Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली और कपिल देव का रिकॉर्ड, हासिल किया नया मुकाम

रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली और कपिल देव का रिकॉर्ड, हासिल किया नया मुकाम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया के लिए एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। एक तरह से हिटमैन रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। ...
IPL 2022 Mega Auction में राजस्थान रॉयल्स के लिए ये है कप्तान संजू सैमसन का प्लान

IPL 2022 Mega Auction में राजस्थान रॉयल्स के लिए ये है कप्तान संजू सैमसन का प्लान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। इससे पहले टीमें खिलाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ-साथ उनका अवलोकन, विश्लेषण और मूल्यांकन कर रही हैं। आईपीएल का पहला सीजन जीतने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स भी इससे अछूती नहीं है। टीम के पर्स में काफी पैसे हैं और कप्तान संजू सैमसन और टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि अच्छे और मैच विनर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े।  ...
ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत को लेकर बोले अजिंक्य रहाणे, मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में कुछ फैसले मैंने लिए, क्रेडिट कोई और ले गया

ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत को लेकर बोले अजिंक्य रहाणे, मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में कुछ फैसले मैंने लिए, क्रेडिट कोई और ले गया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टेस्ट टीम की कमान भी संभाली है। 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी, इसके बाद कप्तान विराट पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट गए थे। रहाणे ने शानदार तरीके से टीम की अगुवाई करते हुए भारत को सीरीज 2-1 से जितवाई थी। रहाणे ने इस सीरीज की जीत को लेकर कुछ ऐसी बातें की हैं, जो काफी चौंकाने वाली हैं। आमतौर पर कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहने वाले रहाणे के इस बयान से विवाद हो सकता है।...
Gujarat Titans होगा IPL टीम अहमदाबाद का आधिकारिक नाम, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा

Gujarat Titans होगा IPL टीम अहमदाबाद का आधिकारिक नाम, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नई टीम अहमदाबाद फ्रेंचाइजी (Ahmedabad Franchise)  के नाम की आधिकारिक रूप से घोषणा हो गई है। हार्दिक पांड्या की इस टीम का आधिकारिक नाम 'गुजरात टाइटंस' (Gujarat Titans) रखा गया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बुधवार को टीम के नए नाम का ऐलान किया। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि इस टीम का नाम अहमदाबाद टाइंटस है। लेकिन अब आधिकारिक रूप से इसका नाम 'गुजरात टाइटंस' रखा गया है। ...
टॉप-3 में विराट कोहली के करीब पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा, बाबर आजम नंबर वन पर कायम

टॉप-3 में विराट कोहली के करीब पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा, बाबर आजम नंबर वन पर कायम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी की ताजा मेंस वनडे रैंकिंग (ICC Men's ODI Player Rankings) में बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पूर्व कप्तान विराट कोहली के करीब पहुंच गए हैं। ODI रैंकिंग में विराट दूसरे और रोहित तीसरे नंबर पर कायम हैं। लेकिन रेटिंग प्वाइंट के मामले में रोहित पूर्व कप्तान विराट के करीब पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में हाफ सेंचुरी लगाने वाले रोहित के अब 807 रेटिंग प्वाइंट हो गए हैं जबकि विराट के 828 है। विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित के पास विराट को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका है।...
वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका, चहल ने होप को किया आउट

वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका, चहल ने होप को किया आउट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद सूर्यकुमार यादव (64) के अर्धशतक की बदौलत वनडे मैच में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। पूर्व कप्तान विराट कोहली और ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत 18-18 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 49 रन पर रन आउट हुए। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 237 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में 17 ओवर में तीन विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं। ...
 BCCI ने भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्यों को दूसरे वनडे के मौके पर किया सम्मानित, देखिए वीडियो

 BCCI ने भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्यों को दूसरे वनडे के मौके पर किया सम्मानित, देखिए वीडियो

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम को बुधवार को दूसरे वनडे के मौके पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सम्मानित किया गया। अंडर-19 टीम के खिलाड़ी ब्लेजर पहने थे और उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के स्टैंड से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच देखा। उन्होंने मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर व सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अपने स्टार खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा और खेल का आनंद लिया।...
पाकिस्तान में खेल रहे राशिद खान IPL से जुड़ने के लिए बेताब, देखिए उनकी टीम के नाम का ऐलान होने पर क्या कहा

पाकिस्तान में खेल रहे राशिद खान IPL से जुड़ने के लिए बेताब, देखिए उनकी टीम के नाम का ऐलान होने पर क्या कहा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई टीम अहमदाबाद 'गुजरात टाइटंस' के नाम से जानी जाएगी। टीम प्रबंधन ने बुधवार को कप्तान हार्दिक पांड्या और मुख्य कोच आशीष नेहरा की मौजूदगी में वर्चुअल रूप से इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह नाम गुजरात की समृद्धि और महत्वाकांक्षी भावना को प्रदर्शित करता है। इस घोषणा के बाद क्रिकेट प्रशंसक और नई टीम को चाहने वालों ने खूब रिएक्शन दिए हैं। फ्रैंचाइजी ने एक ट्वीट पोस्ट किया जिस पर "शुभ आरंभ" लिखा हुआ था।...
अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार ओपनिंग के लिए उतरे ऋषभ पंत, फैंस के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट भी हैरान

अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार ओपनिंग के लिए उतरे ऋषभ पंत, फैंस के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट भी हैरान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऋषभ पंत बतौर ओपनर बल्लेबाज के लिए उतरे हैं। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर फैंस तक हैरान रह गए हैं। क्योंकि ऋषभ पंत पहली बार वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर खेलने उतरे हैं। हालांकि इससे पहले वह 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में बतौर ओपनर खेल चुके हैं।  ...
जस्टिन लैंगर के इस्तीफे पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बताया ऑस्ट्रेलिया को कैसे कोच की जरूरत

जस्टिन लैंगर के इस्तीफे पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बताया ऑस्ट्रेलिया को कैसे कोच की जरूरत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली जस्टिन लैंगर को ऑस्ट्रेलिया से अपार प्रेम करने वाला लीजैंड बताने और टीम पर उनके प्रभाव की तारीफ करने के बाद नए कप्तान पैट कमिंस ने बुधवार को कहा कि टीम को नई शैली वाले मुख्य कोच की जरूरत थी। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने कमिंस की पूर्व खिलाड़ियों ने लैंगर का समर्थन नहीं करने के लिए काफी आलोचना की है। लैंगर ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में उन्होंने अपनी शैली के कारण खिलाड़ियों को हुई किसी तरह की समस्या के लिए माफी भी मांगी। मीडिया में कहा गया था कि खिलाड़ियों को लैंगर की पारंपरिक शैली और मूड में बार बार बदलाव पसंद नहीं आ रहा था। ...