द हंड्रेड फाइनल:महिलाओं में ओवल इंविंसिबल्स का कब्जा; पुरुषों में साउदर्न ब्रेव ने जीता पहला टूर्नामेंट, निर्णायक मुकाबले में रॉस विटली ने खेली आतिशी पारी
लॉर्ड्स
छोटे फॉर्मेट के चर्चित क्रिकेट टूर्नामेंट द हंड्रेड के पहले सीजन में महिलाओं में ओवल इंविसिबल्स की टीम का कब्जा रहा, तो पुरुषों के खेले गए फाइनल मुकाबले में साउदर्न ब्रेव की टीम ने पोलैंड के रॉस विटली की आतिशी 44 रनों की पारी की बदौलत ऑलराउंडर मोइन अली की कप्तानी वाली बर्मिंघम फिनिक्स को 32 रनों से हराकर पहला खिताब अपने नाम कर लिया है।
लॉर्ड्स में महिलाओं के खेले गए फाइनल में ओवल इंविंसिबल्स ने सदर्न ब्रेव को 48 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए में ओवल इंविंसिबल्स 100 गेंदों में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में सदर्न ब्रेव की पूरी टीम 73 रनों पर ढेर हो गई।
ओवल इंविंसिबल्स की तरफ से कप्तान वान नाईकरेक ने 29 गेंदों पर और मैरिजान काप ने 14 गेंदों पर सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। वहीं फ्रान विल्सन ने 29 रनों पर 25 रनों पारी खेली। छोटी-छोटी पारियो...








