Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

अप्रैल से शुरू हो सकता है आईपीएल का अगला सीजन, फाइनल चार या पांच जून को, पहला मैच चेन्नई में

अप्रैल से शुरू हो सकता है आईपीएल का अगला सीजन, फाइनल चार या पांच जून को, पहला मैच चेन्नई में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड दो अप्रैल 2022 से आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत कर सकता है। हालांकि अभी पूरा शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने प्रमुख शेयरधारकों को बताया है कि दो अप्रैल से यह टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। चेन्नई के मैदान में पहला मैच खेला जा सकता है। आईपीएल का 15वां सीजन 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 60 दिनों के अंदर 17 मैच होंगे। खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने यह भी बताया है कि इस बार आईपीए 60 दिनों से ज्यादा समय तक चलेगा और फाइनल मैच चार या पांच जून को हो सकता है। सभी टीमें कुल 14 मैच खेलेंगी। इनमें से सात मुकाबले घरेलू मैदान में और सात बाहरी मैदान में खेले जाएंगे।  चेन्नई में होगा पहला मैचआईपीएल 15 का पहला मैच चेन्नई के मैदान में खेला जाएगा, क्योंकि चेन्नई ने पिछला सीजन जीता है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि पहले मैच में चेन्नई...
हरमनप्रीत कौर बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर और टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर को बिग बैश लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वालीं हरमन पहली भारतीय खिलाड़ी हैंस जिन्होंने यह अवॉर्ड जीता है। वहीं वो तीसरी गैर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। उनसे पहले न्यूजीलैंड के सोफी डिवाइन एमी सैटरवेट ने यह खिताब जीता था। हरमनप्रीत को इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ टीम में भी शामिल किया गया है। वो इस टीम में शामिल होने वाली सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान किया था।   इस टूर्नामेंट में भारतीय ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले दोनों से रेनेगेड्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 पारियों में 66.5 की औसत और 135. 25 की औसत से तीन अर...
विवाद: क्या भारतीय टीम को परोसा जाएगा हलाल मीट? बीसीसीआई ने दी सफाई

विवाद: क्या भारतीय टीम को परोसा जाएगा हलाल मीट? बीसीसीआई ने दी सफाई

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के डाइट प्लान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को सिर्फ हलाल मीट परोसने की बात कही है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब बीसीसीआई ने खुद सामने आकर स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने उन अभी रिपोर्ट्स को नकारते हुए कहा है कि खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जो चाहे खाएं, यह उनकी व्यक्तिगत पसंद का मसला है। बोर्ड ने कभी ऐसी कोई योजना नहीं बनाई। दरअसल, गुरुवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया का कैटरिंग मेन्यू सामने आया था। मेन्यू में खाने की चीजों का बिल्कुल साफ-साफ उल्लेख किया गया था। मेन्यू में स्पष्ट तौर पर लिखा था कि बीफ और पोर्क नहीं परोसा जाएगा। साथ ही जो भी मीट बनेगा वो सिर्फ हलाल ही होना चा...
एश्ले बार्टी: विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ने की सगाई, पति के साथ तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी

एश्ले बार्टी: विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ने की सगाई, पति के साथ तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। 25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपने लंबे समय के दोस्त रहे गैरी किसीक के साथ रिश्ते की बात सार्वजनिक की। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उंगलियों में अंगूठी के साथ अपने जीवनसाथी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भविष्य के पति'।  डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बार्टी लगातार तीसरी बार टॉप रैंक के साथ साल का अंत करेंगी। उन्होंने इस सत्र में विंबलडन समेत कुल पांच टूर्नामेंट जीते हैं। उन्होंने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले यूएस ओपन में हिस्सा लिया था और अब वह जनवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारियों में लगी हैं। उन्होंने अगले सत्र की शुरुआत से पहले खुद को तरोताजा बताया और कहा कि तीन महीने का ब्रेक उनके लिए फायदेमंद रहा।  गौरतलब है कि विंबलडन से पह...
पीवी सिंधु प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं, संघर्षपूर्ण मुकाबले में जापानी खिलाड़ी ओहोरी को हराया

पीवी सिंधु प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं, संघर्षपूर्ण मुकाबले में जापानी खिलाड़ी ओहोरी को हराया

स्पोर्ट्स
बाली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने बुधवार को जापान की अया ओहोरी के खिलाफ तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज की। मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और एक घंटे 10 मिनट चले मुकाबले में ओहोरी को 17-21, 21-17, 21-17 से हराया। इस जीत के साथ सिंधु का जापानी खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड और बेहतर हो गया और वह 11-0 पर पहुंचा गया।...
पहलवानों की भारतीय टीम में दावेदारी का रास्ता कुश्ती रैंकिंग टूर्नामेंट

पहलवानों की भारतीय टीम में दावेदारी का रास्ता कुश्ती रैंकिंग टूर्नामेंट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पहलवानों की भारतीय टीम में दावेदारी का रास्ता और खुला कर दिया गया है। अब तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहले तीन स्थान पर रहने वाले पहलवानों को राष्ट्रीय शिविर में जगह दी जाती थी, पर अब कुश्ती संघ जनवरी से रैंकिंग टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रहा है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप और रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले 4 स्थान पर रहने वाले पहलवानों के बीच ट्रायल होंगे। इनमें विजेता बनने वाले को भारतीय टीम में जगह बनाने को राष्ट्रीय शिविर में शामिल किया जाएगा। दरअसल भारतीय कुश्ती संघ ने अगली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हर राज्य और संस्थान की एक-एक टीम के ही भाग लेने की अनिवार्यता रख दी है। इसका बड़ा नुकसान हरियाणा, रेलवे और सेना की टीमों को हो रहा है। इन टीमों के पहलवान एक ही भार वर्ग में दो-दो पदक जीतते हैं, लेकिन दूसरी टीमों के विरोध के बाद कुश्ती संघ ने एक टीम उतारने का फैसला लिया। लेकिन इन...
खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 35 ने स्वर्ण पदक जीते

खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 35 ने स्वर्ण पदक जीते

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
पिंचक सिलाट जिला प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्नश्रीगंगानगर। दूसरी जिला स्तरीय पिंचक सिलाट (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय 100 फुट रोड पर राणा प्रताप कॉलोनी में स्थित एसपीजी क्लब एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार को किया गया।जिला पिंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शैलेश गोयल ने बताया कि चार आयु वर्गों की इस प्रतियोगिता में एसपीजी स्पोर्ट्स एकेडमी के 25, भातीवाला से,10 नई मंडी घड़साना से पांच, दीपक फिटनेस एकेडमी श्रीगंगानगर से 22 और कुणाल एकेडमी से 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल मिलाकर 100 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए,जिनमें 55 मुकाबले करवाए गए।इनमें 28 किलो भार वजन में लक्ष्य गांधी, 33 किलो में मनीष कुमार,42 किलो में सिद्धार्थ, 52 किलो में शिवकुमार, 55 किलो में नेहा यादव, 55 किलो में गगनदीप तथा 60 किलो भार वर्ग में दीपक और फागुनी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इनके सहित 35 खिलाड़ियों ने स्...
परेशानी: अब कभी नहीं दौड़ पाएगी रावलपिंडी एक्सप्रेस, शोएब अख्तर ने खुद बताई वजह

परेशानी: अब कभी नहीं दौड़ पाएगी रावलपिंडी एक्सप्रेस, शोएब अख्तर ने खुद बताई वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लाहौर क्रिकेट इतिहास में सार्वकालिक सबसे तेज गेंदबाज रहे पाकिस्तान के पूर्व बॉलर शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि वह अब भविष्य में कभी दौड़ नहीं पाएंगे। वह अपने घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए जा रहे हैं। शोएब अख्तर का करियर ज्यादातर चोटों से भरा रहा। 46 वर्षीय अख्तर ने दो साल पहले अपने एक घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में करवाई थी।  शोएब अख्तर ने दी जानकारी रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह काफी थके हारे नजर आ रहें। फोटो देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता कि अब उनके दौड़ लगाने के दिन पूरे हो गए हैं। तस्वीर में वह काफी निराश दिखाई दे रही हैं। फोटो कैप्शन में शोएब अख्तर ने लिखा, मेरे दौड़ने के दिन पूरे हो गए हैं, मैं अपने घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए जल्दी ही मेलबर्न जाने वाला हूं। अब उनका घ...
तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे शोएब मलिक, तत्काल लौटेंगे घर

तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे शोएब मलिक, तत्काल लौटेंगे घर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेलेंगे। वह अपने बेटे की बीमारी के कारण घर लौट रहे हैं। इसकी घोषणा खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की। साल 2010 में शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी। उनका तीन साल का बेटा इजहान है जिसका जन्म साल 2018 में हुआ था।    पीसीबी ने दी जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक जारी बयान में कहा, शोएब मलिक बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे, वह अपने बेटे की बीमारी के चलते मैच से पहले दुबई के लिए रवाना होंगे। पीसीबी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय टी-20 टीम मंगलवार को ढाका से दुबई के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना होगी। हाल ही में टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान की ...
वेंकटेश अय्यर की बॉलिंग से खुश हुए कप्तान रोहित शर्मा, कहा- मैच में उनकी गेंदबाजी लाजवाब थी

वेंकटेश अय्यर की बॉलिंग से खुश हुए कप्तान रोहित शर्मा, कहा- मैच में उनकी गेंदबाजी लाजवाब थी

स्पोर्ट्स
कोलकाता भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज तीसरा और अंतिम मैच रविवार को खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में कीवियों को 73 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने कीवी टीम का सूपड़ा साफ करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की। इससे पहले भारत ने जयपर और रांची में खेले गए मुकाबलों में न्यूजीलैंड को हराया था। जीत के बाद टीम कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आए और उन्होंने युवा खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।  रोहित बोले मैच से पहले योजना बनाई थी योजना मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान रोहित शर्मा ने कहा, अच्छी शुरुआत करना महत्वपूर्ण है, मेरी हमेशा से यही मानसिकता रही है, एक पार जब आप पिच देख लेते हैं तो आपको पता हो जाता है कि क्या करना है, ओस जल्दी आने से गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी, हमने बल्लेबाजी सम...