Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

रोहित से विराट की ‘यारी’:दोनों खिलाड़ियों ने मैच के साथ फैंस का दिल भी जीता, मैदान से लेकर लॉर्ड्स की बाल्कनी में साथ मस्ती करते नजर आए

रोहित से विराट की ‘यारी’:दोनों खिलाड़ियों ने मैच के साथ फैंस का दिल भी जीता, मैदान से लेकर लॉर्ड्स की बाल्कनी में साथ मस्ती करते नजर आए

स्पोर्ट्स
लंदन विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आपसी विवादों की अफवाहें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान विराट और रोहित की जुगलबंदी ने इन अफवाहों पर पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है। इतना ही नहीं, मैच के दौरान दोनों स्टार क्रिकेटर्स गेम प्लान, विकेट सेलिब्रेशन और मुश्किल समय में भी एक-दूसरे के साथ भारतीय टीम को जीत की तरफ बढ़ाते नजर आए। भारतीय टीम ने सोमवार को लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत के साथ इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आइए एक नजर डालते हैं विराट और रोहित की फ्रेंडशिप के वीडियो पर, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं... भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया, चौथे दिन के अंतिम क्षणों में मैदान पर थोड़ा ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, कप्तान विराट कोहली और अनुभवी सलाम...
दिनेश कार्तिक की भविष्यवाणी:भारतीय विकेटकीपर ने कहा- टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को टक्कर दे सकता है वेस्टइंडीज

दिनेश कार्तिक की भविष्यवाणी:भारतीय विकेटकीपर ने कहा- टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को टक्कर दे सकता है वेस्टइंडीज

स्पोर्ट्स
मुंबई ICC ने बीते दिन टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर से होगा और फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल सामने आने के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। कार्तिक के मुताबिक, टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना वेस्टइंडीज के साथ देखने को मिल सकता है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगा फाइनलबीते दिन डिजिटल शो में टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया गया। इस कार्यक्रम का हिस्सा दिनेश कार्तिक भी थे, जो फिलहाल भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे हैं। शो के दौरान जब कार्तिक से फाइनलिस्ट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, भारत उनकी फेवरेट है और उसके बाद वेस्टइंडीज का नाम आता है। दिनेश कार्तिक ने कहा- टी20 वर्ल्ड कप में मेरी फेवरेट टीम भारत है और दूसरी फेवरेट टीम वेस्टइंडी...
2014 की सीरीज से सबक लेगी टीम इंडिया:उस साल में लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट जीतकर बनाई थी 1-0 की लीड, फिर इंग्लैंड ने की जोरदार वापसी

2014 की सीरीज से सबक लेगी टीम इंडिया:उस साल में लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट जीतकर बनाई थी 1-0 की लीड, फिर इंग्लैंड ने की जोरदार वापसी

स्पोर्ट्स
भारत ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 151 रन से हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को अब सीरीज जीतने का दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि, यहां भारतीय टीम को 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में ही हुई सीरीज को याद रखना होगा। तब आखिरी तीन टेस्ट मैचों में अंग्रेजों ने जोरदार वापसी की थी। तब भी पहला टेस्ट ड्रॉ रहा और दूसरे में टीम इंडिया जीती थी2014 में भी भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस बार की तरह तब भी ट्रेंट ब्रिज (नॉिटंघम) में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था। दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में हुआ था जहां भारत ने 95 रनों से जीत हासिल की थी। अजिंक्य रहाणे ने शतक जमाया था। भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड की पहली पारी में 6 विकेट तो इशांत शर्मा ने दूसरी पारी में 7 विकेट लिए थे। इसके बाद इंग्लै...
रूट की कप्तानी से वॉन नाखुश:पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा- पंत के लिए अटैकिंग फील्डिंग सेट की, बुमराह के लिए बाउंड्री पर फील्डर तैनात किए, यहीं लापरवाही हुई

रूट की कप्तानी से वॉन नाखुश:पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा- पंत के लिए अटैकिंग फील्डिंग सेट की, बुमराह के लिए बाउंड्री पर फील्डर तैनात किए, यहीं लापरवाही हुई

स्पोर्ट्स
लंदन इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान माइकल वॉन ने जो रूट की कप्तानी की आलोचना की है। वॉन ने कहा कि लॉर्ड्स टेस्ट के 5वें दिन रूट ने खराब कप्तानी की। इसी का खामियाजा टीम को हार से चुकाना पड़ा। वॉन ने कहा कि ऋषभ पंत के लिए रूट ने अटैकिंग फील्डिंग लगाई थी, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो फील्डर्स को बाउंड्री लाइन पर भेज दिया गया। यही लापरवाही टीम को भारी पड़ी। रूट और एंडरसन ने बुमराह-शमी की पार्टनरशिप कैसे होने दीवॉन ने कहा कि इस तरह की खराब फील्ड सेटिंग तब कैसे हो सकती, जब रूट और 100 टेस्ट खेल चुके जेम्स एंडरसन जैसे सीनियर खिलाड़ी ग्राउंड पर मौजूद हैं। इंग्लैंड टीम की टैक्टिक्स खराब रही। लॉर्ड्स टेस्ट के 5वें दिन इंग्लैंड की स्थिति मजबूत थी। पंत के 7वें विकेट के रूप में आउट होते ही लगा था कि इंग्लिश टीम भारत को जल्द समेट देगी। ऐसा नहीं हुआ और बुमराह-शम...
मीडिया रिपोर्ट्स पर बरसे रोनाल्डो:युवेंटस के स्ट्राइकर ने कहा- रियल मैड्रिड जाने की खबर पूरी तरह गलत, रिपोर्ट लिखने से पहले सच्चाई जानें

मीडिया रिपोर्ट्स पर बरसे रोनाल्डो:युवेंटस के स्ट्राइकर ने कहा- रियल मैड्रिड जाने की खबर पूरी तरह गलत, रिपोर्ट लिखने से पहले सच्चाई जानें

स्पोर्ट्स
पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और इटैलियन क्लब युवेंटस से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो मीडिया रिपोर्ट्स पर बिफर पड़े। उन्होंने उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि रोनाल्डो इस सीजन रियल मैड्रिड से खेल सकते हैं। रोनाल्डो ने कहा कि यह रिपोर्ट झूठी है। इस तरह कुछ भी लिखने से पहले सच्चाई जान लें। मीडिया में चल रही रोनाल्डो के ट्रांसफर की खबरेंदरअसल पिछले कुछ समय से मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रोनाल्डो युवेंटस से खुश नहीं हैं और अपने पुराने क्लब मैड्रिड वापसी की सोच रहे हैं। ट्रांसफर इसी समर में हो सकता है। मंगलवार को इटैलियन अखबार कोरेर डेली स्पोर्ट ने रिपोर्ट में बताया था कि रोनाल्डो के एजेंट जॉर्ज मेंडिस की बात मैनचेस्टर सिटी से भी चल रही है। रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के साथ यह तस्वीर शेयर की है। एंसेलोत्ती ने रोनाल्डो को लेकर बय...
कोहली ने बदले टीम इंडिया के तेवर:फिलहाल दुनिया का बेस्ट पेस अटैक, आंखों में आंखें डालकर स्लेजिंग का जवाब देते हैं भारतीय खिलाड़ी

कोहली ने बदले टीम इंडिया के तेवर:फिलहाल दुनिया का बेस्ट पेस अटैक, आंखों में आंखें डालकर स्लेजिंग का जवाब देते हैं भारतीय खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
लंदन लॉर्ड्स में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद चारों ओर कप्तान विराट कोहली की चर्चा हो रही है। हो भी क्यों ना, उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नए आयाम तक जो पहुंचाया है। किसने सोचा था कभी कि 8 महीने के भीतर गाबा, लॉर्ड्स जैसे SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के मैदानों पर भारत जीत दर्ज करेगा। यह कोहली का नेतृत्व और खिलाड़ियों की मेहनत ही है, जिसने ये संभव कर दिखाया। भले ही अब तक विराट ने भारत को अब तक कोई ICC ट्रॉफी नहीं जिताई हो, लेकिन विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम जरूर तैयार की है, जिसके मुख्य खिलाड़ी तो विपक्षी टीम पर भारी पड़ते ही हैं, उनकी गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ी सिडनी व गाबा जैसा खेल दिखाते हैं, जिसकी चर्चा सालों साल क्रिकेट गलियारों में होती रहेगी। 2014 में ही दिखा दी थी अपनी झलकसाल 2014 में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद विराट को टेस्ट टीम का क...
रन पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, बर्न्स के बाद सिबली भी शून्य पर आउट; भारत ने 272 रन का टारगेट दिया

रन पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, बर्न्स के बाद सिबली भी शून्य पर आउट; भारत ने 272 रन का टारगेट दिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 272 रन का टारगेट रखा है। जवाब में इंग्लिश टीम ने 2 विकेट गंवाकर 10+ रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट और हसीब हमीद क्रीज पर हैं।  रोरी बर्न्स शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद डॉम सिबली भी शून्य पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। रोहित ने हमीद का कैच छोड़ाइंग्लैंड की दूसरी पारी के छठे ओवर में शमी बॉलिंग कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी बॉल पर रोहित ने स्लिप में हमीद का कैच छोड़ दिया। उस वक्त हमीद 4 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। भारत ने 298/8 पर पारी घोषित कीभारत ने पहली पारी में 364 और इंग्लैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 298/8 रन बनाए। इस लि...
खराब फॉर्म से नाखुश कोहली:भारतीय कप्तान ने आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में गुस्से में फेंका तौलिया, सामने आया VIDEO

खराब फॉर्म से नाखुश कोहली:भारतीय कप्तान ने आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में गुस्से में फेंका तौलिया, सामने आया VIDEO

स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली अपने खराब फॉर्म से नाराज दिखे। वे मैच के चौथे दिन आउट होने के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो गुस्से में ड्रेसिंग रूम की खिड़की पर तौलिया फेंक दिया। इसका वीडियो भी अब सामने आया है। फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं कप्तान विराट कोहलीदरअसल भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। भारत की लीड 154 रन की है। ऐसे में 5वें दिन भारत पर हार का खतरा भी मंडरा रहा है। दूसरी पारी में भारतीय ओपनर्स लोकेश राहुल 5 रन और रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा विराट भी 20 रन ही बना सके। पहली पारी में उन्होंने 42 रन बनाए थे। पहले टेस्ट में कोहली शून्य पर आउट हुए थे। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट सीरीज की 3 पारियों में 64, 109 और 180* रन बना चुके ह...
विराट कोहली भूल जाते हैं कि उनका ऑफ स्टम्प कहां है, आखिरी दिन ऋषभ पंत पर होगा दारोमदार

विराट कोहली भूल जाते हैं कि उनका ऑफ स्टम्प कहां है, आखिरी दिन ऋषभ पंत पर होगा दारोमदार

स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर 5 क्रिकेट टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। चौथे दिन स्टम्प्स तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए हैं। भारत के पास 154 रनों की बढ़त है। दिग्गज कमेंटेटर सुशील दोषी ने अपने पॉडकास्ट में कहा कि कप्तान विराट कोहली जब बड़ी पारी नहीं खेल पाते हैं तो भारतीय बैटिंग दबाव में आ जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। फिर सामने आई विराट की कमजोरीदोषी ने कहा कि विराट कोहली की ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंदों को छेड़ने की कमजोरी इस सीरीज में एक बार फिर सामने आई है। विराट कई बार भूल जाते हैं कि उनका ऑफ स्टम्प कहां है। इस कारण वे कुछ मौकों पर यह तय नहीं कर पाते हैं कि गेंद को खेलना है या छोड़ देना है। उनके जल्दी आउट होने के कारण भारतीय पारी दबाव में आ गई। विराट से पहले ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल...
PM की ओलिंपिक वीरों से मुलाकात:पदकवीरों संग मोदी ने बिताया वक्त, सिंधु के साथ खाई आइसक्रीम और नीरज के साथ उठाया चूरमे का लुफ्त

PM की ओलिंपिक वीरों से मुलाकात:पदकवीरों संग मोदी ने बिताया वक्त, सिंधु के साथ खाई आइसक्रीम और नीरज के साथ उठाया चूरमे का लुफ्त

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री एथलीटों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते नजर आए। PM मोदी ने खिलाड़ियों का सम्मान करने से पहले सभी के साथ ब्रेक-फास्ट भी किया। साथ ही उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु के साथ अपने आइसक्रीम खाने के वादे को भी निभाया। तस्वीरों में देखिए मोदी की पदक वीरों के साथ मुलाकात... पीवी सिंधु के टोक्यो रवाना होने से पहले PM मोदी ने कहा था आप सफल होकर आएंगी तो मैं आपके साथ आइसक्रीम खाऊंगा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने PM मोदी को ऑटोग्राफ की गई हॉकी स्टिक भेंट की बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया और अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा के साथ PM...