Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

वेस्टइंडीज में 22 दिन में होंगे 48 मैच

वेस्टइंडीज में 22 दिन में होंगे 48 मैच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  वेस्टइंडीज में शुक्रवार (14 जनवरी) से अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है। 22 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे। युवाओं के वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम पांचवीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया को अपना पहला मैच 15 जनवरी (शनिवार) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इस बार भारतीय टीम की कप्तानी हरनूर सिंह के हाथों में है। भारत ने वॉर्म-अप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उसने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट और मेजबान वेस्टइंडीज को 108 रन से हराकर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया है। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में ग्रुप-बी में रखा गया है। उसके साथ दक्षिण अफ्रीका के अलावा आयरलैंड और युगांडा की टीमें हैं।...
अब हर साल होगा भारत-पाकिस्तान टी-20 मैच? पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने बताया प्लान

अब हर साल होगा भारत-पाकिस्तान टी-20 मैच? पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने बताया प्लान

स्पोर्ट्स
दुबई भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच खराब राजनयिक रिश्तों के कारण दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। पर अब दोनों टीमें हर साल एक दूसरे के खिलाफ टी-20 मैच खेल सकती हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष इन मैचों को कराने के लिए बड़ा प्लान बना रहे हैं। वह इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के सामने प्रस्ताव भी रखने वाले हैं। रमीज का यह है पूरा प्लानरमीज ने दोनों के बीच सीरीज नहीं होने को लेकर बड़ी पहल की है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रमीन ने कहा- हम हर साल भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, चार देशों के बीच एक टी-20 टूर्नामेंट के आयोजन पर विचार कर रहे हैं। ये टूर्नामेंट बारी-बारी से चारों देशों में कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव जल्द ही मैं आईसीसी के सामने रखुंगा। इस टूर्नामे...
केपटाउन में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या भारतीय तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद

केपटाउन में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या भारतीय तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद

स्पोर्ट्स
 केपटाउन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट में मौसम साफ रहेगा। खासकर इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों को मेहनत करके विकेट निकालने होंगे। इस दिन मैदान के ऊपर बादल रहने की संभावना भी कम है। इसका मतलब है कि भारतीय तेज गेंदबाजों को मौसम से कोई मदद नहीं मिलेगी और उन्हें अपने दम पर अच्छी गेंदबाजी करके विकेट निकालने पड़ेंगे। हालांकि केपटाउन की पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है और मैच की पहली पारी में भी यह देखने को मिला।  यह मैच शुरू होने से ठीक पहले केपटाउन में हल्की बारिश हुई थी और पिच के साथ-साथ हवा में काफी नमी हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को इसका फायदा मिला और उन्होंने बड़ी आसानी ने भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कोहली और पुजारा थोड़े समय के लिए लड़े पर पुजारा के आउट होने के बाद वि...
सिद्धार्थ की अभद्र टिप्पणी पर साइना नेहवाल ने तोड़ी चुप्पी

सिद्धार्थ की अभद्र टिप्पणी पर साइना नेहवाल ने तोड़ी चुप्पी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अभिनेता सिद्धार्थ के अभद्र ट्वीट के मामले में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें यह पता ही नहीं था कि इस मामले को इतना तूल क्यों दिया जा रहा है। क्यों उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने खुशी जताई कि सिद्धार्थ ने माफी मांग ली है। इसके साथ उन्होंने कहा है कि उन्हें इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन एक महिला को इस तरीके से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। ...
पोलार्ड से भिड़ने वाले मिचेल स्टार्क छह साल बाद आईपीएल खेलते दिखेंगे

पोलार्ड से भिड़ने वाले मिचेल स्टार्क छह साल बाद आईपीएल खेलते दिखेंगे

स्पोर्ट्स
मुंबई  2014 के आईपीएल सीजन को कौन भूल सकता है, जब मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मिचेल स्टार्क आमने-सामने आ गए थे। अब इन दोनों के बीच फिर से टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क एक बार आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं।  स्टार्क दो आईपीएल सीजन खेल चुकेस्टार्क ने अब तक 14 आईपीएल सीजन में से सिर्फ दो ही सीजन में हिस्सा लिया है। उन्होंने 2014 और 2015 आईपीएल खेला था। यह दोनों सीजन उन्होंने विराट कोहली की आरसीबी में रहते हुए गुजारे थे। इसके बाद से वह इस लीग से दूर ही रहे हैं। स्टार्क ने खुद बुधवार को कहा कि वह आगामी आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम रखने पर विचार कर रहे हैं। मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी।...
पीकेएल में आज दिल्ली के सामने बेंगलुरू और हरियाणा के सामने होगी यूपी की टीम

पीकेएल में आज दिल्ली के सामने बेंगलुरू और हरियाणा के सामने होगी यूपी की टीम

स्पोर्ट्स
प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली और बेंगुलरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग की अंकतालिका में फिलहाल हरियाणा की टीम आठ मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं उसका एक मैच ड्रॉ रहा है। हरियाणा के पास 20 अंक हैं। जबकि यूपी ने आठ में से दो मैच जीते हैं और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यूपी के दो मैच ड्रॉ रहे हैं। यूपी के पास भी 20 अंक हैं और यह टीम अंकतालिका में आठवें स्थान पर है।  दबंग दिल्ली की बात करें तो अब यह टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। दिल्ली के पास आठ मैचों में 32 अंक हैं। हाल ही में पटना ने उसे पीछे छोड़ा है। दिल्ली ने पांच मैच जीते हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के दो मैच ड्रॉ रहे हैं। ब...
साइना नेहवाल दूसरे दौर में पहुंची, चेक रिपब्लिक की तेरेजा ने बीच में ही छोड़ा मैच

साइना नेहवाल दूसरे दौर में पहुंची, चेक रिपब्लिक की तेरेजा ने बीच में ही छोड़ा मैच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इंडिया ओपन 2022 के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। इस टूर्नामेंट में उनका पहला मैच चेक रिपब्लिक की तेरेजा स्वाबिकोवा के खिलाफ था। हालांकि चेक रिपब्लिक की खिलाड़ी यह मैच पूरा नहीं कर सकीं और दूसरे गेम में ही उन्होंने मैच छोड़ दिया। इसके साथ ही साइना दूसरे दौर में पहुंच गई। साइना को इस प्रतियोगिता में चौथी वरीयता दी गई है।  साइना के अलावा सिंधू की इस टूर्नामेंट टॉप सीड दी गई है। भारत को सिंधू से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं साइना चोट के बाद लौटी हैं और लंबे समय बाद वो कोर्ट पर उतरी हैं। ...
क्या आप भी हो गए हैं संक्रमित? अध्ययन में दावा- तेज रिकवरी में मददगार है यह मैक्रोन्यूट्रिएंट

क्या आप भी हो गए हैं संक्रमित? अध्ययन में दावा- तेज रिकवरी में मददगार है यह मैक्रोन्यूट्रिएंट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत सहित दुनियाभर में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में देश में करीब 1.80 लाख नए मामले सामने आए हैं, वहीं ओमिक्रॉन संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 4000 के पार हो गया है। राहत की बात यह है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित ज्यादातर लोगों में संक्रमण के हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं, जोकि आसानी से ठीक हो जाते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड से बचाव के लिए सभी लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, वहीं जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो गई है, उन्हें होम आइसोलेशन में खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।  स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भले ही ओमिक्रॉन को अपेक्षाकृत हल्के लक्षणों वाला वैरिएंट माना जा रहा है, हालांकि इससे संक्रमण के दौरान भी लोगों को सेहत को...
तीसरे टेस्ट के लिए विराट तैयार, फॉर्म, फिटनेस और प्लेइंग इलेवन पर कही यह बड़ी बात

तीसरे टेस्ट के लिए विराट तैयार, फॉर्म, फिटनेस और प्लेइंग इलेवन पर कही यह बड़ी बात

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
केपटाउन  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट केप टाउन में खेला जाएगा। इससे पहले विराट कोहली ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने फिटनेस, फॉर्म और प्लेइंग-11 पर सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि मोहम्मद सिराज अगले टेस्ट के लिए फिट हैं। आप तेज गेंदबाजों के साथ रिस्क नहीं ले सकते। वहीं, अपनी फिटनेस के बारे में विराट ने कहा कि वह पूरी तरह खेलने को तैयार हैं।...
तीसरे टेस्ट से पहले पांच दिग्गजों ने चुनी अपनी टीम, ईशांत का खेलना लगभग तय, विहारी होंगे बाहर

तीसरे टेस्ट से पहले पांच दिग्गजों ने चुनी अपनी टीम, ईशांत का खेलना लगभग तय, विहारी होंगे बाहर

स्पोर्ट्स
केपटाउन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार से केपटाउन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टीम चुनी है। अधिकतर दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी टीम में ईशांत शर्मा को शामिल किया है। वहीं हनुमा विहारी को टीम में नहीं रखा गया है। कुछ खिलाड़ियों ने उमेश यादव और हनुमा को भी अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं प्रज्ञान ओझा ने पंत की जगह पर भी सवाल उठाए हैं। अगर सभी खिलाड़ियों की टीम को देखा जाए तो एक बात साफ समझ में आती है कि तीसरे टेस्ट में ईशांत शर्मा का खेलना लगभग तय है। उन्हें चोटिल सिराज की जगह भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा टीम में कोई दूसरा बदलाव होने की संभावना नहीं है। ...