मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सबालेंका और हालेप उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर
मेलबर्न
अमेरिकी ओपन चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने मैक्सिम क्रेसी को 6-2, 7-6, 6-7, 7-5 से हराया। रूस के मेदवेदेव का सामना अब नौवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से होगा जिसने 2014 अमेरिकी ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को 2-6, 7-6, 6-2, 7-6 से मात दी।
पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने चौथे दौर में अमेरिका के टेलर फ्रिट्स को 4-6, 6-4, 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और इस दौरान सिटसिपास दो बार पिछड़े भी लेकिन अंत में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। अन्य मुकाबले में इटली के जानिक सिनर ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनोर को 7-6, 6-3, 6-4 से हराया और क्वार्टरफाइनल में पहुंचे...








