टी20 वर्ल्डकप के बाद शास्त्री छोड़ेंगे पद:टीम इंडिया के हेड कोच बोले- पांच साल कोच के रूप में जो हासिल करना चाहते थे, उसमें कामयाब रहे
UAE में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त होना तय हो गया है। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कोच नहीं रहेंगे। उन्होंने खुशी जाहिर की है कि वह बतौर जो कुछ हासिल करना चाहत थे, उसमें कामयाब रहे हैं।
शास्त्री ने इंग्लैंड के अखबार द टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू मे कोच पद पर नहीं रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में मैं जो भी हासिल करना चाहता था, वो मैने हासिल कर लिया है। हम नंबर वन टेस्ट टीम हैं, ऐसा कोई देश नहीं है जहां हमें जीत न मिली हो। हमने दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराया। पहली बार 2019 में तो दूसरी बार इस साल के शुरुआत में हमने सीरीज जीती। वहीं इंग्लैंड दौरे पर भी हम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे रहे।
शास्त्री ने कहा कि भारतीय क्रि...








