Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

दक्षिण अफ्रीका में सिर्फ एक बार वनडे सीरीज जीती है टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका में सिर्फ एक बार वनडे सीरीज जीती है टीम इंडिया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में हार के बाद अब टीम इंडिया अब वनडे सीरीज के खेलने के लिए उतरेगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (19 जनवरी) को पार्ल में खेला जाएगा। टीम इंडिया जुलाई 2021 के बाद पहली बार वनडे सीरीज खेलेगी। पिछली बार जब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेली थी तब शिखर धवन कप्तान थे। अब रोहित शर्मा टीम के नियमित कप्तान बन चुके हैं, लेकिन अनफिट होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। केएल राहुल उनकी जगह कप्तानी करेंगे। भारतीय टीम पहला और दूसरा वनडे पार्ल में खेला जाएगा। 19 को पहला और 21 को दूसरा मैच होगा। 23 जनवरी को केपटाउन में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर अफ्रीकी जमीन पर लगातार दूसरी बार सीरीज जीतने पर होगी। पिछली बार टीम इंडिया ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में छह मैचों की सीरीज में 5-1 से हराया था।...
सिंधु की नजरें खिताब का सूखा खत्म करने पर

सिंधु की नजरें खिताब का सूखा खत्म करने पर

स्पोर्ट्स
लखनऊ दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के लिया नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। उन्हें सीजन के पहले टूर्नामेंट इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा। हालांकि वह इस अप्रत्याशित हार से उबरकर मंगलवार से शुरू हो रहे सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए खिताब का सूखा खत्म करने की कोशिश करेंगी। सिंधु 2019 विश्व चैंपियनशिप के बाद से खिताब नहीं जी सकी हैं। वह पिछले सप्ताह इंडिया ओपन में यह कमी पूरी कर सकती थीं लेकिन सेमीफाइनल में सुपनिदा केतेथोंग ने उन्हें तीन गेम में हरा दिया। पिछले साल स्विस ओपन और विश्व टूर फाइनल्स में उपविजेता रही सिंधु का सामना सैयद मोदी इंटरनेशनल के पहले मैच में हमवतन तानिया हेमंत से होगा। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल का सामना पहले दौर में टेरेसा स्वाबिकोवा से होगा। पुरुष वर्ग में शीर्ष दस में शामिल रहे एचएस प्रणॉय इंडिया ...
राफेल नडाल और कार्लोस एलकराज दूसरे दौर में पहुंचे

राफेल नडाल और कार्लोस एलकराज दूसरे दौर में पहुंचे

स्पोर्ट्स
मेलबर्न साल 2022 का पहला ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपेन शुरू हो चुका है। मुख्य दौर में पहले दिन राफेल नडाल ने शानदार शुरुआत की है और और पहला मैच आसानी जीत लिया है। इस जीत के साथ ही वो दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोकाक जोकोविच का वीजा रद्द होने के कारण वह ये टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। जोकोविच इस टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके बाहर होने के बाद राफेल नडाल इस बार खिताब जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं।  नडाल ने पहले मैच में मार्कस गिरोन को 6-1, 6-4, 6-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलियन ओपेन में यह नडाल की 70वीं जीत थी। दूसरे दौर में वो जर्मनी के यानिक हॉफमैन या ऑस्ट्रेलिया के कोकिनाकिस का सामना करेंगे। ...
राजपूताना राइफल में हवलदार झुंझुनूं का बेटा 12 साल से कर रहा ट्रेनिंग, अब तक जीते 5 गोल्ड

राजपूताना राइफल में हवलदार झुंझुनूं का बेटा 12 साल से कर रहा ट्रेनिंग, अब तक जीते 5 गोल्ड

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
झुंझुनूं झुंझुनूं के सुनील जाखड़ 26 जनवरी से शुरू होने जा रही फेंसिंग वर्ल्ड कप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। गांव सुनारी निवासी सुनील जाखड़ का भारतीय टीम में चयन हुआ है। 26 जनवरी हो दोहा कतर में होने वाले फेंसिंग वर्ल्ड कप में वे हिस्सा लेंगे। बेटे के चयन पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। सुनील जाखड़ इससे पहले नेशनल चैम्पियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। फिलहाल वह भारतीय सेना की राजपूताना राइफल में तैनात हैं। सुनील ने बताया कि वह 12 साल से तलवारबाजी कर रहे हैं। इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में खेलने के लिए उन्होंने पुणे स्थित आर्मी स्पोट्‌र्स इंस्टीट्यूट में प्रैक्टिस की है।...
ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती एशेज सीरीज, होबार्ट टेस्ट में इंग्लैंड को 146 रन से दी करारी शिकस्त

ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती एशेज सीरीज, होबार्ट टेस्ट में इंग्लैंड को 146 रन से दी करारी शिकस्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 146 रनों से आखिरी टेस्ट मैच जीतकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला को 4-0 से अपने नाम कर लिया है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी सीरीज में इंग्लैंड के ऊपर हावी रही। ऑस्ट्रेलिया ने शुरू के तीनों मैचों में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी जबकि चौथा मुकाबला ड्रॉ के साथ खत्म किया। हालांकि आखिरी टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने फिर से जोरदार वापसी की और इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दिया। ...
विराट की कप्तानी में भारत की पांच सबसे बड़ी जीत, जब कंगारुओं को उनके घर में रौंदा था

विराट की कप्तानी में भारत की पांच सबसे बड़ी जीत, जब कंगारुओं को उनके घर में रौंदा था

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। तीन महीने के अंदर उन्होंने एक-एक करके तीनों फॉर्मेट की कप्तानी गंवा दी। अब वो एक बल्लेबाज के रूप में भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। विराट न सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में सुपरहिट रहे हैं, बल्कि एक कप्तान के रूप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 68 में से 40 टेस्ट जीते हैं और भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। वो एशियाई कप्तान भी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की है।  यहां हम ऐसी ही पांच टेस्ट सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जहां विराट की टीम ने कमाल किया और जीत हासिल की। ...
देखिए कैसा रहा कप्तान कोहली का सफर, ऑस्ट्रेलिया में आगाज अफ्रीका में अंजाम

देखिए कैसा रहा कप्तान कोहली का सफर, ऑस्ट्रेलिया में आगाज अफ्रीका में अंजाम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली ने भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है और अब वो किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान नहीं संभालेंगे। साल 2015 में विराट भारत के नियमित टेस्ट कप्तान बने थे और 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ी है। लगभग छह साल लंबे कप्तानी कैरियर में विराट ने कई मुकाम हासिल किए, जो कोई दूसरा भारतीय कप्तान हासिल नहीं कर पाया। वो टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। वहीं विदेशों में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। विराट ने बतौर कप्तान 40 टेस्ट मैच जीते हैं और दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। ...
ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने जोकोविच की अपील खारिज की

ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने जोकोविच की अपील खारिज की

स्पोर्ट्स
मेलबर्न  दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने उनकी अपील खारिज कर दी है। अब उन्हें वापस सर्बिया लौटना होगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दूसरी बार जोकोविच का वीजा रद्द किया था और उन्हें हिरासत में ले लिया गया था, जिसके खिलाफ सर्बियाई खिलाड़ी ने अदालत में अपील की थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार के फैसले को सही ठहराया और जोकोविक की अपील खारिज कर दी। इससे पहले एक बार कोर्ट ने जोकोविच की अपील सही मानते हुए उनका वीजा मान्य कर दिया था। आमतौर पर वीजा रद्द होने के बाद किसी भी व्यक्ति को तीन साल तक ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं मिलता है। हालांकि जोकोविच के मामले में क्या होगा, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं आई है। जोकोविच का वीजा रद्द होने के बाद उन्हें भविष्य में भी ऑस्ट्रेलिया का वीजा हासिल करन...
32 साल का ट्रेंड केएल राहुल के पक्ष में, क्या अगले ‘कुंबले’ बनेंगे रोहित शर्मा?

32 साल का ट्रेंड केएल राहुल के पक्ष में, क्या अगले ‘कुंबले’ बनेंगे रोहित शर्मा?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद सबको हैरान करते हुए टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 15 जनवरी (शनिवार) को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कोहली के इस्तीफे के बाद क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाह रहे होंगे कि अगला कप्तान कौन होगा? किसे मिलेगी टीम इंडिया को आगे ले जाने की जिम्मेदारी? कप्तान बनने की दौड़ में अभी दो खिलाड़ी सबसे आगे हैं। पहले हैं रोहित शर्मा और दूसरे केएल राहुल। 1990 के बाद से भारत के सात पूर्णकालिक कप्तान बने हैं। इनमें से पांच की उम्र टेस्ट कप्तान बनते समय 30 साल से कम थी। सिर्फ राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले ही पूर्णकालिक कप्तान बनते समय 30 साल से ज्यादा की उम्र के थे। क्या रोहित शर्मा बन पाएंगे टेस्ट कप्तान?बीसीसीआई  टेस्ट में हमेशा लंबे समय के लिए कप्तान बनाना चाहता है। इसके लिए वह युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखाता है। ऐ...
जोकोविच बाहर, ‘बिग थ्री’ की इज्जत बचा पाएंगे राफेल नडाल या आठ साल बाद मिलेगा नया चैंपियन?

जोकोविच बाहर, ‘बिग थ्री’ की इज्जत बचा पाएंगे राफेल नडाल या आठ साल बाद मिलेगा नया चैंपियन?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस बार सर्बिया के नोवाक जोकोविच का जादू देखने को नहीं मिलेगा। कोरोना वैक्सीन को लेकर विवाद के बाद जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में अपील की थी, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया। इस तरह अब टेनिस के 'बिग थ्री' रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल में से दो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस बार नहीं खेलेंगे। जोकोविच और फेडरर के नहीं होने से 'बिग थ्री' के वर्चस्व को बरकरार रखने की जिम्मेदारी राफेल नडाल के ऊपर है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में 'बिग थ्री' की बादशाहत की शुरुआत स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने की थी। वे पहली बार 2004 में यहां चैंपियन बने थे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में रूस के मराट साफिन को हराया था। 2004 में चैंपियन बनने के बाद फेडरर ने 2006, 2007, 2010, 2017 और 2018 में इस खिताब ...