Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

वीरेन्द्र को पहले ही मिल चुका है 1.20 करोड़ का पुरस्कार

वीरेन्द्र को पहले ही मिल चुका है 1.20 करोड़ का पुरस्कार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली देश-दुनिया में भारत का खूब नाम रोशन करने वाले गूंगा पहलवान उर्फ वीरेंद्र सिंह के ट्वीट पर हरियाणा सरकार की तरफ से जवाब दिया गया है। वीरेन्द्र ने ट्वीट कर मांग की थी कि उनके जैसे खिलाड़ियों को पैरा एथलीट की दर्जा दिया जाना चाहिए और उसी हिसाब से उन्हें सरकारी मदद भी दी जानी चाहिए। इसके बाद हरियाणा के खेल निदेशक पंकज नैन ने बताया है कि वीरेन्द्र को पहले ही 1.20 करोड़ का पुरस्कार दिया जा चुका है। वो पहले ही राज्य के खेल विभाग में नौकरी कर रहे हैं और उन्हें ग्रुप बी की नौकरी की पेशकश भी की गई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है।  वीरेन्द्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था "माननीय मुख्यमंत्री जी क्या मैं पाकिस्तान से हूं, कब बनेगी कमेटी, कब मिलेंगे समान अधिकार। माननीय प्रधानमंत्री जी जब मैं आपसे मिला आपने ही कहा था, हम आपके साथ अन्याय नहीं होने देंगे अब आप ही देख लो।" इसके साथ ही...
पुजारा के कैच छोड़ते ही कोहली गुस्से में डगआउट में जाकर बैठे

पुजारा के कैच छोड़ते ही कोहली गुस्से में डगआउट में जाकर बैठे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
केपटाउन दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। टीम इंडिया ने केपटाउन में खेले गए आखिरी टेस्ट में अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा था। इसे अफ्रीकी टीम ने चौथे दिन तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका को 111 रन बनाने थे और क्रीज पर कीगन पीटरसन और रसी वान डर डुसेन मौजूद थे। ...
अब कौन सी चुनौती है टीम इंडिया के सामने? इस साल कितने मैचों में कप्तानी करेंगे विराट कोहली?

अब कौन सी चुनौती है टीम इंडिया के सामने? इस साल कितने मैचों में कप्तानी करेंगे विराट कोहली?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हार गई। केपटाउन में 11 से 14 जनवरी तक खेले गए तीसरे टेस्ट को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सात विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली का बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सपना टूट गया। अब टीम इंडिया को अफ्रीकी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग लेना है। इस साल भारत को टेस्ट मैच कम और सीमित ओवरों के मैच ज्यादा खेलने हैं। ऐसे में हम कोहली को बतौर कप्तान कम ही मैचों में देख पाएंगे। टेस्ट सीरीज हारने वाली भारतीय टीम को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों में चुनौती मिलेगी। उसमें वनडे के नए कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। विराट कोहली को पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले वनडे टीम के कप्तान पद से हटाया गया था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टी20 की कप्तानी ...
देश के क्रिकेट फैन्स के लिए निराशाजनक खबर, टीम इंडिया हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर

देश के क्रिकेट फैन्स के लिए निराशाजनक खबर, टीम इंडिया हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर

स्पोर्ट्स
भारतीय टीम के अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर फैन्स के लिए बुरी खबर है। टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। देखिए ऐसा क्यों हुआ और पहले स्थान पर कौन है। 
ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल कर रहा यह भारतवंशी खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल कर रहा यह भारतवंशी खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है। यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 5 फरवरी तक वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पहला मैच मेजबान वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच था। पहले मैच के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी चर्चा में बना हुआ है। इसका नाम है निवेतन राधाकृष्णन। वे भारतीय मूल का यह खिलाड़ी दोनों हाथों से गेंदबाजी करता है। अंडर-19 वर्ल्डकप के पहले मैच में राधाकृष्णन ने 10 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।  इससे पहले 18 साल के निवेतन आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान चर्चा में आए थे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने नेट गेंदबाज के तौर पर अपने दल में शामिल किया था। दिल्ली की टीम में निवेतन दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन को गेंदबाजी किया करते थे। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मौका दिया थ...
विराट कोहली की हरकत को देखकर भड़के गौतम गंभीर

विराट कोहली की हरकत को देखकर भड़के गौतम गंभीर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। तीसरे दिन खेल के दौरान उन्होंने डीन एल्गर को आउट नहीं दिए जाने के बाद गुस्सा जाहिर किया। रविचंद्रन अश्विन की गेंद एल्गर के पैड पर लगी थी। अंपायर ने आउट दिया था, लेकिन अफ्रीकी कप्तान ने डीआरएस ले लिया। वहां फैसला पलट गया। इस पर कोहली काफी नाराज हुए। उनकी प्रतिक्रियाओं टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर खुश नहीं हैं। गौतम गंभीर का मानना है कि इस तरह की प्रतिक्रिया को जाहिर कर भारतीय टेस्ट कप्तान युवाओं के आदर्श नहीं हो सकते। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “कोहली बहुत अपरिपक्व हैं। किसी भारतीय कप्तान के लिए स्टंप्स में ऐसा कहना सबसे बुरा है। ऐसा करने से आप कभी भी युवाओं के आदर्श नहीं होंगे।”...
भारतीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में फिर कोरोना का साया, दो खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल से पहले नाम वापस लिया

भारतीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में फिर कोरोना का साया, दो खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल से पहले नाम वापस लिया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में कोरोना का कहर जारी है। सेमीफाइनल राउंड के मैच से पहले मिश्रित युगल के दो खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। रूस के रोडिओन अलिमोव कोरोना से संक्रमित पाए गए और उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। उनकी साथी अलीना अलीना भी करीबी संपर्क में थी और उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अपना नाम वापस ले लिया है। इन दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने से इंडोनेशिया के यंग काई और वी हान की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है।  टूर्नामेंट के आयोजक पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि कोरोना की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों के मैच फिर से नहीं तय किए जाएंगे। उनके खिलाफ जिन खिलाड़ियों का मैच होना है, उन्हें जीता घोषित किया जाएगा और वो सीधे अगले दौर में प्रवेश कर जाएंगे।    विश्व बैडमिंटन संघ ने अपने आधिकारिक बयान मे...
20 साल की मालविका ने किया कमाल, बैडमिंटन में साइना नेहवाल को हरा दिखाया शानदार खेल

20 साल की मालविका ने किया कमाल, बैडमिंटन में साइना नेहवाल को हरा दिखाया शानदार खेल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को हराकर मालविका ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। 20 साल की मालविका बनसोड इंडियन ओपन टूर्नामेंट में शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने साइना नेहवाल को महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले में लगातार गेम में हरा दिया। बता दें कि इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल जहां वर्ल्ड रैकिंग में 25वें स्थान हैं। वहीं मालविका बोनसोड की रैकिंग 111वीं हैं। 34 मिनट तक चले इस मुकाबले में मालविका ने कमाल का उलटफेर किया। ...
कोलकाता नाइटराइडर्स ने मेगा ऑक्शन से पहले किया बड़ा एलान

कोलकाता नाइटराइडर्स ने मेगा ऑक्शन से पहले किया बड़ा एलान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली कोलकाता नाइटराइडर्स ने पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है। आईपीएल 2021 की उप-विजेता टीम ने नए सीजन से पहले बड़ा बदलाव करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। केकेआर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को इस बात की सूचना दी गई और भरत का टीम में स्वागत किया गया। ...
टेस्ट जीतकर इतिहास रचेगा भारत या दक्षिण अफ्रीका बचा लेगा अपना किला?

टेस्ट जीतकर इतिहास रचेगा भारत या दक्षिण अफ्रीका बचा लेगा अपना किला?

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
केपटाउन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका की पकड़ मजबूत हो चुकी है। मैच के चौथे दिन अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 111 रनों की जरूरत है, जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए हैं। इस मैदान का रिकॉर्ड भी अफ्रीका के पक्ष में है। केपटाउन के मैदान में तीन बार किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया है और दो बार दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा किया है। आखिरी बार 2011 में अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 236 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था।  इस सीरीज के दूसरे मैच में भी दक्षिण अफ्रीका ने चौथी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे। इससे अफ्रीकी टीम का आत्मविश्वास बहुत ऊपर होगा। हालांकि इस पारी में अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन बनाए। तीसरे टेस्ट में भारत उन्हें आउट कर चुका है। ऐसे ...