Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साइंस

Elit scripta volumus cu vim, cum no vidit prodesset interesset. Mollis legendos ne est, ex pri latine euismod apeirian. Nec molestie senserit an, eos no eirmod salutatus.

1400 बच्चों को गोद ले चुकी हैं सिंधुताई सपकाल

1400 बच्चों को गोद ले चुकी हैं सिंधुताई सपकाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली मां अपने बच्चों के लिए ईश्वर समान होती है, जो उनके जन्म से लेकर लालन पालन तक बच्चों की हर खुशी, जरूरत को ख्याल रखती है। लेकिन कभी किसी ऐसी मां के बारे में सुना है जो बिना मां बाप के बच्चों के लिए न केवल मां बनी, बल्कि उनके लिए सड़कों पर भीख भी मांगती है। वो महिला किसी एक या दो नहीं बल्कि 1400 बच्चों की मां बन चुकी है। दूसरों की मदद के लिए अपना पूरा जीवन लगा देने वाली इस महिला का नाम सिंधु ताई है। सिंधु ताई को महाराष्ट्र की मदर टेरेसा कहा जाता है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अनाथ बच्चों की सेवा में गुजार दी। सिंधु ताई भले ही 1400 अनाथ बच्चों की मां बन गई, लेकिन इतने सारे बच्चों का पालन करना उनके लिए आसान नहीं था। इसके लिए सिंधु ताई को जीवन में बड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा।...
डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली देश में अब भले ही पहले की तरह कोरोना वायरस के मामले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच डेंगू ने अपने पांव तेजी से पसार लिए हैं और देश के कई हिस्सों में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। ऐसा नहीं कि डेंगू पहली बार सामने आया हो, बल्कि इसके मामले हर साल ही सामने आते हैं, लेकिन इस साल इसका प्रकोप काफी बढ़ रहा है। वहीं, मौसम में बदलाव होने के बाद से तो इसमें तेजी देखी जा रही है। ऐसे में हम इस डेंगू से बीमार न पड़े, इसके लिए हमें खुद का और अपने परिवार का बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके कुछ गंभीर लक्षण हैं और कुछ चीजों का सेवन करके आप खुद का बचाव भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।...
डायबिटिज के इन लक्षणों को हल्के में लेने की न करें भूल

डायबिटिज के इन लक्षणों को हल्के में लेने की न करें भूल

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली जब किसी के शरीर में इंसुलिन बनना कम हो जाता है तो रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे व्यक्ति को शुगर या डायबिटीज होती है। इसके पीछे का कारण समय पर सही से न खाना या गलत खान-पान, पर्याप्त नींद न लेना, अत्यधिक वजन, निष्क्रिय जीवनशैली, नशीली चीजों का सेवन करना आदि होता है। दुनियाभर में लोग डायिबिटीज से प्रभावित हैं, भारत में भी डायबिटिज के रोगियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। इस बीमारी की वजह से व्यक्ति को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिलहाल अभी तक इस बीमारी को कोई पुख्ता इलाज नहीं है, इसलिए समय रहते अगर इसकी पहचान कर ली जाए तो इससे बचाव करके सामान्य जीवन जी सकते हैं। शरीर में कुछ लक्षणों को देखकर आप शुगर की पहचान कर सकते हैं। यदि शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ताकि समय रहते आप अपनी शुगर को कंट्रोल कर सकें।...
कभी जगराते में गाती थीं भजन

कभी जगराते में गाती थीं भजन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली जब भी हम एक सुरीला गीत सुनने की सोचते हैं, तो आजकल कई तरह के गाने मौजूद हैं जिन्हें कई बेहतरीन सिंगर गाते हैं। बॉलीवुड जगत में कई ऐसे गायक हैं, जिनकी आवाज पर लोग फिदा हो जाते हैं। इन्हीं में से एक गायिका हैं नेहा कक्कड़, जिनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती हैं। नेहा वैसे तो कई तरह के गाने गाती हैं, लेकिन वे खासतौर पर अपने पार्टी नंबर्स सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक, नेहा को फैंस का खूब प्यार मिलता है। एक समय था, जब नेहा माता रानी के जागरण में भजन गाया करती थीं, लेकिन अब वे बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक कामयाब सिंगर हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर नेहा आज एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीती हैं और हर कोई उनकी तरह बनने के सपने देखता है। तो चलिए आपको नेहा कक्कड़ के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।...
इस दिन पहनें ये पांच तरह की ड्रेस

इस दिन पहनें ये पांच तरह की ड्रेस

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली पांच दिनों के दीपों के उत्सव के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी होता है। नरक चतुर्दशी अशुद्धियों को तन, मन और घर से निकालने का दिन है। त्योहार के हर दिन में खुद को एक अलग लुक देकर आप दिवाली उत्सव को खास बना सकते हैं। ऐसे में आप नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के दिन भी खुद को खास तरीके से ड्रेस अप करें। आपके कपड़े भले ही भारी भरकम न हों लेकिन फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट होने चाहिए। वैसे तो त्योहार के लिए तैयार होना है, ऐसे में एथनिक कपड़े अधिक उपयुक्त हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कैजुअल कपड़ो या वेस्टर्न वियर को ट्रेडिशनल टच देकर कुछ अलग और नया लुक कैरी कर सकते हैं। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि नरक चतुर्दशी के दिन किस रंग के कपड़े पहने जाते हैं? उसके मुताबिक आप अपनी ड्रेस का चयन कर सकते हैं। आपको पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक कैरी करना है या वेस्टर्न कपड़ों को पारंपरिक टच देना है, अगली स्लाइड्स म...
कृति सेनन का ऑरेंज लहंगा इस शादी सीजन कर रहा ट्रेंड

कृति सेनन का ऑरेंज लहंगा इस शादी सीजन कर रहा ट्रेंड

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली अपनी शादी में हर लड़की बेस्ट दिखना चाहती है। शादी का जोड़ा या शादी का लहंगा लड़कियों का एक ख्वाब होता है, जिसे वह अपनी शादी में पूरा करना चाहती हैं। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में दुल्हन बनने वाली हैं, तो अपने लहंगे और लुक को लेकर आपकी भी फरमाइशें होंगी। ऐसे में सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि इस दिनों किस तरह के लहंगे का ट्रेंड है। हर साल शादी सीजन में कुछ नया फैशन आता है। इस बार कई अभिनेत्रियों ने ब्राइडल फोटो शूट कराया, जिसमें उनका लुक और लहंगा दोनों ही इस सीजन के लिए शानदार है। लेकिन हाल ही में कृति सेनन का नया ब्राइडल लुक सामने आया है, जिसमें वह किसी शाही घराने की दुल्हन जैसी दिख रही हैं। उनका ये राजकुमारी वाला लुक कृति सेनन के ऑरेंज लहंगे की वजह से निखर कर सामने आया है। इस शादी सीजन के लिए ये ब्राइट शाइनिंग कलर लाल जोड़े से कुछ हटकर दुल्हनों के लुक को खास बनाएगा।...
धनतेरस की रात ऐसे करें अपना डिनर तैयार

धनतेरस की रात ऐसे करें अपना डिनर तैयार

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली त्योहार में पूजा, मस्ती के अलावा सबसे जरूरी होता है लजीज खाना। त्योहारों में तरह तरह के लजीज पकवान खाने में बनाए जाते हैं। मिठाई, स्नैक्स के साथ ही लंच और डिनर में भी रूटीन खाने से अलग कुछ खास डिश तैयार की जाती है। 2 नवंबर को धनतेरस है। इसी दिन से पांच दिनों के दीपों के पर्व की शुरुआत होती है। ऐसे में धनतेरस में धन कुबेर की पूजा के लिए मिठाई, स्नैक्स के अलावा डिनर भी कुछ खास बनना चाहिए। इस धनतेरस की रात आप डिनर में खास रेसिपी से स्वादिष्ट खाना तैयार कीजिये, ताकि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाये। इस धनतेरस में आप कश्मीरी दम आलू बना सकतीं है। कश्मीरी दम आलू के साथ रोटी, पराठा या नान बना सकते हैं। प्लेन या जीरा राइस भी दम आलू के साथ खाने में स्वादिष्ट लगेगा। साथ में रायता या दही बड़े बनाएं।...
यूके के बाद भारत में भी सामने आए AY.4.2 वैरिएंट के मामले

यूके के बाद भारत में भी सामने आए AY.4.2 वैरिएंट के मामले

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली दुनियाभर में फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करते हुए भारत ने 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कर दिया है। इतने लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। हालांकि अब भी 30 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण होना शेष है। इस बीच  रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कुछ देशों में कोरोना वायरस के एक नए और अपेक्षा अधिक संक्रामक वैरिएंट की पहचान हुई है, जिसने चिंता बढ़ा दी है।  AY.4.2 नामक कोरोना के इस नए वैरिएंट की सबसे पहले ब्रिटेन में पहचान की गई थी, अब भारत में भी इसके संक्रमण की रिपोर्ट सामने आ रही है, हालांकि अभी इससे संक्रमितों की संख्या काफी कम बताई जा रही है। कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट (AY.4.2) काफी संक्रामक और घातक हो सकता है। भारत सहित यूके, यूए...
टीकाकरण के बाद कोरोना से कितने सुरक्षित हैं आप?

टीकाकरण के बाद कोरोना से कितने सुरक्षित हैं आप?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली कोरोना संक्रमण के लगभग दो साल तक जारी भयंकर प्रकोप के बाद हालात में फिलहाल पहले से सुधार देखने को मिल रहा है। इस लड़ाई में वैक्सीनेशन को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है। देश में अबतक 100 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कई देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कोरोना के कुछ नए वैरिएंट्स के मामले भी सामने आए हैं, जिन्हें अपेक्षाकृत अधिक संक्रामक और खतरनाक माना जा रहा है। इन सबके बीच वैक्सीनेशन करा चुके लोगों के मन में एक सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या वह कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित हैं? इसकी पुष्टि कैसी की जा सकती है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे इम्यून रेस्पॉन्स को लेकर निश्चिंत होने और यह तय करने के लिए कि किसी में एंटीबॉडीज का विकास हुआ है कि नहीं, इसके लिए आईजीजी एंटीबॉ...
बढ़ता वजन डालता है दिमाग पर भी असर

बढ़ता वजन डालता है दिमाग पर भी असर

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली मोटापा दुनियाभर के लिए ऐसी महामारी में तब्दील होता जा रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए उपाय तो आसान हैं, किसी वैक्सीन की भी जरूरत नहीं, लेकिन इसपर नियंत्रण फिर भी कठिन है। खाने-पीने का कल्चर अब ग्लोबल हो चुका है। साथ ही ज्यादातर देशों में प्रतिव्यक्ति आय भी तेजी से बढ़ी है। हालांकि भारत में मोटापे की खास वजह खान-पान की बजाय बदली जीवनशैली अधिक है। हम पहले से कहीं ज्यादा मशीनों के अधीन हुए हैं, हमारे खाने-पीने के समय और तरीकों में बदलाव आया है और सबसे खास बात, हमारी फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। इन तमाम कारणों ने मोटापे को भारतीयों के लिए भी बड़ी समस्या बना दिया है। मुश्किल यह है कि मोटापा कभी अकेला नहीं आता। इसके साथ हाई बीपी, डायबिटीज, हार्मोन्स में असंतुलन, ह्रदय रोग आदि भी आते हैं। इतना ही नहीं, बढ़ा हुआ वजन आपके दिमाग पर भी बहुत बुरा असर डालता है। आखिर तो शरीर और दिमाग एक-दूसर...