Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

सलमान बट ने वरुण चक्रवर्ती की उड़ाई खिल्ली

सलमान बट ने वरुण चक्रवर्ती की उड़ाई खिल्ली

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लाहौर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भारत के उभरते हुए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, वरुण एक रहस्य गेंदबाज हो सकते हैं लेकिन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान कोई आश्चर्य नहीं था। रविवार को दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। 
पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद ट्रोल हुए शमी

पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद ट्रोल हुए शमी

स्पोर्ट्स
दुबई टी-20 वर्ल्डकप 2021 में रविवार को पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस करारी हार के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। शमी के अलावा विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों पर भी फैंस ने निशाना साधा है। इस मामले पर भारत के पूर्व ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि भारत की हार के बाद शमी पर निजी टिप्पणियां चौकाने वाली हैं। वहीं एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी शमी का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।...
बाबर आजम ने खिलाड़ियों को दी नसीहत

बाबर आजम ने खिलाड़ियों को दी नसीहत

स्पोर्ट्स
दुबई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपने टीम के खिलाड़ियों को नसीहत दी है। रविवार को टी-20 मैच में भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद बाबर आजम ने खिलाड़ियों से कहा, वह नहीं चाहते हैं कि भारत के खिलाफ मिली जीते से टीम ज्यादा उत्साहित हो। उनका कहना है कि विश्व कप जीतने के लिए हमें शेष मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने यादगार पारियां खेलते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत दिलाई थी। ...
क्रेमलिन कप : कोंटावित ने फाइनल में अलेक्जेंद्रोवा को दी मात, दो महीने में अपना जीता तीसरा खिताब

क्रेमलिन कप : कोंटावित ने फाइनल में अलेक्जेंद्रोवा को दी मात, दो महीने में अपना जीता तीसरा खिताब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दुनिया की बीसवें नंबर की टेनिस खिलाड़ी इस्टोनिया की एनेट कोंटावित ने दो महीने में अपना तीसरा और कॅरिअर का चौथा खिताब जीता। एनेट ने क्रेमलिन कप के फाइनल में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रूस की एकाटेरिना अलेक्जेंद्रोवा को एक घंटे 22 मिनट में 4-6, 6-4, 7-5 से पराजित किया। एनेट की यह लगातार दसवीं जबकि पिछले 23 मैचों में 21वीं जीत है। एनेट से अधिक खिताब इस सत्र में सिर्फ दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी (5) ने ही जीते हैं। एनेट के अलावा बारबोरा ने भी तीन ट्रॉफियां जीती हैं। एनेट का यह सत्र का पांचवां फाइनल था। इस खिताब के साथ एनेट ने साल के अंतिम टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं।...
बोली लगाने वाली 10 पार्टियों में अडाणी और गोयनका सबसे आगे

बोली लगाने वाली 10 पार्टियों में अडाणी और गोयनका सबसे आगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 में आठ टीमों के अलावा दो नई टीमें भी खेलती हुई दिखाई देंगी। इसके लिए बोली प्रक्रिया आज दुबई में सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है। इसमें करीब 20 से ज्यादा कंपनियां या यूं कह लें इच्छुक पार्टियों ने टेंडर डाला है। वहीं, अब तक 10 पार्टियों ने बोली लगाई है। अडाणी ग्रुप और गोयनका ग्रुप रेस में सबसे आगे है। फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ग्लेजर फैमिली भी दुबई में है। बीसीसीआई ने अरुण पांडे की बोली खारिज कर दी है। वो बोली लगाने के लिए थोडी देरी से पहुंचे थे और बोली लगाने से चूक गए। इसके साथ ही जिंदल ग्रुप इस रेस से बाहर हो गया है। ...
विश्व मुक्केबाजी : आज से शुरू हो रही एआईबीए चैंपियनशिप, थापा पर होगा भारतीय उम्मीदों का दारोमदार

विश्व मुक्केबाजी : आज से शुरू हो रही एआईबीए चैंपियनशिप, थापा पर होगा भारतीय उम्मीदों का दारोमदार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय मुक्केबाजी टीम का सोमवार से शुरू हो रही एआईबीए विश्व चैंपियनशिप में दारोमदार अनुभवी शिव थापा (63.5 किग्रा), दीपक कुमार (51 किग्रा) और संजीत (92 किग्रा) पर होगा। थापा को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी पहली बार इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे। थापा ने 2015 में कांस्य पदक जीता था। इस बार उनकी निगाह पदक का रंग बदलने की है।...
दुखद: ट्रैक स्पर्धा में इक्वाडोर के लिए वैश्विक स्पर्धा में पहला पदक जीतने वाले एलेक्स की गोली मारकर हत्या

दुखद: ट्रैक स्पर्धा में इक्वाडोर के लिए वैश्विक स्पर्धा में पहला पदक जीतने वाले एलेक्स की गोली मारकर हत्या

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली क्विनोनेज ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालिफाई किया था लेकिन रहने के स्थान संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया और वह इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए। इक्वाडोर के धावक एलेक्स क्विनोनेज की बंदरगाह शहर गुआयाक्विल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। क्विनोनेज 32 बरस के थे। वह 2012 में राष्ट्रीय हीरो बने थे जब उन्होंने लंदन ओलंपिक खेलों की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी। वह फाइनल में सातवें स्थान पर रहे थे जिसे महान धावक उसेन बोल्ट ने जीता था। वह इसके बाद 2019 में ट्रैक स्पर्धा में वैश्विक पदक जीतने वाले इक्वाडोर के पहले एथलीट बने जब उन्होंने दोहा में विश्व चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। गुआयाक्विल के समाचार पत्र अल यूनिवर्सो के अनुसार शुक्रवार रात लगभग नौ बजकर 20 मिनट क्विनोनेज गोल मारकर हत्या कर दी गई। ...
अकरम बोले- भारत मैच जीता नहीं, जश्न मनाना शुरू

अकरम बोले- भारत मैच जीता नहीं, जश्न मनाना शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारत और उसके प्रशंसकों को चेतावनी दी है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत की पाकिस्तान को हराने की संभावना से संबंधित समय से पहले जश्न में न बहें। अकरम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के परिणाम की खुशी में बहुत सारे भारतीयों को देखा है, ऐसे में अकरम ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को याद करने के लिेए कहा है।...
विश्व कप मैच में भारत को कैसे हराए पाकिस्तान?

विश्व कप मैच में भारत को कैसे हराए पाकिस्तान?

स्पोर्ट्स
दुबई आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम आज सुपर 12 मुकाबले में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैन अपनी-अपनी टीम की दावेदारी पेश कर रहे हैं। टीम इंडिया ने साल 2013 के बाद से कोई भी आईसीसी इवेंट नहीं जीता है। वहीं, 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टी-20 विश्व कप में दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर जब शोएब अख्तर से यह पूछा गया कि वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान भारत को कैसे हराए तो उन्होंने बड़ा मजेदार जवाब दिया जिस पर हंसी आना लाजिमी है।...
वसीम जाफर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI

वसीम जाफर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और उनके ट्वीट अक्सर क्रिकेट फैंस के बीच वायरल होते रहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भी जाफर ने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने इस मैच से पहले अपनी पसंदीदा भारतीय टीम भी बताई है, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने खिलाड़ियों का नाम या उनकी फोटो लगाने की बजाय उनकी आईपीएल टीम का लोगो लगाया है। हालांकि उनका ट्वीट देखकर आसानी से यह पता लगाया जा सकता है कि जाफर किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल करना चाहते हैं। इसके अलावा भी जाफर ने कई मजेदार ट्वीट किए हैं और उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ...