टेंसिंग तथा वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। निगम की द्वितीय शाखा के प्रबंधक रणजीतसिंह की अगुवाई में आगामी 7 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सहायक शाखा प्रबंधक नवीन अरोड़ा ने सभी कर्मियों को सामाजिक कार्य पूरी निष्ठा और लगन के साथ करने की शपथ दिलवाई।...
फर्जीवाड़े से एफसीआई का 6 लाख का गेहूं गायब करने का शातिर आरोपी गिरफ्तार

फर्जीवाड़े से एफसीआई का 6 लाख का गेहूं गायब करने का शातिर आरोपी गिरफ्तार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ शहर पुलिस ने भारतीय खाद्य निगम एफसीआई का लगभग 6 लाख रुपए मूल्य का गेहूं गायब करने के आरोप में पंजाब के एक शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति सूरतगढ़ से जोधपुर ट्रक में गेहूं ले जाने के बजाय पंजाब में ले गया। अनेक स्थानों पर गेहूं बेचकर रूहपोश हो गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया यह व्यक्ति बूटासिंह उर्फ कुलदीपसिंह पंजाब के मानसा जिले में उब्बा गांव का निवासी है।जिस ट्रक में गेहूं ले जाया गया,उसे गुवाहाटी (आसाम) में कहीं छुपाया हुआ है। पंजाब में जहां-जहां गेहूं बेचा गया, पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है।प्रकरण की जांच कर रहे एएसआई नूर मोहम्मद ने बताया कि विगत 19 जुलाई को जगदेवसिंह मेहरासिख(26) निवासी वार्ड नंबर 22, सरस्वती स्कूल के पीछे पीलीबंगा जिला हनुमानगढ़ ने चंचलसिंह निवासी मालावाला तहसील जीरा जिला फिरोजपुर, बूटासिंह पुत्र गुरदेवसिंह निवासी जिला मानसा...