Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

इस भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज को अपना पसंदीदा मानते हैं मार्नस लाबुशेन

इस भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज को अपना पसंदीदा मानते हैं मार्नस लाबुशेन

स्पोर्ट्स
सिडनी  पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम की रीढ़ बनकर उभरे मार्नस लाबुशेन ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बताया है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर सवाल और जवाब सेशन में हिस्सा लिया था। इसमें लाबुशेन से उनके पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज के बारे में पूछा गया था।  इसके जवाब में लाबुशेन ने भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को अपना पसंदीदा बल्लेबाज और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपना पसंदीदा गेंदबाज बताया है। लाबुशेन इन दोनों के खिलाफ खेल चुके हैं। 2020 में जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई थी, तब लाबुशेन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा थे। ...
डॉन ब्रेडममैन और रिचर्ड्स के खास क्लब में शामलि हुए डेवोन कॉनवे

डॉन ब्रेडममैन और रिचर्ड्स के खास क्लब में शामलि हुए डेवोन कॉनवे

स्पोर्ट्स
क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने बहुत ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो डॉन ब्रेडमैन और बैरी रिचर्ड्स के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। पांच मैच खेलने के बाद कॉन्वे ने 69.22 के औसत से रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कॉन्वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका औसत पांच मैच खेलने के बाद 70 के करीब या उससे ज्यादा है। पांच मैच के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत डॉन ब्रेडमैन का था। वहीं बैरी रिचर्ड्स इस मामले में दूसरे स्थान पर है, जबकि कॉन्वे तीसरे स्थान पर हैं।  पांच मैच के बाद डॉन ब्रेडमैन का औसत सबसे ज्यादा था। उन्होंने 99.94 के औसत से रन बनाए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड बैरी ने अपने शुरुआती पांच मैचों में 72.57 के औसत से रन बनाए थे। अब कॉन्वे ने 69.22 के औसत से बल्लेबाजी की है।...
नोवाक जोकोविच ने जीता केस, सारे कागज लौटाए जाएंगे, ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलना लगभग तय

नोवाक जोकोविच ने जीता केस, सारे कागज लौटाए जाएंगे, ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलना लगभग तय

स्पोर्ट्स
 मेलबर्न दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने वीजा रद्द होने के मामले में केस जीत लिया है। मेलबर्न के कोर्ट ने सुनवाई के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार के उस फैसले को गलत माना, जिसमें जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया गया था। कोर्ट ने आदेश दिया है कि नोवाक जोकोविच का पासपोर्ट सहित जो भी सामान सरकार जब्त किया गया है, उसे तुरंत वापस लौटाया जाए। वीजा रद्द होने के बाद जोकोविच चार दिन तक आव्रजन विभाग के होटल में थे। जोकोविच पर कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने का आरोप है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में इसको लेकर सख्त कानून हैं। अब जोकोविच के केस जीतने के बाद उनका ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलना लगभग तय हो चुका है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि सरकार के पास अभी भी जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया से बाहर भेजने का आधिकार है और इस बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।  ...
क्या केपटाउन में भी बारिश बन सकती है विलेन? जानिए कैसा रहेगा मौसम

क्या केपटाउन में भी बारिश बन सकती है विलेन? जानिए कैसा रहेगा मौसम

स्पोर्ट्स
केपटाउन  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार (11 जनवरी) से केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने सेंचुरियन में पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जोहानिसबर्ग टेस्ट जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। अब टीम इंडिया की नजर तीसरे टेस्ट में जीत हासिल करने पर होगी। इस मैच पर पिछले दो मुकाबलों की तरह बारिश का खतरा कम है। मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर.कॉम के अनुसार, केपटाउन में टेस्ट के पहले दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले सत्र का खेल यानि लंच से पहले का खेल बारिश के कारण बर्बाद हो सकता है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।...
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 67 ट्रेनिंग सेंटर बंद करेगा साई

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 67 ट्रेनिंग सेंटर बंद करेगा साई

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने 67 प्रशिक्षण शिविर बंद करने का फैसला किया है। साई ने अपने आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए साई देशभर में मौजूद अपने 67 प्रशिक्षण शिविर बंद कर रहा है। कई राज्यों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल से जुड़ी गतिविधियां रद्द करने का फैसला किया है। देश में कोरोना के मामले कम होने के बाद ये प्रशिक्षण शिविर फिर से खोल जाएंगे।...
नडाल ने जीता कॅरिअर का 89वां खिताब, महिला वर्ग में हालेप ने मारी बाजी

नडाल ने जीता कॅरिअर का 89वां खिताब, महिला वर्ग में हालेप ने मारी बाजी

स्पोर्ट्स
मेलबर्न स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने पांच माह बाद कोर्ट पर वापसी का जश्न खिताब के साथ मनाया। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने मेलबर्न में समर सेट टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिका के क्वालिफायर खिलाड़ी मैक्सिमे क्रेसी को एक घंटे 44 मिनट में 7-6, 6-3 से पराजित किया। अगस्त के बाद पहला टूर्नामेंट खेलने वाले 35 वर्षीय नडाल के कॅरिअर की यह 89वीं टूर लेवल की ट्रॉफी है। नडाल का यह 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जोकोविच के मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला फाइनल था। नडाल ने 2004 के बाद से हर सत्र में कम से कम एक खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी कायम रखा है।  ...
सिडनी में दो साल, दो टेस्ट और दोनों बार धड़कनें बढ़ीं

सिडनी में दो साल, दो टेस्ट और दोनों बार धड़कनें बढ़ीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
सिडनी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेला गया टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लिश टीम को ड्रॉ कराने के लिए पूरा एक दिन खेलना था। संघर्ष करते ही सही लेकिन इंग्लैंड टीम ने ऐसा कर दिखाया और नौ विकेट गंवाकर 102 ओवर खेल गए। सिडनी में पिछले दो साल में ऐसे दो टेस्ट हुए, जो खत्म होते-होते फैंस की धड़कनें बढ़ा गईं। ...
कीवी बल्लेबाज कॉन्वे ने पांचवें टेस्ट में ही बनाया विश्व रिकॉर्ड

कीवी बल्लेबाज कॉन्वे ने पांचवें टेस्ट में ही बनाया विश्व रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
2021 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इस कीवी बल्लेबाज ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। कॉन्वे करियर के शुरुआत पांच टेस्ट में 50 प्लस का स्कोर करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 30 साल के कॉन्वे का यह पांचवां टेस्ट है। वह अब तक 76 के शानदार औसत से कुल 613 रन बना चुके हैं। इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। बांग्लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक वह 99 रन बनाकर नाबाद हैं। यानी वह अपने तीसरे टेस्ट शतक से बस एक कदम दूर हैं।...
पहले टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड को अब तक नहीं मिली एक भी जीत

पहले टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड को अब तक नहीं मिली एक भी जीत

स्पोर्ट्स
दुबई पिछला साल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए शानदार रहा था। टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के पहले संस्करण के फाइनल में भारत को हराया और टेस्ट चैंपियन बना। हालांकि, अब दूसरे संस्करण में कीवी टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है।  जुलाई 2021 से 2023 तक चलने वाले इस साइकिल में सात महीने से ज्यादा बीत चुके हैं। इस दौरान कीवी टीम ने तीन टेस्ट खेले हैं और दो में हार मिली। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। टेस्ट चैंपियन फिलहाल एक जीत के लिए तरस रहे हैं। न्यूजीलैंड को भारत और बांग्लादेश ने एक-एक टेस्ट में हराया है।...
इंग्लैंड ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिए

इंग्लैंड ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिए

स्पोर्ट्स
 नई दिल्ली इंग्लैंड की टीम ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। दरअसल, इंग्लैंड के डबल्स स्पेशलिस्ट शॉन वेन्डी और कोच नाथन रॉबर्ट्सन कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद इंग्लिश टीम ने पूरे दल का दौरा रद्द कर दिया। इंग्लैंड के इस फैसले की पुष्टि रविवार को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने की। आयोजकों ने कहा कि टीम होटल में रविवार सुबह एक बार फिर बाकी सभी खिलाड़ियों की टेस्टिंग भी की गई, लेकिन उनकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। टूर्नामेंट से दो दिन पहले इंग्लैंड के दल ने नाम वापस ले लिया और वह अब तक भारत नहीं पहुंचे थे।...