Tuesday, May 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करेंगे टीम की उपकप्तानी

केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करेंगे टीम की उपकप्तानी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है और यहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने टीम के सूत्रों के हवाले से इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल टीम के उपकप्तान रहेंगे।...
गुलाबी गेंद से 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने स्टार्क

गुलाबी गेंद से 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने स्टार्क

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद से 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। स्टार्क ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। उनके साथी खिलाड़ी जोश हेजलवुड और नाथन लियोन इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने 32-32 विकेट लिए हैं। वहीं लियोन गुलाबी गेंद के साथ सबसे सफल स्पिन गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में हेजलवुड नहीं खेले, लेकिन स्टार्क और लियोन ने इस मैच की पहली पारी में भी बेहतरीन गेंदबाजी की। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर इंग्लैंड के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।  इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में स्टार्क ने चार और लियोन ने तीन विकेट अपने नाम किए। गुलाबी गेंद के साथ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है।  डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबाऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा डे-नाइट टेस्ट खेलने वाली टीम है और गुलाब...
क्या मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रविचंद्रन अश्विन? भारतीय स्पिनर ने दिया दिलचस्प जवाब

क्या मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रविचंद्रन अश्विन? भारतीय स्पिनर ने दिया दिलचस्प जवाब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने हाल ही में हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी अश्विन को बोलबाला रहा। उनके नाम नाम इस समय 81 टेस्ट मैच में 427 विकेट हो गए हैं और वह दिग्गज ऑलराउंडर कपिल को पछाड़ने से महज 8 विकेट दूर हैं। लेकिन भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड आज भी अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 619 विकेट लिए हैं। जबकि सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट के साथ सबसे आगे हैं और आज भी शीर्ष पर हैं। भारतीय स्पिनर अश्विन से इसी संबंध में उनके एक प्रशंसक ने सवाल किया। अश्विन के यूट्यूब चैनल पर उनके एक फैन ने पूछा कि क्या वो मुरलीधरन से आगे निकल स...
हरियाणा स्टीलर्स ने विकास कंडोला को बनाया कप्तान, 23 दिसंबर को पटना पाइरेट्स से मुकाबला

हरियाणा स्टीलर्स ने विकास कंडोला को बनाया कप्तान, 23 दिसंबर को पटना पाइरेट्स से मुकाबला

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग को देखते हुए हरियाणा स्टीलर्स ने शनिवार को स्टार रेडर विकास कंडोला को आठवें सीज़न के लिए अपना कप्तान घोषित किया। बीते सीजन में विकास ने हरियाणा के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन की शुरुआत 22 दिसंबर 2021 से बेंगलुरु में हो रही है। हरियाणा स्टीलर्स इस लीग में अपना पहला मुकाबला 23 दिसंबर को पटना पाइरेट्स के खिलाफ खेलेगा। इस लीग के सभी मुकाबले जैव सुरक्षित वातावरण में खेले जाएंगे। ...
दो बार के आईपीएल चैंपियन गौतम गंभीर की लीग में हुई वापसी

दो बार के आईपीएल चैंपियन गौतम गंभीर की लीग में हुई वापसी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने अपना मेंटर नियुक्त किया है। पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद और बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार आईपीएल का ख़िताब दिलाया है और बल्लेबाजी में भी कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। गंभीर ने एक ट्वीट कर लखनऊ से जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'फिर से प्रतियोगिता में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे लखनऊ आईपीएल टीम में शामिल करने के लिए डॉ। गोयनका का धन्यवाद। मैं ड्रेसिंग रूम के लिए नहीं बल्कि यूपी की एकुजटता और आत्मा के लिए लडूंगा।'...
खुशी खानिजाऊ ने आखिरी चरण में जीता अपना पहला खिताब

खुशी खानिजाऊ ने आखिरी चरण में जीता अपना पहला खिताब

स्पोर्ट्स
कोलकाता जयपुर की गोल्फर खुशी खानिजाऊ ने लगातार दो बर्डी लगाकर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 15वें और आखिरी चरण का खिताब अपने नाम कर लिया। कोलकाता के रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब में आयोजित इस टूर्नामेंट में शुक्रवार को खुशी ने शानदार प्रदर्शन किया और अपना पहला खिताब जीता।  21 वर्षीय खुशी का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संयुक्त रूप से दूसरा स्थान था। खुशी 2021 में जाह्नवी बख्शी (तीन जीत), सहर अटवाल, लखमेहर परदेसी और अमेच्योर अवनी प्रशांत के बाद पहली जीत दर्ज करने वाली पांचवीं खिलाड़ी है। खुशी ने आखिरी चार होल में तीन बर्डी लगाकर दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पार 72 का कार्ड खेला, जिससे उन्होंने कुल 229 के स्कोर के साथ एक शॉट से जीत दर्ज की। स्मृति भार्गव (77), श्वेता मानसिंह (77) और शनिवार को शीर्ष पर रहीं सहर अटवाल (80) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।...
BCCI के बयानों ने किया गुमराह! विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बड़ी बात

BCCI के बयानों ने किया गुमराह! विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बड़ी बात

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते आठ दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया। इसी दिन सिलेक्टर्स ने कई टीम में कई परिवर्तन भी किए। मसलन, विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाना। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे को टेस्ट की उपकप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया। बीते हफ्ते बीसीसीआई ने यह महत्वपूर्ण फैसले लिए थे। इसमें सबसे चौकाने वाली बात विराट को बिना सूचना दिए वनडे से कप्तानी से हटाने की रही। जिसके बाद इस मामले पर राय देने वाले दो धड़ों में बंट गए। वहीं अब विराट कोहली ने इस मामले पर बयान देकर स्थिति साफ की है। आइए हम आपको बताते हैं कि बीसीसीआई ने विराट के मामले में किस तरह के बयान देकर गुमराह किया। ...
फैसला: टी-20 विश्व कप में अश्विन के चयन पर बोले गांगुली

फैसला: टी-20 विश्व कप में अश्विन के चयन पर बोले गांगुली

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली करीब चार साल सीमित क्रिकेट से दूर रहने के बाद टी-20 विश्व कप 2021 में आर अश्विन का टीम इंडिया में चयन हुआ। भारत की टी-20 विश्व कप टीम में चुने जाने से कई लोगों को हैरानी हुई थी। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। लेकिन अश्विन ने एक स्पिनर से क्या उम्मीद की जा सकती है उसकी झलक दिखाने में कामयाब रहे। हाल ही में भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ ने अश्विन की प्रशंसा की और उन्हें खेल के सबसे लंबे प्रारूप में मैच विजेता कहा। द्रविड़ की पसंद में पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल थे। जिन्होंने अश्विन के अपार योगदान के बारे में बात की। ...
डे/नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व तोड़ने उतरेगा इंग्लैंड

डे/नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व तोड़ने उतरेगा इंग्लैंड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 दिसंबर से खेले जाने वाले डे/नाइट टेस्ट में पलटवार करने की तैयारी में है। जिसके चलते वह ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली हार का बदला ले सके। दोंनों टीमें के दरम्यान यह मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम को कंगारुओं ने नौ विकेट से हराया था। यह मैच इंग्लिश टीम के लिए काफी अहम है। अगर इंग्लैंड दूसरा टेस्ट जीतने में नाकाम रहा तो उसके लिए सीरीज में वापसी करना मुश्किल हो जाएगा। ...