Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में होगी

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में होगी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली हाईकोर्ट ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को राष्ट्रीय कोच द्वारा प्रताड़ित व मैच फिक्सिंग की कोशिश के आरोप की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज विक्रमजीत सेन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति को सौंपी है। हाईकोर्ट ने कल ही जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।
नौकायन चालक विष्णु की निगाह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर

नौकायन चालक विष्णु की निगाह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में 25वां स्थान हासिल करने से ‘लेजर क्लास’ नाविक (पाल नौकायन चालक) विष्णु सरवनन का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। पिछले सप्ताह बार्सिलोना में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में उनका 25वां स्थान किसी भारतीय का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  एशियाई खेलों में नौकायन का आयोजन 1970 से हो रहा है जिसमें भारत ने अब तक सिर्फ एक स्वर्ण पदक जीता है। यह पदक फारूक तारापोर और जरीर करंजिया ने 1982 में जीता था। इस साल ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले 22 साल के सरवनन का मानना है कि वह अगले साल हुआंगझोउ (चीन) में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में नौकायन में भारत के लिए दूसरा और 40 वर्षों में पहला स्वर्ण जीत सकते हैं। ...
कीवी कप्तान विलियमसन बोले- भारत के खिलाफ खेलना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक

कीवी कप्तान विलियमसन बोले- भारत के खिलाफ खेलना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जयपुर भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज शुरू होने से पहले केन विलियमसन ने भारतीय टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना इस खेल की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। हालांकि विलियमसन इस टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह टिम साउदी पहले मैच में कप्तानी करेंगे और आने वाले मैचों में उन्हें भी आराम दिया जा सकता है। इससे पहले टी-20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को आसानी से हराया था।  न्यूजीलैंड के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में विलियमसन ने कहा "जब आप भारत के खिलाफ खेलते हैं तो यह इस खेल की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होता है। हर फॉर्मेट में उनके पास जो गहराई है और हर खिलाड़ी के अंदर जो क्वालिटी है, वह अविश्वनीय है और इसी वजह से विश्व क्रिकेट में उनका दबदबा है।"...
विलियमसन के बाद काइल जैमिसन भी टी-20 सीरीज से हटे, फर्ग्यूसन की वापसी तय

विलियमसन के बाद काइल जैमिसन भी टी-20 सीरीज से हटे, फर्ग्यूसन की वापसी तय

स्पोर्ट्स
जयपुर भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज से दो कीवी खिलाड़ी हट चुके हैं। पहले कप्तान केन विलियमसन ने टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टी-20 सीरीज से आराम लेने का फैसला किया। इसके बाद तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने भी टी-20 सीरीज न खेलने का फैसला किया है। इसके साथ ही लोकी फर्ग्यूसन भी अपनी चोट से उबर चुके हैं और वो पहले टी-20 मैच के लिए फिट हैं। टीम के कोच गैरी स्टेड ने यह जानकारी दी है। इस सीरीज में टिम साउदी न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे, लेकिन फर्ग्यूसन के वापस आने से न्यूजीलैंड की गेंदबाजी मजबूत हुई है। ...
रोहित शर्मा का कप्तानी को लेकर नौ साल पुराना ट्वीट वायरल

रोहित शर्मा का कप्तानी को लेकर नौ साल पुराना ट्वीट वायरल

स्पोर्ट्स
जयपुर भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में कीवी टीम ने भारत को हराया। आज टीम इंडिया इस मैच में पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। हिटमैन रोहित शर्मा इस सीरीज में पहली बार पूर्णकालिक टी-20 कप्तान के रूप में अपना डेब्यू करेंगे। टी-20 विश्व कप के बाद विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद रोहित को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिटमैन का जयपुर से कप्तानी का खास कनेक्शन रहा है। 9 साल पहले साल 2012 में रोहित शर्मा ने जयपुर में ही पहली बार कप्तानी की थी। कप्तानी को लेकर उनका नौ साल पुराना एक ट्वीट वायरल हो रहा है। ...
डब्ल्यूटीए का फाइनल मुकाबला तय, एनेट कोंटावित-गार्बिन मुगुरुजा के बीच होगी खिताबी टक्कर

डब्ल्यूटीए का फाइनल मुकाबला तय, एनेट कोंटावित-गार्बिन मुगुरुजा के बीच होगी खिताबी टक्कर

स्पोर्ट्स
मैक्सिको दुनिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा और विश्व की आठवें नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी इस्टोनिया की एनेट कोंटावित मैक्सिको के ग्वादलजारा में खेली जा रही डब्ल्यूटीए फाइनल्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। 17 नंवबर को इन दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुगुरुजा और कोंटावित पहली बार अपने टेनिस करियर में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। ...
पाकिस्तान की मेजबानी पर संकट: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पर केंद्र सरकार करेगी फैसला, यूएई में हो सकता है टूर्नामेंट

पाकिस्तान की मेजबानी पर संकट: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पर केंद्र सरकार करेगी फैसला, यूएई में हो सकता है टूर्नामेंट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी ने मंगलवार को अगले आठ सालों (2024-2031) के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का एलान किया है। 2024 से लेकर 2031 तक हर साल आईसीसी का कोई न कोई टूर्नामेंट आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में खास बात यह है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है। इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत सरकार और गृह मंत्रालय मिलकर फैसला करेंगे कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि समय आने पर ही फैसला किया जाएगा।  मीडिया से बातचीत के दौरान ठाकुर ने कहा "समय आने पर भारत सरकार और गृह मंत्रालय फैसला करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है। अब तक कई देश सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान में खेलने से मना कर चुके हैं। जैसा कि आपको पता है वहां खेलते समय कई खिलाड़ियों पर हमला हो चुका है और यह बड़ा मसला है, ज...
ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेंगे रोजर फेडरर

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेंगे रोजर फेडरर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर अगले साल जनवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेंगे। साल के पहले ग्रैंड स्लैम में न खेलने की वजह वह घुटने की चोट से पूरी तरह उबरना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलने का जानकारी उन्होंने खुद स्विस मीडिया को दी। फेडरर इस साल आखिरी बार बिंबलडन में खेले थे तब उन्हें क्वार्टर फाइनल में हुबर्ट हरकाज ने हराया था। तब लेकर उन्होंने किसी तरह के टेनिस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है।...
आठ साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की वापसी

आठ साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स की वापसी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली नीदरलैंड्स आठ के लंबे अंतराल के बाद फीफा वर्ल्ड कप में भाग लेगा। मंगलवार को खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में ग्रुप जी में नीदरलैंड्स ने नॉर्वे को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ ही डच टीम ने साल 2022 कतर में खेले जाने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।
भारत-न्यूजीलैंड मैच

भारत-न्यूजीलैंड मैच

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जयपुर राजस्थान के खेल प्रेमियों का 8 साल लंबा इंतजार अब से कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 3 टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। जो जयपुर में होने वाला पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच होगा। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए कुछ देर में एंट्री मिलना शुरू हो जाएगी। इस दौरान स्टेडियम में प्रवेश से पहले दर्शकों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या फिर RTPCR रिपोर्ट दिखानी होगी। मैच देखने के लिए लोग राजस्थान के अलग-अलग जिलों से जयपुर पहुंचे। ऐसे ही अलवर के बहरोड़ से आए दर्शक ने बताया कि वो खास मैच देखने जयपुर आए हैं। वहीं, लड़के-लड़कियों के कई ग्रुप एक जैसे कपड़ों में मैच देखने पहुंचे। सभी ने पूरे जोश के साथ इंडिया की जीत के नारे लगाए।...