Tuesday, May 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत पकड़ देख दर्शकों के सामने डांस करने लगे उस्मान ख्वाजा

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत पकड़ देख दर्शकों के सामने डांस करने लगे उस्मान ख्वाजा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के चौथे दिन क्रिकेट मैदान पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए। हालांकि ख्वाजा इस टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन शामिल नहीं हैं वह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर फील्डिंग करने आए थे। इस दौरान फील्डिंग करते वक्त वह दर्शकों के सामने खासकर इंग्लैंड की बार्मी आर्मी के सामने डांस करते नजर आए। उस्मान ख्वाजा का यह डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ...
मनोज बाजपेयी ने किया प्राइम वीडियो पर क्रिकेट का श्रीगणेश

मनोज बाजपेयी ने किया प्राइम वीडियो पर क्रिकेट का श्रीगणेश

स्पोर्ट्स
मुंबई अगर आपको अब तय यही पता रहा है कि बिहार में खूब सिनेमा देखने वाले मनोज बाजपेयी वाया दिल्ली मायानगरी तक सिर्फ अपने फिल्मी शौक के बूते पहुंचे, तो आपको अपना सामान्य ज्ञान बेहतर करने का समय आ गया है। मनोज बाजपेयी ने क्रिकेट भी खूब खेला है और इस खेल के वह अच्छे जानकार भी है। अमर उजाला ने बीते साल नवंबर में आपको बताया था कि देश में ओटीटी के महामुकाबले में प्राइम वीडियो ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार को उसके अपने ही खेल में मात दे दी है। ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले बताया था कि भारतीय क्रिकेट टीम जब 2022 में न्यूजीलैंड जाएगी तो उसके मैच डिजनी इंडिया के ऐप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित नहीं होंगे। ये मैच इस बार दिखेंगे अमेजन के वीडियो ऐप प्राइम वीडियो पर। इस बारे में सोमवार को मनोज बाजपेयी और सयानी गुप्ता ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स से दिलचस्प बातें कीं।...
सेमीफाइनल में भारत की जापान से होगी भिड़ंत

सेमीफाइनल में भारत की जापान से होगी भिड़ंत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने धीमी शुरुआत करने के बाद गजब की स्पीड पकड़ने में सफल रही। टीम इंडिया ढाका में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच मंगलवार (21 दिसंबर) को खेला जाएगा। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। अपने अंतिम राउंड रॉबिन मैच में भारत ने जापान को 6-0 से शिकस्त दी थी। ...
हॉकी में टीम इंडिया की जीत की हैट्रिक:एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जापान को 6-0 से हराया

हॉकी में टीम इंडिया की जीत की हैट्रिक:एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जापान को 6-0 से हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी राउंड-रॉबिन मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया है। टीम इंडिया ने जोरदार खेल दिखाते हुए जापान को 6-0 से मात दी। पिछले मैच में 2 गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में भी दो गोल किए और जीत के बड़े स्टार रहे। भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में ये लगातार तीसरी जीत रही।...
बेन स्टोक्स ने ट्रेविस हेड का पकड़ा हैरतअंगेज कैच

बेन स्टोक्स ने ट्रेविस हेड का पकड़ा हैरतअंगेज कैच

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच को चौथे दिन कंगारू टीम ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी इंनिग्स नौ विकेट पर 230 रन बनाकर घोषित की। वहीं, इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 468 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के बेन स्टोक्स शानदार फील्डिंग करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कंगारू टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड का हैरतअंगेज कैच लपका। यह शानदार कैच पकड़ने के लिए बेन स्टोक्स की जमकर तारीफ की जा रही है। ...
ऑस्ट्रेलियाई लीग के दौरान गिल्ली गिरने के बावजूद अंपायर ने नहीं दिया आउट

ऑस्ट्रेलियाई लीग के दौरान गिल्ली गिरने के बावजूद अंपायर ने नहीं दिया आउट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी इसमें ऐसा भी पल आता है जब चीजें मजाक के रूप में बदल जाती हैं। एक ऐसा ही मजेदार वाकया ऑस्ट्रेलिया में एक मैच के दौरान देखने को मिला।   ऑस्ट्रेलिया के डब्ल्यूएनसीएल 2021-22 लीग के एक मैच में बैटर बोल्ड हो गई लेकिन उसे नॉट आउट करार दिया गया। रविवार को होबार्ट के ब्लंडस्टोन एरेना में तस्मानियन वूमेन टाइगर्स और क्वींसलैंड फायर के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान पहली पारी के 14वें ओवर की एक गेंद पर तस्मानिया की तेज गेंदबाज बेलिंडा वकारेवा ने क्वींसलैंड की बैटर जॉर्जिया वोल बोल्ड हो गईं। वकारेवा की गुड लेंथ गेंद वोल के ऑफ स्टंप की गिल्ली गिराते हुए निकल गई। बावजूद इसके अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। ...
टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने जताई उम्मीद

टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने जताई उम्मीद

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका पहू्ंच चुकी है। दोनों टीमों के दरम्यान सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तेज गेंदबाजों पर भरोसा करते हुए उम्मीद जताई है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के तेज गेंदबाज हर मैच में 20 विकेट लेंगे। ...
अमेरिकी टेनिस स्टार और इस साल की उपविजेता जेनिफर ब्रैडी चोटिल होकर टूर्नामेंट से हटीं

अमेरिकी टेनिस स्टार और इस साल की उपविजेता जेनिफर ब्रैडी चोटिल होकर टूर्नामेंट से हटीं

स्पोर्ट्स
मेलबर्न ऑस्ट्रेलियन ओपन से एक के बाद एक स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है। इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 की फाइनलिस्ट जेनिफर ब्रैडी चोट की वजह से टूर्नामेंट से हट गई हैं। वह अगले महीने से शुरू होने वाले ग्रैंडस्लैम और दो वॉर्मअप टूर्नामेंट दोनों में नहीं खेलेंगी।   ऑस्ट्रेलियन ओपन के अधिकारियों ने रविवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया। टूर्नामेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, '2021 की उपविजेता जेनिफर बाएं पैर में चोट कारण टूर्नामेंट से हट गई हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'...
एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने की स्पिन बॉलिंग

एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने की स्पिन बॉलिंग

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। इस डे/नाइट मुकाबले में एक अनोखी घटना देखने को मिली। मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को फास्ट बॉलिंग छोड़ स्पिन गेंदबाजी करते देखा गया। हालांकि स्पिन गेंदबाजी के दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। लेकिन रॉबिनसन द्वारा मैच में की गई स्पिन गेंदबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ...
चीनी पत्रकार ने शेयर किया पेंग शुआई का नया वीडियो

चीनी पत्रकार ने शेयर किया पेंग शुआई का नया वीडियो

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई का नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह वीडियो चीन के एक स्थानीय पत्रकार ने शेयर किया है। इस वीडियो में शुआई चीन के बास्केटबॉल खिलाड़ी याओ मिंग के साथ बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो के सही या गलत होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्थानीय पत्रकार ने बताया कि यह वीडियो उनके एक दोस्त ने शेयर किया था। पेंग शंघाई में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए आयोजित इवेंट में पहुंची थी। इसी दौरान उनका यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया।  पेंग ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इसके बाद वो अचानक गायब हो गईं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला टेनिस संघ सहित कई खिलाड़ियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। मामले के बढ़ने पर पेंग ने ओलंपिक कमेटी के अध्यक्...