Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

दानिश कनेरिया बोले- भारत-पाक सीरीज के लिए इमरान खान करें बात

दानिश कनेरिया बोले- भारत-पाक सीरीज के लिए इमरान खान करें बात

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 के बाद से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। इस दौरान दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने हुई हैं और उस मैच से बड़ा आर्थिक लाभ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को हुआ है। पाकिस्तानी टीम लंबे समय भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलना चाहती है। इसके समर्थन में पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर दानिश कनेरिया भी हैं। अमर उजाला ने दानिश से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। बातचीत में भारत-पाकिस्तान सीरीज के अलावा, आईपीएल बनाम पीएसएल, भारत के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ट्वीट और टीम इंडिया के सामने पाकिस्तानी टीम कहां टिकती है, सहित कई मामलों पर चर्चा हुई।...
सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु इंडिया ओपन 2022 के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की अश्मिता चलिहा को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराया। सिंधु को इस टूर्नामेंट में महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त है। सिंधु ने 21 साल की अश्मिता को हराने में 36 मिनट का समय लिया। अब उनका सेमीफाइनल मुकाबले में सामना थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग से होगा। कातेथोंग को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वॉकओवर मिला, क्योंकि तीसरी वरीयता प्राप्त सिंगापुर की यीयो जिया मिन ने तेज बुखार की वजह से नाम वापस ले लिया था। सिंधु और अश्मिता के बीच पिछला मुकाबला 2019 में हुए 83वें सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हुआ था। असम की अश्मिता ने तब शानदार खेल दिखाया था। इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी पहला सेट गंवाने के ...
विराट कोहली की हरकत को देखकर भड़के गौतम गंभीर

विराट कोहली की हरकत को देखकर भड़के गौतम गंभीर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। तीसरे दिन खेल के दौरान उन्होंने डीन एल्गर को आउट नहीं दिए जाने के बाद गुस्सा जाहिर किया। रविचंद्रन अश्विन की गेंद एल्गर के पैड पर लगी थी। अंपायर ने आउट दिया था, लेकिन अफ्रीकी कप्तान ने डीआरएस ले लिया। वहां फैसला पलट गया। इस पर कोहली काफी नाराज हुए। उनकी प्रतिक्रियाओं टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर खुश नहीं हैं। गौतम गंभीर का मानना है कि इस तरह की प्रतिक्रिया को जाहिर कर भारतीय टेस्ट कप्तान युवाओं के आदर्श नहीं हो सकते। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “कोहली बहुत अपरिपक्व हैं। किसी भारतीय कप्तान के लिए स्टंप्स में ऐसा कहना सबसे बुरा है। ऐसा करने से आप कभी भी युवाओं के आदर्श नहीं होंगे।”...
ओमिक्रॉन से बचना है तो दो मास्क लगाना जरूरी

ओमिक्रॉन से बचना है तो दो मास्क लगाना जरूरी

यात्रा, लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स
दुनिया भर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच हॉन्ग-कॉन्ग के वैज्ञानिकों ने कहा है कि नए वैरिएंट से बचने के लिए दो मास्क पहनना जरूरी है। ये सलाह विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो आए दिन कोरोना मरीजों के संपर्क में आते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डबल मास्क लगाने से हमें कोरोना के खिलाफ 91% तक सुरक्षा मिल सकती है। हाई रिस्क पर हैं तो डबल मास्क लगाना बेहद जरूरीमाइक्रोबायोलॉजिस्ट यूएन क्वोक-युंग कहते हैं कि जो लोग पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें दो मास्क पहने रहना चाहिए। इनके अलावा, वैक्सीन न लगवाने वाले लोग, डॉक्टर्स और एयरपोर्ट वर्कर्स को भी संक्रमण का रिस्क ज्यादा होता है। इन्हें भी डबल मास्किंग फॉलो करनी चाहिए।...
रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर लगाया जीत का शतक, सुपर कप के फाइनल में किया प्रवेश

रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर लगाया जीत का शतक, सुपर कप के फाइनल में किया प्रवेश

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दिग्गज स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड ने बुधवार को स्पेनिश सुपर कप के सेमीफाइनल में बार्सिलोना को 3-2 से हरा दिया। रियाद के किंग फहाद स्टेडियम में खेले गए इस मैच को जीतकर मैड्रिड ने फाइनल में जगह बना लिया है। रियाल मैड्रिड की तरफ से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विनिसियस जूनियर, स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा और युवा मिडफील्डर फेडे वालवर्दे ने गोल किया। वहीं बार्सिलोना के लिए ल्यूक डी जोंग और अंसू फाटी ने गेंद को गोल पोस्ट के अंदर डाला। रियाल ने मैच में आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। इसका फायदा उन्हें मैच के 25वें मिनट में मिला, जब विनिसियस जूनियर ने सर्जियो बुस्केट्स की गलती का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार गोल दागा। वहीं पहले हाफ की समाप्ति से कुछ देर पहले बार्सिलोना के ल्यूक डी जोंग ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने मैड्रिड की टीम पर दबाब डालने की कोशिश...
पुजारा-रहाणे फिर से फ्लॉप, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

पुजारा-रहाणे फिर से फ्लॉप, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच जारी है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 100 रन से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन तीसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे दोनों ही खिलाड़ी एक रन के अंदर पवेलियन लौट गए। पुजारा 33 गेंदों में नौ रन और रहाणे 9 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए। अपनी फॉर्म को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे दोनों बल्लेबाजों ने फिर से निराश किया और टीम को मुश्किल डाल दिया। दोनों खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म को आंकड़ों में समझें तो पुजारा ने एक जनवरी 2020 के बाद से अब तक सिर्फ आठ अर्धशतक लगाए हैं वहीं रहाणे सिर्फ चार बार ही पचासा जड़ पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज में भी दोनों खिलाड़ी फेल ही रहे हैं। वांडरर्स टेस्ट की ...
कोरोना से ठीक होकर टीम में लौटा यह धाकड़ खिलाड़ी

कोरोना से ठीक होकर टीम में लौटा यह धाकड़ खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से होबार्ट में एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास 3-0 की अजेय बढ़त है और वह जीत के साथ अपने विजय रथ पर सवार होना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम श्रृंखला का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। डे-नाइट टेस्ट के लिए दोनों टीमें तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।  ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैच के एक दिन पहले अपने अंतिम एकादश में दो खिलाड़ियों के खेलने की पुष्टि कर दी है। कमिंस ने बताया कि ट्रैविस हेड कोविड-19 से उबर चुके हैं और वह टीम में वापसी करेंगे और पांचवें स्थान स्थान पर खेलेंगे। वहीं सिडनी टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा ओपनिंग करते दिखेंगे। ख्वाजा को ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद सिडनी में चौथे टेस्ट में टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया ...
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का करियर खत्म! अब नहीं तो कब कोहली और द्रविड़ दोनों को करेंगे बाहर?

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का करियर खत्म! अब नहीं तो कब कोहली और द्रविड़ दोनों को करेंगे बाहर?

स्पोर्ट्स
केपटाउन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अब शायद टीम इंडिया की ओर से खेलते नहीं दिखे। सुनने में यह हैरान करने वाली बात जरूर है, लेकिन सत्य यही है। भारतीय टीम को कई जीत दिलाने वाले पुजारा-रहाणे दक्षिण अफ्रीका में बुरी तरह फ्लॉप रहे और 25 के औसत को भी नहीं छू सके। लगातार मौके मिलने के बावजूद फेल होने वाले इन दो दिग्गजों की विदाई अब करीब-करीब तय हो गई है। तीन टेस्ट, छह पारी और एक भी शतक नहीं। ये भारत के दो दिग्गज बल्लेबाजों रहाणे और पुजारा के दक्षिण अफ्रीका सीरीज के आंकड़े हैं। रहाणे ने तीन टेस्ट की छह पारियों में 136 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 22.67 का रहा है। रहाणे के बल्ले से एक अर्धशतक निकला।...
स्विंग और सीम के आगे सरेंडर हुए भारतीय बल्लेबाज

स्विंग और सीम के आगे सरेंडर हुए भारतीय बल्लेबाज

स्पोर्ट्स
केप टाउन  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केप टाउन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। इस सीरीज में भारत ने एक ऐसा खराब रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले 12 साल में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं हो सका था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अब तक 49* बार भारतीय बल्लेबाज कैच आउट हो चुके हैं। यह तीन या इससे कम मैच की टेस्ट सीरीज में कैच आउट होने वाले सबसे ज्यादा बल्लेबाजों की संख्या है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। उसने यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में खेली गई सीरीज में बनाया था।...
पीवी सिंधु तीसरे राउंड में पहुंचीं, इरा शर्मा को 21-10, 21-10 से हराया

पीवी सिंधु तीसरे राउंड में पहुंचीं, इरा शर्मा को 21-10, 21-10 से हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अगले राउंड में पहुंच गई हैं। गुरुवार को नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेले गए दूसरे राउंड के मैच में उन्होंने इरा शर्मा को 21-10, 21-10 से हरा दिया।  सिंधु ने पहले गेम में इरा को आउटक्लास किया और ये गेम 13 मिनट के अंदर जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में भी सिंधु ने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा और 30 मिनट के अंदर मैच जीत लिया। इससे पहले इस टूर्नामेंट में कोरोना के सात मामले सामने आए।  विश्व बैडमिंटन फेडरेशन ने गुरुवार को सात खिलाड़ियों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। यह सभी भारतीय खिलाड़ी हैं। इसमें स्टार पुरुष शटलर किदांबी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा, रितिका राहुल ठक्कर, त्रिशा जॉली, मिथुन मंजुनाथ, सिमरन अमन सिंघी और खुशी गुप्ता शामिल हैं। बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि...