Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

IPLके कंट्रोवर्सी किंग कोहली:नियमों को ताक पर रखकर अनुष्का शर्मा से मिलने पहुंच गए थे; मैदान पर गौतम गंभीर से ही भिड़ गए थे

IPLके कंट्रोवर्सी किंग कोहली:नियमों को ताक पर रखकर अनुष्का शर्मा से मिलने पहुंच गए थे; मैदान पर गौतम गंभीर से ही भिड़ गए थे

स्पोर्ट्स
विराट कोहली का फेज-2 में RCB की ओर से आखिरी कप्तानी पारी होगी। अगले सीजन में वह RCB की कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि वह टीम से खेलते रहेंगे। कोहली ने रविवार को इस सीजन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ने का ऐलान किया है। कोहली IPL के एक सीजन में 4 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उनका IPL में विवादों से भी नाता रहा है। 2015 में मैच के बीच में ही वे वीआईपी बॉक्स में पहुंच गए थे। कोहली 2008 से IPLमें खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 199 मैच खेले हैं और 37.97 की औसत से 6076 रन बनाए हैं। उन्होंने IPL में 5 सेंचुरी और 40 हाफ सेंचुरी लगाई है। आइए, फोटो में कोहली की विवादों और अब तक की बेहतरीन पारियों के बारे में जानते हैं... कोहली ने 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की। 2015 में वह...
पाकिस्तान को फिर बड़ा झटका:इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से पुरुष और महिला टीमों का दौरा रद्द किया, कहा- खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम

पाकिस्तान को फिर बड़ा झटका:इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से पुरुष और महिला टीमों का दौरा रद्द किया, कहा- खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम

स्पोर्ट्स
लंदन पाकिस्तान क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। इंग्लैंड की पुरुष और महिला दोनों टीमों को अक्टूबर में पाकिस्तान में सीरीज खेलने जाना था। तीन दिन पहले न्यूजीलैंड की टीम सिक्योरिटी अलर्ट मिलने के बाद पहले मैच से ठीक पहले दौरा रद्द कर वापस लौट गई थी। पाकिस्तान में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने एक ही सुरक्षा टीम से कॉन्ट्रैक्ट किया था। 13 और 14 अक्टूबर को होने थे टी-20 मुकाबलेइंग्लैंड की पुरुष और महिला दोनों टीमें 13 और 14 अक्टूबर को पाकिस्तान की पुरुष और महिला टीमों के साथ दो-दो टी-20 मैच खेलने वाली थी। ये सभी मुकाबले रावलपिंडी में होने थे। इसके बाद इंग्लैंड की पुरुष टीम को लौटना था, लेकिन महिला टीम 17 से 21 अक्टूबर तक 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए रुकने वाली थी। खिलाड...
तालिबानी हुकूमत में IPL देखना भी बैन:अफगानिस्तान में नहीं होगा IPL का टेलीकास्ट, तालिबान ने कहा- इसका कंटेंट इस्लाम विरोधी, लड़कियां डांस करती हैं

तालिबानी हुकूमत में IPL देखना भी बैन:अफगानिस्तान में नहीं होगा IPL का टेलीकास्ट, तालिबान ने कहा- इसका कंटेंट इस्लाम विरोधी, लड़कियां डांस करती हैं

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2021 का फेज-2 19 सितम्बर से UAE में शुरू हो चूका है। पहला मैच MI और CSK के बीच थी, जिसमे चेन्नई ने मैच को जीत कर अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यूएई में हो रहे IPL फेज-2 में कुछ शर्तों के साथ प्रशंसकों के लिए स्टेडियम के दरवाजे भी खोल दिए हैं। 31 मैचों के साथ आईपीएल और रोमांचक होते जा रहा है। जहां पूरी दुनिया आईपीएल के मज़े ले रही है वही अफगानिस्तान के सरकार ने ये एलान कर दिया है कि आईपीएल को अफगानिस्तान में ब्रॉडकास्ट नहीं किया जायेगा। इसकी वजह तालिबान का नया कानून है। तालिबान ने कहा IPL कंटेंट इस्लाम का विरोधी UAE में हो रहे आईपीएल का आनंद अफ़ग़ान के लोग नहीं उठा पाएंगे। तालिबान ने कहा आईपीएल का कंटेंट इस्लाम का विरोध करता है, इसलिए तालिबान में आईपीएल की ब्रॉडकास्टिंग नहीं होगी। उनका मानना है की मैच के दौरान चीयर लीडर्स खुले बालो म...
कोरोना वॉरियर्स को RCB का सलाम:PPE किट के रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, कोरोना वॉरियर्स के लिए रिलीज किया खास वीडियो

कोरोना वॉरियर्स को RCB का सलाम:PPE किट के रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, कोरोना वॉरियर्स के लिए रिलीज किया खास वीडियो

स्पोर्ट्स
विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB ने फेज 2 के पहले ही मुकाबले में सबसे अलग काम किया। टीम ने अपनी रेगुलर रेड जर्सी पहनने के बजाय PPE किट के रंग की ड्रेस पहनी। RCB ने कहा कि उन्होंने ऐसा कर कोरोना वॉरियर्स को अपनी ओर से थैंक्यू बोला है। पिछली बार IPL के रुकने की वजह कोरोना ही था। कोरोना से अब तक देश में कुल 3.35 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.45 लाख लोगों की जान गई है। इतने भयावह हालात के बावजूद देश फिर से खड़ा होने लगा है, इसमें सबसे अहम भूमिका कोरोना वॉरियर्स की है। ‌खिलाड़ियों की बस पर भी रंगा गया PPE किट का रंग। इसलिए कोहली की टीम ने अपने पहले मैच में अपनी जर्सी का रंग बदला। हालांकि अगले मैच से वो अपनी रेगुलर रेड जर्सी में उतरेगी। पूरी खबर वीडियो में देखें। RCB के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वॉरियर्स के लिए दो वीडियो जारी किए गए हैं। एक में कोहली, द...
टी-20 विश्व कप में 6 छक्के:हर गेंद की कहानी खुद युवराज सिंह की जुबानी, वीडियो शेयर कर पूछा कैसी लगी मेरी एक्टिंग- क्या बॉलीवुड में चांस मिलेगा?

टी-20 विश्व कप में 6 छक्के:हर गेंद की कहानी खुद युवराज सिंह की जुबानी, वीडियो शेयर कर पूछा कैसी लगी मेरी एक्टिंग- क्या बॉलीवुड में चांस मिलेगा?

स्पोर्ट्स
14 साल पहले 19 सितंबर को युवराज सिंह टी20 मैच में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। युवराज ने यह कारनामा साल 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में किया था। युवराज ने इस यादगार पल को री-क्रिएट किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने स्टुअर्ट के ओवर में 6 गेंदों पर लगाए गए 6 छक्कों और उससे पहले एंड्रयू फ्लिंटॉफ से हुई बहस को अपने अंदाज में दिखाया है। दरअसल इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। 155 के स्कोर पर भारत के तीन विकेट गिर गए थे। क्रीज पर धोनी और युवराज थे। एंड्रयू फ्लिंटॉफ के ओवर में जब युवी ने दो चौके मारे तो इंग्लिश ऑलराउंडर चिढ़ गए। ओवर खत्म होने पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। युवराज ने इस घटना को भी अपने वीडियो में दिख...
IPL ड्रेसिंग रूम की कहानी:मुंबई ने सौरभ तिवारी को दिया ड्रेसिंग रूम मैन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, CSK ने गायकवाड़ को कहा- खेल पलटने वाला रॉकेट राजा

IPL ड्रेसिंग रूम की कहानी:मुंबई ने सौरभ तिवारी को दिया ड्रेसिंग रूम मैन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, CSK ने गायकवाड़ को कहा- खेल पलटने वाला रॉकेट राजा

स्पोर्ट्स
IPL फेज टू के पहले मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से हरा दिया। मैच के दौरान कई ऐसे मौके आए, िजन्होंने लोगों को चौंका दिया। रैना का बैट टूटना और रायडू का घायल होना, ऐसे ही मोमेंट थे। लेकिन, मैच के बाद भी दोनों ही खेमों में हलचल कम नहीं हुई। हार के बावजूद मुंबई की टीम ने सौरभ तिवारी और एडम मिल्ने को अवॉर्ड से नवाजा। हालांकि, ये अवॉर्ड IPL के ऑफिशियल अवॉर्ड नहीं, मुंबई फ्रेंचाइजी के स्पेशल अवॉर्ड थे। उधर, चेन्नई ने भी पहले मैच के हीरो ऋतुराज गायकवाड़ को नया नाम दिया- खेल पलटने वाला रॉकेट राजा। सौरभ तिवारी को अवार्ड सौंपते सचिन तेंदुलकर कोच महेला जयवर्धने ने मिल्ने को सौंपा अवार्ड CSK के रॉकेट मैन ऋतुराज गायकवाड़ कैसे चुनते हैं ड्रेसिंग रूम प्लेयर ऑफ द मैचमुंबई इंडियंस हर मैच के बाद अपने बेस्ट परफॉर्मर को पलटन प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड देती है. इसके लिए वो फैंस से अप...
KKR टीम का SWOT एनालिसिस:प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लगभग हर मैच में जीत जरूरी; सीनियर खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस बन सकती है परेशानी

KKR टीम का SWOT एनालिसिस:प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लगभग हर मैच में जीत जरूरी; सीनियर खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस बन सकती है परेशानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भोपाल दो बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे ग्लैमरस टीमों में से एक है। कोलकाता की टीम अभी तक दो बार IPL जीतने में सफल रही है। पिछले सीजन में टीम ने टूर्नामेंट के बीच में अपना कप्तान बदलकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि फिर भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। इस सीजन में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन KKR ने फैंस को फिर से निराश किया। पहले चरण के दौरान टीम ने सात मैच खेले और सिर्फ दो ही जीत सकी। पांच मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है। फेज-2 के दौरान पैट कमिंस टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम का बॉलिंग डिपार्टमेंट थोड़ा सा कमजोर नजर आ रहा है। हालांकि टीम के पास बैटिंग ऑर्डर में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं। खासतौर से टीम का...
टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो वॉर्मअप मैच:टीम इंडिया IPLके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी वॉर्मअप मैच

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो वॉर्मअप मैच:टीम इंडिया IPLके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी वॉर्मअप मैच

स्पोर्ट्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ दो वॉर्मअप मैच खेलेगी। एजेंसी ने BCCI सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि IPLखत्म होने के बाद BCCI ने दो वॉर्मअप मैच की योजना तैयार की है। पहला मैच 18 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। ये दोनों वार्मअप मैच दुबई में होंगे, सिर्फ इनकी टाइमिंग में फर्क होगा। इंग्लैंड के खिलाफ वार्मअप शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वार्मअप मैच दोपहर साढे़ 3 बजे से होगा। इन दोनों मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। 24 अक्टूबर को भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है पहला मैचदरअसल टी20 वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाना था, पर कोरोना की वजह से इसे ओमान और UAE में शिफ्ट किया गया है। हालांकि, वर्ल्ड कप की मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास ही होगी...
विराट की वनडे टीम की कप्तानी पर भी संकट:पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा का दावा- कोहली वनडे टीम के भी कप्तान नही रहेंगे

विराट की वनडे टीम की कप्तानी पर भी संकट:पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा का दावा- कोहली वनडे टीम के भी कप्तान नही रहेंगे

स्पोर्ट्स
विराट कोहली ने 2 दिन पहले वर्ल्ड कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था, उसके बाद से ही कोहली की वनडे टीम की कप्तानी को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का दावा है कि विराट का वनडे टीम का कप्तान बने रहना आसान नहीं रहेगा, क्योंकि वनडे और टेस्ट का कप्तान और टी20 के अलग कप्तान का फार्मूला काम नहीं करेगा। टी20 और वनडे एक जैसा है, ऐसे में इन दोनों का कप्तान एक ही होना चाहिए और टेस्ट का अलग कप्तान होना चाहिए। अधिकांश देश इसी फार्मूले को अप्लाई करते हैं। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि विराट कोहली को ODI और टेस्ट का कप्तान बनाना और रोहित शर्मा को टी20 आई का कप्तान बनाने का विचार काम नहीं करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि विराट के टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद टीम के उप कप्ता...
पाकिस्तान को एक और झटका:न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे को रद्द किए जाने के बाद ECB भी कर रहा है विचार; टी20 वर्ल्डकप से पहले इंग्लैंड टीम को पाकिस्तान में खेलना है टी20 मैच

पाकिस्तान को एक और झटका:न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे को रद्द किए जाने के बाद ECB भी कर रहा है विचार; टी20 वर्ल्डकप से पहले इंग्लैंड टीम को पाकिस्तान में खेलना है टी20 मैच

स्पोर्ट्स
न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द किए जाने के बाद अब इंग्लैंड भी पाकिस्तान दौरे को लेकर विचार कर सकता है। इंग्लैंड को अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करना है। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को मैच शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान दौरे को सुरक्षा कारणों की वजह से रद्द करने का ऐलान किया था। अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी बयान जारी कर कहा है कि वह दौरे को लेकर विचार करेगा और 48 घंटे के अंदर पर अपने फैसले से अवगत करा देगा। इंग्लैंड की पुरुष और महिला टीम को अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करना है। पुरुष टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान में 13 और 14 अक्टूबर को टी20 मैच खेलना है। उसके बाद इंग्लिश टीम को पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए UAE जाना है। अब माना जा रहा है कि इंग्लिश टीम पाकिस्तान न जाकर सीधे UAE में पहुंचेगी। इंग्लैंड महिला टीम को भी पाकिस्तान में खेलना है टी20 और वनड...