स्किन पर लाल उभार वाले चकत्ते और खुजली है सोरायसिस का लक्षण
स्किन के किसी हिस्से का मोटा यानी उभरा हुआ दिखना या लालिमा के साथ चकत्ते और खुजली होना सोरायसिस का इशारा है। देश में करीब 2.5 करोड़ लोग इससे जूझ रहे हैं। यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। आमतौर पर लोग इसे स्किन की सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करते हैं, लेकिन यह पूरे शरीर में फैल सकता है।
एक्सपर्ट कहते हैं, सोरायसिस के एक तिहाई मरीज मनोरोगी हो जाते हैं। इनमें डिप्रेशन और तनाव के मामले सामने आते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें ताकि इसे बढ़ने से रोका जा सके।...








