टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स:IPC ने अफगानिस्तान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ियों को देश से बाहर निकाला, दोनों खिलाड़ी सुरक्षित; टोक्यो में नहीं ले पाएंगे भाग
टोक्यो
अफगानिस्तान पैरालिंपिक टीम के दो सदस्यों को अफगानिस्तान से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। इंटरनेशनल पैरालिंपिक कमिटी (IPC) ने बुधवार को दोनों खिलाड़ियों के अफगान से बाहर निकाले जाने की पुष्टि की है, हालांकि ये दोनों खिलाड़ी टोक्यो में शुरू हुए पैरालिंपिक गेम्स में भाग नहीं पाएंगे। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा होने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल है। कई लोग अफगानिस्तान से बाहर निकलना चाहते हैं। जकिया खुदादादी और हुसैन रसौली ने टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स के लिए ताईक्वांडों के लिए क्वालिफाई किया था। तालिबान पर कब्जा होने के बाद टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में अफगानिस्तान की टीम भाग नहीं ले रही है।
मंगलवार को उद्घाटन समारोह में अफगान का झंडा प्रतीकात्मक रूप से शामिल किया गया था। अफगान का झंडा लेकर एक वॉलिंटियर मार्चपास्ट में शामिल हुआ।
IPC दोनों खिलाड़ियों को ...








