Tuesday, October 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

मृतक के 38 सेकंड के वीडियो में मामले ने नया रुख अख्तियार किया, पत्नी और उसके प्रेमी पर मुकदमा

मृतक के 38 सेकंड के वीडियो में मामले ने नया रुख अख्तियार किया, पत्नी और उसके प्रेमी पर मुकदमा

श्री गंगानगर
अंतिम संस्कार में करने पर अड़े परिवार जनों को पुलिस ने समझाइश कर मनायाश्रीगंगानगर। घमूडवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का मामला उसके 38 सेकंड के एक वीडियो से नया रुख अख्तियार कर गया। मृतक ने वीडियो में पत्नी और उसके कथित प्रेमी से दुखी होकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लेना बताया है। वीडियो के आधार पर मृतक के भतीजे द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने पत्नी तथा उसके आशिक पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।परिवार जन इनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज सुबह अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने 3-4 घंटे समझाइश की, जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। घमूडवाली थाना क्षेत्र में चक 72-एलएनपी निवासी कालूराम नायक (32)की कल शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस के मुताबिक कालूराम ...
इंदिरा गांधी नहर में मिली लापता युवा फाइनेंसर की लाश, सुसाइड नोट के आधार पर पार्टनर के विरुद्ध मुकदमा

इंदिरा गांधी नहर में मिली लापता युवा फाइनेंसर की लाश, सुसाइड नोट के आधार पर पार्टनर के विरुद्ध मुकदमा

श्री गंगानगर
पार्टनर पर लाखों का भुगतान नहीं करने का आरोपश्रीगंगानगर । सूरतगढ़ शहर से लापता हुए एक युवा फाइनेंसर गौरव गौड (38) की लाश इंदिरा गांधी नहर में बरामद हुई है। राजियासर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गौरव की लाश बीकानेर जिले में पूगल थाना अंतर्गत इंदिरा गांधी नहर की बुर्जी संख्या 803 के पास कल देर शाम को बरामद हुई, जिसे आज सुबह सूरतगढ़ के सरकारी हस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दी गई। गौरव के भाई राजेंद्र द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर नंदकिशोर सारडा पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरव विगत 8 सितंबर को दोपहर बाद कार सहित गायब हो गया था।उसी दिन रात लगभग 8 बजे गौरव की मोबाइल फोन पर परिवार वालों से बात हुई थी। फिर मोबाइल फोन बंद हो गया। अगले दिन 9 सितंबर की दोपहर को राजियासर थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर...
चिट्टा और नशीली गोलियों सहित तीन गिरफ्तार

चिट्टा और नशीली गोलियों सहित तीन गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हनुमानगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि पीलीबंगा थाना पुलिस ने कल देर रात को एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर सुरजीतसिंह रायसिख और छांगासिंह रायसिख निवासी चक 23-एमओडी, थाना गोलूवाला को गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से 10 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। इनके विरुद्ध दर्ज किए गए एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे की जांच की जा रही है। इधर, श्रीगंगानगर जिले में सीमावर्ती केसरीसिंहपुर थाना अधीन अरायण पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने कल रात अमरेंद्रसिंह उर्फ मल्लू (24) निवासी चक 10- तेजेवाला को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से ट्रामाडोल साल्ट की 500 गोलियां बरामद हुईं। उस पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद...
प्रशासन की गैरत जगाने के लिए जनप्रतिनिधियों किया प्रदर्शन, विधायक और उसके भांजे के खिलाफ जताया आक्रोश

प्रशासन की गैरत जगाने के लिए जनप्रतिनिधियों किया प्रदर्शन, विधायक और उसके भांजे के खिलाफ जताया आक्रोश

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। शहर के अनेक जनप्रतिनिधियों ने आज रोष जुलूस निकालते हुए जिला प्रशासन की गैरत को जगाने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में जी-ब्लॉक में सभापति श्रीमती करुणा चांडक और उनके पति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चांडक के निवास पर इकट्ठा हुए जनप्रतिनिधियों तथा अन्य लोगों ने कल शाम की घटना पर आक्रोश जताते हुए मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला।जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभा की,जिसमें विधायक राजकुमार गौड़ और उनके भांजे हिस्ट्रीशीटर सुनील पहलवान के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली। विधायक पर आरोप लगाया गया कि उनकी शह पर उनका भांजा सुनील पहलवान शहर में असामाजिक तथा अपराधिक तत्वों को बढ़ावा देकर गैर कानूनी कार्यों के साथ-साथ शहर हित में नगर परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों में दखलअंदाजी कर रहा है।प्रदर्शन में पूर्व विधायक महेंद्रसिंह बराड़,नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश जांदू, पूर्व अध्यक्ष...
बीएड की परीक्षा देने के बाद युवती ने आत्महत्या की

बीएड की परीक्षा देने के बाद युवती ने आत्महत्या की

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । सादुलशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आज सुबह अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस युवती ने कल ही बीएड की परीक्षा दी थी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ के सरपंच ने आज दोपहर लगभग 11 बजे एक युवती द्वारा घर में फांसी लगा लेने की सूचना दी। मौके पर गए एएसआई रणवीर सुथार ने बताया कि पूजा नायक (19)का शव घर के एक कमरे में दुपट्टे से बनाए हुए फंदे पर लटक रहा था। उस समय घर में कोई नहीं था। बाद में उसके पिता श्रवण, मां और छोटे भाई बहन आए। श्रवण सादुल शहर में किसी व्यापारी के यहां ड्राइवरी का काम करता है। वह सुबह 8:30 बजे काम पर चला गया।पूजा की मां मनरेगा की मजदूर है। वह भी मजदूरी करने चली गई। छोटे भाई बहन स्कूल चले गए। पड़ोस में ही पूजा की मौसी रहती है, जो करीब 10:30 बजे किसी काम से उसके घर आई तो पूजा का शव लटके देखकर शोर मचाने लगी।बाद में गांव के काफी लोग ...
थानाधिकारी के रीडर के लिए डेढ़ लाख की रिश्वत लेते हुए सरकारी अध्यापक गिरफ्तार

थानाधिकारी के रीडर के लिए डेढ़ लाख की रिश्वत लेते हुए सरकारी अध्यापक गिरफ्तार

श्री गंगानगर
महिला से हत्या के मामले में आग लगाने के लिए रीडर ने मांगी दो लाख की रिश्वत, अब फरार श्रीगंगानगर । जैतसर थाना में एक युवक की हत्या के दर्ज हुए मुकदमे में आरोपी उसकी पत्नी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक सरकारी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। यह अध्यापक जैतसर थाना के प्रभारी मदनलाल बिश्नोई के रीडर,एएसआई रमेश मीणा से परिवादी वीरपालकौर से उसके विरुद्ध दर्ज हुए मुकदमे में अंतिम प्रतिवेदन (एफआर)लगवाने की एवज में ले रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी की हनुमानगढ़ चौकी के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपालसिंह ने आज दोपहर जैतसर थाना क्षेत्र में चक 14-एसएचपीडी निवासी वीरपालकौर जटसिख (35) से उसके घर में ही रिश्वत के डेढ लाख रुपए लेते हुए भीमसेन ओड (44)निवासी चक 15-जीबी(चक 8-बीजीडी) को रंगे हाथ काबू किया। भीमसेन श्रीविजयनगर तहसील क्षेत्र में चक 1-...
राजस्थान से होकर 350 की रफ्तार से चलेगी बुलेट ट्रेन,तीन घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली से अहमदाबाद

राजस्थान से होकर 350 की रफ्तार से चलेगी बुलेट ट्रेन,तीन घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली से अहमदाबाद

श्री गंगानगर
जयपुर, अजमेर, उदयपुर सहित 7 स्टेशन होंगेश्रीगंगानगर। राजस्थान से होकर भी एक तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन चला करेगी रेलवे ने इस बुलेट ट्रेन को चलाने का खाका तैयार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से अहमदाबाद के बीच 350 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलेगी। दिल्ली से अहमदाबाद मात्र 3 घंटे में पहुंचाने वाली इस ट्रेन का यह सफर 875 किलोमीटर लंबे ट्रेक पर होगा। इसका लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा यानी 657 किलोमीटर ट्रैक राजस्थान से गुजरेगा। यह ट्रैक राजस्थान के 7 जिलों अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर जिले से गुजरेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर में गत दिवस रेलवे की एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रजेंटेंशन दौरान राईट्स के डीजीएम पी.के.राव ने बताया कि राजस्थान में 657 किलोमीटर ट्रेक में कुल 9 स्टेशन बनाएं जाने प्रस्तावित हैं, जिसमें बहरोड़, शाहजहांपुर, जयपुर,...
टांटिया हॉस्पिटल में टीबी की दुर्लभ गांठ का सफल ऑपरेशन

टांटिया हॉस्पिटल में टीबी की दुर्लभ गांठ का सफल ऑपरेशन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय के सुखाडिय़ा मार्ग स्थित टांटिया जनरल एंड मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में टीबी की दुर्लभ गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया है। हॉस्पिटल के क्षय, दमा, श्वांस एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गुप्ता इससे पूर्व भी कई जटिल ऑपरेशन कर ख्याति अर्जित कर चुके हैं।हाल ही में 21 वर्षीय युवक खांसी और सांस की दिक्कत के साथ टांटिया हॉस्पिटल में आया, उसे यह परेशानी करीब दो साल से थी और लगातार बढ़ रही थी। उसने पंजाब एवं राजस्थान में अनेक जगह उपचार करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। डॉ. अभिषेक गुप्ता को गहराई से जांच करने पर मालूम पड़ा कि उसके फेफड़ों के अंदर बलगम की गांठ बसी हुई है जोकि दुर्गम ट्यूबरक्लोसिस की है। उन्होंने अपनी विशेषज्ञता और अनुभव की बदौलत ब्रोंकोस्कॉपी से लगभग 3 घंटे चले ऑपरेशन से बलगम की गांठ निकाल दी। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है, टीबी की इस तरह गांठ बनना अत्यंत दुर...
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने जाने पर रतन गणेशगढ़िया का जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने जाने पर रतन गणेशगढ़िया का जोरदार स्वागत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय ईंट एवं टाइल निर्माता महासंघ का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन गणेशगढ़िया का आज सुबह श्रीगंगानगर आगमन पर हनुमानगढ़ मार्ग पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उनका स्वागत करते हुए बधाई देने वालों में ईंट भट्ठा मालिकों और भाजपा नेताओं सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। महासंघ में पहली बार राजस्थान को यह महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। श्री गणेशगढिया राजस्थान ईंट एवं टाइल निर्माता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। महासंघ की लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में दो दिवसीय बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। रतन गणेशगढ़िया का स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश पेडीवाल, हनुमान गोयल,चंद्रशेखर गौड़, सुशील अरोड़ा, समाजसेवी विश्वबंधु गुप्ता, सतपाल गर्ग, किशन गणेशगढ़िया हरिसिंह मोयल, प्रमोद हिंदू,हरीश अरोड़ा, शिक्षा अधिकारी जयसिंह रणवा,...
निजी स्कूल बस चालक को मासूम बालिका से अश्लील हरकतें करने पर सात वर्ष कठोर कारावास की सजा

निजी स्कूल बस चालक को मासूम बालिका से अश्लील हरकतें करने पर सात वर्ष कठोर कारावास की सजा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। एक निजी स्कूल के बस चालक को 4 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने का आरोप प्रमाणित पाए जाने पर अदालत ने आज 7 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई और 10 हजार का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) मामलों की विशेष अदालत (संख्या-एक) के न्यायाधीश अमित कड़वासरा ने विगत 10 मई 2019 को स्थानीय महिला थाना में दर्ज हुए प्रकरण का आज निस्तारण करते हुए आरोपी बस चालक विनोद बिश्नोई (38)निवासी चानना धाम,तहसील पदमपुर को यह सजा सुनाई। वह गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत में था। विशिष्ट लोक अभियोजक गुरचरणसिंह एडवोकेट ने बताया कि स्थानीय पदमपुर मार्ग पर एक कॉलोनी के निवासी शख्स की रिपोर्ट पर महिला थाना में विनोद के खिलाफ बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस शख्स की करीब 4 वर्ष...