Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

पहली बार खेल रहे देव ने एकतरफा मुकाबले में कोजाक को 5-0 से हराया

पहली बार खेल रहे देव ने एकतरफा मुकाबले में कोजाक को 5-0 से हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पहली बार एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में खेल रहे निशांत देव (71 किग्रा) ने शानदार आगाज किया। निशांत ने पहले दौर में हंगरी के लास्जलो कोजाक को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। गोविंद सहानी (48 किग्रा) ने इक्वाडोर के आरिस को 3-2 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। सुमित (75 किग्रा) और नरेंदर बेरवाल (प्लस 92 किग्रा) भी अगले दौर में पहुंच गए हैं। सुमित ने जमैका के डेमन ओ नील को 5-0 से जबकि नरेंदर ने पोलैंड के ऑस्कर साफरयान को 4-1 से मात दी।...
कुश्ती प्रतियोगिता में गुड डे डिफेंस स्कूल ने फहराया परचम

कुश्ती प्रतियोगिता में गुड डे डिफेंस स्कूल ने फहराया परचम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 26वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित गुड डे डिफेन्स स्कूल ने परचम फहराया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अनवर शाह ने 57 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 45 किलोग्राम वर्ग में गौरव ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने खुशी जाहिर की। संस्था अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने दोनों खिलाडिय़ों व कोच नरेंद्र सोलंकी का बुधवार को विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया व भविष्य में नित नई उपलब्धियों को हासिल करते रहने की शुभकामनाएं दी। संस्था प्राचार्य पंकज उप्पल ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विद्यालय ने एक बार फिर अपने स्वर्णिम इतिहास को दोहराया है, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान, विद्यालय के बच्चों की सदैव कीर्तिमान स्थापित करने की परम्परा रही है। कोच नर...
राजस्थान के 2 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न:अवनी और कृष्णा का हुआ चयन, दोनों खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था

राजस्थान के 2 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न:अवनी और कृष्णा का हुआ चयन, दोनों खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जयपुर नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने खेल रत्न पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार देशभर के 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इनमें राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ी अवनि लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल है। अवनि ने टोक्यो पैरालिंपिक में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन किया था। वहीं, कृष्णा ने बैडमिंटन M6 कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। दोनों खिलाड़ी राजस्थान के जयपुर के हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक साथ राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। अवनि लेखरा टोक्यो पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी हैं। जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में भारत को पहला गोल्ड जीता था। वहीं, 50 मीटर एयर राइफल महिला प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रच...
बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, शाकिब चार रन बनाकर आउट, मोईन अली ने लगातार दो विकेट झटके

बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा, शाकिब चार रन बनाकर आउट, मोईन अली ने लगातार दो विकेट झटके

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अबू धाबी टी-20 वर्ल्डकप के ग्रुप ए में आज बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 26 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड के मोईन अली ने दो लगातार गेंदों पर दोनों विकेट लिए हैं।  वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत के बाद इंग्लैंड को हौसले बुलंद हैं, जबकि श्रीलंका से हारने के बाद बांग्लादेश की टीम वापसी करने को बेताब है। अबू धाबी के मैदान में होने वाले इस मैच में ज्यादा रन बनने की संभावना नहीं है और पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी। ऐसे में बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड को हराकर उलटफेर कर सकती है, लेकिन कागजों पर इंग्लैंड की टीम ज्यादा मजबूत है। इंग्लैंड के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं बांग्लादेश अबू धाबी के हालातों का फायदा उठाकर जीत द...
लाइव शो के दौरान हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती

लाइव शो के दौरान हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लाइव शो में बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। पीटीवी स्पोर्ट्स के शो गेम ऑन है के दौरान होस्ट नौमान नियाज ने शोएब के साथ अभद्रता की और उन्हें शो से बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद शोएब शो छोड़कर चले गए और सोशल मीडिया पर पूरी घटना बताते हुए अपना दर्द बयां किया। जिस शो में शोएब अख्तर की बेइज्जती की गई, उसमें उनके अलावा सर विवियन रिचर्ड्स और डेविड गोवर जैसे दिग्गज मौजूद थे। शो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के बारे में बात हो रही थी, हालांकि उस समय यह मैच शुरू नहीं हुआ था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान के नेशनल टीवी में शोएब अख्तर की बेइज्जती हुई और काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। उन्होंने इस शो में पीएसएल टीम लाहौर कलंदर्स को शाहीन अफरीदी और हरीश रऊफ की गे...
वकार यूनिस ने कहा- हिंदुओं के सामने रिजवान का नमाज पढ़ना खास

वकार यूनिस ने कहा- हिंदुओं के सामने रिजवान का नमाज पढ़ना खास

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वकार यूनिस ने कहा है कि मैच खत्म होने के बार मोहम्मद रिजवान का हिंदुओं के सामने नमाज पढ़ना उनके लिए बेहद खास था। इसके बाद हर्षा भोगले और वेंकटेस प्रसाद जैसे दिग्गजों ने उनकी क्लास लगा दी। विवाद बढ़ने के बाद यूनिस ने अपने बयान पर माफी मांगी और कहा कि खेल लोगों को जोड़ता है। हर्षा भोगले ने यूनिस के बयान को खतरनाक बताते हुए कहा था कि क्रिकेट जगत को साथ आने की जरूरत है। वहीं वेंकटेस प्रसाद ने उनके बयान को शर्मनाक करार दिया था।  वकार ने ट्वीट के जरिए अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा "मैंने उस समय की गहमा-गहमी में कुछ ऐसा कह दिया जो मैं नहीं कहना चाहता था। इससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने जान बूझकर यह नहीं किया। यह एक...
जीत के साथ शुरुआत: समीर ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में डोंग को दी मात, ध्रुव-सिक्की हारे

जीत के साथ शुरुआत: समीर ने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में डोंग को दी मात, ध्रुव-सिक्की हारे

स्पोर्ट्स
पेरिस भारतीय शटलर समीर वर्मा ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। पिछले सप्ताह पिंडली की चोट के चलते डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल से हटने वाले 25 वर्षीय समीर ने कोरिया के ली डोंग क्यून को 21-14, 21-12 से पराजित किया। भारतीय खिलाड़ी ने 54 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को 35 मिनट में मलयेशिया के चेन पेंग सून और गोह लियू यिंग के हाथों 19-21, 19-21 से हार मिली।...
पीयूष चावला बोले- पाकिस्तान मैच जीता और भारतीय फैंस चैन की सांस ले रहे होंगे

पीयूष चावला बोले- पाकिस्तान मैच जीता और भारतीय फैंस चैन की सांस ले रहे होंगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के 19वें मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से मात दी।  इस जीत के साथ ही वह सुपर-12 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। यह मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए ही नहीं, भारत के लिहाज से भी काफी अहम था। पाकिस्तान की इस जीत से भारतीय टीम को भी फायदा होगा। उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई हैं। टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 के ग्रुप-2 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा भारत बड़ी टीम हैं। इन्हीं तीन में दो टीमें इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ...
टी-20 विश्वकप में भारत के लिए आसान नहीं आगे की राह, सेमीफाइनल के लिए जीतने होंगे बाकी सारे मुकाबले

टी-20 विश्वकप में भारत के लिए आसान नहीं आगे की राह, सेमीफाइनल के लिए जीतने होंगे बाकी सारे मुकाबले

स्पोर्ट्स
टी-20 विश्व कप में भारत को जरूरत है कि वह न्यूजीलैंड को हराए और इसके बाद लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करे। टीम इंडिया अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ हारती है तो सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। 
कीर्तिमान: श्रीहरि ने अपना और कुशाग्र ने तोड़ा साजन का तीन साल पुराना रिकॉर्ड

कीर्तिमान: श्रीहरि ने अपना और कुशाग्र ने तोड़ा साजन का तीन साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिग्गज भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया तो कुशाग्र रावत ने नया रिकॉर्ड बनाया। नटराज ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 55.10 सेकंड के समय के साथ 55.63 सेकंड के अपने पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। नटराज का इस स्पर्धा में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53.77 सेकंड है जो उन्होंने इसी साल इटली में किया था। दिल्ली के कुशाग्र ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 3:53.68 सेकंड के साथ साजन प्रकाश (3:54.93 सेकंड, 2018) का तीन साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।...