Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

घुटना डिसलोकेट होने के बावजूद जीता मेडल:टोक्यो पैरालिंपिक में अपने इवेंट से एक रात पहले दर्द से चीख रहे थे भारतीय एथलीट शरद कुमार, भगवत गीता पढ़कर मिला हौसला

घुटना डिसलोकेट होने के बावजूद जीता मेडल:टोक्यो पैरालिंपिक में अपने इवेंट से एक रात पहले दर्द से चीख रहे थे भारतीय एथलीट शरद कुमार, भगवत गीता पढ़कर मिला हौसला

स्पोर्ट्स
टोक्यो पैरालिंपिक में बुधवार को भारत को तीन मेडल मिले। इनमें से दो मेडल पुरुषों की T42 कैटेगरी के हाई जंप इवेंट में मिले। मरियप्पन थंगावेलू ने सिल्वर और शरद कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। शरद कुमार ने इवेंट के बाद बताया कि एक रात पहले ही उनका घुटना डिसलोकेट हो गया था। वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। परिवार के सदस्यों, साथी एथलीट्स और दोस्तों ने संबल लिया। फिर रात में उन्होंने भगवत गीता पढ़ी और इससे प्रभावित होकर इवेंट में हिस्सा लिया। ऐसा लग रहा था किसी पाप की सजा मिली हैशरद ने बताया कि घुटना चोटिल होने के बाद उन्होंने घर फोन किया था। शरद ने अपने परिवार वालों से कहा- सब खत्म हो गया। लगता है मुझे किसी पाप की सजा मिल रही है। फिर परिवार वालों और साथियों ने शरद का हौसला बढ़ाया और उन्हें इवेंट में पार्टिसिपेट करने की हिम्मत दी। हर जंप के लिए झेला असहनीय दर्दशरद ने बताया कि हाई जंप में घुटना ...
जीतनी है सीरीज तो कोहली को रखना होगा शांत:जो रूट ने कहा- अभी तक हमारे गेंदबाजों ने विराट कोहली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की, हमने उन्हें आउट करने के कई तरीके खोजे

जीतनी है सीरीज तो कोहली को रखना होगा शांत:जो रूट ने कहा- अभी तक हमारे गेंदबाजों ने विराट कोहली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की, हमने उन्हें आउट करने के कई तरीके खोजे

स्पोर्ट्स
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का खासा दबदबा देखने को मिला था, लेकिन लीड्स टेस्ट एक पारी और 76 रन से जीतने के साथ मेजबान इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की। सीरीज का चौथा मुकाबला 2 सितंबर से केनिंग्टन ओवल पर खेला जाएगा। रूट ने कहा- विराट को शांत रखना जरूरीचौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का एक बड़ा बयान सामने आया है। रूट का ऐसा कहना है कि यदि इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज जीतनी है तो बचे हुए दोनों मुकाबलों में विराट कोहली को शांत रखना होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूट ने कहा- टीम की जीत का श्रेय हमारे गेंदबाजी आक्रमण को जाता है। विराट विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, इसलिए इसका श्रेय गेंदबाजी को दिया जाना चाहिए। हम उन्हें शांत रखने में सफल रहे हैं, यह हमारी गेंदबाजी यूनिट का एक बहुत अच्छा प्रयास है और अगर ह...
पैरालिंपिक्स में भारत की भविनाबेन का कमाल:डिफेंडिंग चैंपियन और 4 बार की मेडलिस्ट खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं; सकिना पावरलिफ्टिंग में पांचवें स्थान पर रहीं

पैरालिंपिक्स में भारत की भविनाबेन का कमाल:डिफेंडिंग चैंपियन और 4 बार की मेडलिस्ट खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं; सकिना पावरलिफ्टिंग में पांचवें स्थान पर रहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत की भाविनाबेन पटेल टोक्यो में जारी पैरालंपिलिक गेम्स में टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सर्बिया की बोरिस्लावा रैंकोविच पेरिच को लगातार तीन गेम में 11-5, 11-6, 11-7 से हराया। दूसरी ओर भारत की सकिना खातून पावरलिफ्टिंग में मेडल से चूक गईं और पांचवें स्थान पर रहीं। भाविनाबेन पटेल ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की जॉयज डि ओलिवियरा को 12-10, 13-11, 11-6 से मात दी थी। वह पैरालिंपिक के अंतिम-8 और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहली भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। क्या होती है क्लास-4 कैटेगरीक्लास-4 कैटेगरी के एथलीट का बैठने का संतुलन बरकरार रहता है और उसके दोनों हाथ ठीक होते हैं। उनकी दिव्यांगता लोअर स्पाइन की समस्या के कारण हो सकती है या वे सेरिब्रल पाल्सी का शिकार होते हैं। पैरा टेबल टेनिस के ...
क्रिस केयर्न्स को लकवा हुआ:हार्ट सर्जरी के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स को पैरों में लकवा हुआ; स्पाइनल अस्पताल में हो रहा इलाज

क्रिस केयर्न्स को लकवा हुआ:हार्ट सर्जरी के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स को पैरों में लकवा हुआ; स्पाइनल अस्पताल में हो रहा इलाज

स्पोर्ट्स
सिडनी न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर क्रिस केयर्न्स को पैरों में लकवा हो गया है। केयर्न्स लंबे समय से दिल की एक गंभीर बीमारी एओरटिक डिसेक्शन से परेशान थे और 11 अगस्त को अचानक से बेहोश हो जाने के बाद उनको सिडनी के एक अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनका सिडनी में हार्ट का ऑपेशन हुआ था। एक हफ्ते पहले ही उन्हें लाइफ स्पोर्ट सिस्टम से हटाया था। न्यूजीलैंड मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केयर्न्स कैनबेरा लौट आए थे। उनकी हालत गंभीर है। पूर्व ऑलराउंडर के वकील एरोन लॉयड के अनुसार सिडनी में हार्ट की सर्जरी के दौरान उनके स्पाइन पर अटैक आया था, जिसकी वजह से उनके पैरों में लकवा हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के एक विशेषज्ञ स्पाइनल अस्पताल में उनका इलाज कर रहे हैं। बयान में मुताबिक केयर्न्स का परिवार अब ज्यादा समय एक साथ बिताना चाहता है। परिवार ने लोगों के मिल रहे समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया ...
यूरोपीय टी 20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर:टी-20 में नीदरलैंड्स की तेज गेंदबाज फेडरिक ओवरडिक ने 7 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक पुरुष खिलाड़ी भी ऐसा नहीं कर सके

यूरोपीय टी 20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर:टी-20 में नीदरलैंड्स की तेज गेंदबाज फेडरिक ओवरडिक ने 7 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक पुरुष खिलाड़ी भी ऐसा नहीं कर सके

स्पोर्ट्स
पेरिस इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के यूरोपीय टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक मुकाबले में नीदरलैंड्स की 21 साल की तेज गेंदबाज फेडरिक ओवरडिक ने 7 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में 6 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। ओवरडिक ने 6 बल्लेबाजों को बोल्ड किया। यह उनका 8वां टी20 इंटरनेशनल था। इससे पहले वे 7 मैच में सिर्फ 4 विकेट ही ले सकी थीं। नीदरलैंड्स ने इस मैच में फ्रांस को 9 से हराया फ्रेडरिक ने 4 ओवर में 3 रन दिएफ्रांस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 17.3 ओवर में 33 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की कोई भी खिलाड़ी डबल डिजिट में रन नहीं बना सकी। नीदरलैंड्स की ओर से फ्रेडरिक ओवरडिक ने 4 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 3 रन दिए और 7 विकेट लिए। इनके अलावा मार्लोस ब्रातो ने 4 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि ईवा लिंच ने 3 ओवर 3...
काबुल में विस्फोट से स्पिनर राशिद खान दुखी:बोले- फिर से खून बह रहा है, कृपया अफगानों को मारना बंद करें

काबुल में विस्फोट से स्पिनर राशिद खान दुखी:बोले- फिर से खून बह रहा है, कृपया अफगानों को मारना बंद करें

स्पोर्ट्स
काबुल काबुल में हुए विस्फोट से काफी आहत अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने विस्फोट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अफगानों को मारना बंद करें।' उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'काबुल में फिर से खून बह रहा है, कृपया अफगानों को मारना बंद करें।" इससे पहले उन्होंने दुनिया के नेताओं को एक साथ आने और अपने देश में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील करते हुए पोस्ट किया था, "प्रिय विश्व नेताओं, मेरा देश अराजकता में है, बच्चों और महिलाओं सहित हजारों निर्दोष लोग रोज मारे जा रहे हैं, घर और संपत्ति नष्ट हो रही है, हमें ऐसे बीच मझधार में मत छोड़िए।' फिदायीन हमलों में 80 से ज्यादा लोगों की मौतअफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक सामने गुरुवार शाम दो फिदायीन हमले हुए। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक इन धमाकों में 80 लोग मारे गए हैं और 200 से ज्यादा ज...
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कोहली की आलोचना की:इंजमाम उल हक बोले- टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का भारत का फैसला गलत; कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव नहीं बना सका

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कोहली की आलोचना की:इंजमाम उल हक बोले- टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का भारत का फैसला गलत; कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव नहीं बना सका

स्पोर्ट्स
लीड्स पाकिस्तान के पूर्व कैप्टन इंजमाम उल हक ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के तीसरे टेस्ट में पहले बैटिंग करने के फैसले की आलोचना की है। भारत ने लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, पर यह भारत पर ही भारी पड़ा। भारतीय टीम पहली पारी में 78 रन ही बना सकी। वहीं, इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 423 रन बना लिए हैं। इंजमाम उल हक ने कहा कि टॉस जीतकर भारत को गेंदबाजी का विकल्प चुनना चाहिए था। इंग्लैंड जैसी टीम के अगर आप कुछ दिन पहले हरा चुके हैं और चौथी पारी में सूखी पिच पर उनकी बल्लेबाजी को बर्बाद कर चुके हों, ऐसे में आप टॉस जीते तो पहले उन्हें बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाहिए था। मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि इंग्लैंड की पारी भी 78 रन पर ही ढेर हो जाती, पर वे ज्यादा...
टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स:ब्राजील की मां-बेटी और ग्रीस के पिता-पुत्र टोक्यो पैरालिंपिक में हिस्सा ले रहे, तीरंदाजी, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में उतरेंगे

टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स:ब्राजील की मां-बेटी और ग्रीस के पिता-पुत्र टोक्यो पैरालिंपिक में हिस्सा ले रहे, तीरंदाजी, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में उतरेंगे

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो पैरालिंपिक में ब्राजील की मां-बेटी और ग्रीस के पिता-पुत्र हिस्सा ले रहे हैं। ब्राजील की लेथिसिया रोड्रिग्स लेसरडा टेबल टेनिस और उनकी मां जेन कार्ला गोगेल तीरंदाजी में उतरेंगी। 18 साल की लेसरडा का पहला और जेन का यह चौथा पैरालिंपिक है। पहले जेने भी टेटे की खिलाड़ी थीं। लेसरडा दुनिया की नंबर-3 खिलाड़ी नॉर्वे की ऐडा डाहलेन से 3-0 से हार गईं। लेसरडा ने कहा, ‘मां के साथ यहां होना खास है। भविष्य में मैं पैरालिंपिक में अन्य खेल में भी हाथ आजमाउंगी।’गोगेल ने उम्मीद जताई कि एक दिन मां और बेटी एक ही इवेंट में उतरेंगी। उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग में, जब तक मैं बहुत बूढ़ी नहीं हो जाती, या जब तक मेरी बाहें जवाब नहीं दे देतीं, तब तक मैं तीरंदाजी में हिस्सा लेती रहूंगी।‘ ग्रीस के 64 साल के लाजरोस स्टेफनिडिस और उनके बेटे लेओन्टियोस एथलेटिक्स में उतरेंगे। ग्रीस के लाजरोस और उनके बे...
35 साल पुराना इतिहास दोहराने का मौका:भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट आज से, 1986 के बाद कभी इंग्लैंड में एक सीरीज में 2 टेस्ट नहीं जीत पाई है टीम इंडिया

35 साल पुराना इतिहास दोहराने का मौका:भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट आज से, 1986 के बाद कभी इंग्लैंड में एक सीरीज में 2 टेस्ट नहीं जीत पाई है टीम इंडिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लीड्स भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार से हेडिंग्ले (लीड्स) में शुरू हो रहा है। 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया अगर यह मैच जीत लेती है तो वह 35 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। यह रिकॉर्ड है इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे सबसे ज्यादा मैच जीतने का। 1986 में कपिल देव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 2-0 से हराया था। यह इंग्लैंड में भारत-इंग्लैंड के बीच खेली गई इकलौती ऐसी टेस्ट सीरीज है जिसमें भारतीय टीम ने 2 से ज्यादा मैच जीते। पुजारा और रहाणे को फिर मौका मिलने की उम्मीदन्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे खास परफॉर्म नहीं कर पाए थे। इसके बाद यह बहस तेज हो गई थी कि क्या इन्हें ड्रॉप कर देना चाहिए, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच मे...
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग:टीम इंडिया पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची; पाकिस्तान दूसरे और वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर काबिज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग:टीम इंडिया पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची; पाकिस्तान दूसरे और वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर काबिज

स्पोर्ट्स
दुबई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में टीम इंडिया टॉप पर पहुंच गई है। पाकिस्तान दूसरे और वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर काबिज है। भारत, पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में एक- एक टेस्ट जीते हैं। इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। तीसरा टेस्ट लीड्स में आज से खेला जाना है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ रहा था। ऐसे में दोनों टीमों को 4-4 अंक मिले थे। हालांकि, धीमी ओवर गति की वजह से दोनों टीमों के पॉइंट में 2-2 अंकों की कटौती की गई थी। इसके बाद भारत ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 151 रन से हराकर 12 पॉइंट हासिल कर लिए, जिसके साथ ही टीम इंडिया के 14 अंक हो गए हैं। जीतने पर 12 अंक मिलते हैंWTC के नियमों के अनुसार प्रत्येक मैच जीतन...