Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर सुपर-12 की उम्मीदें जगाईं

आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर सुपर-12 की उम्मीदें जगाईं

स्पोर्ट्स
होबार्ट (वार्ता). आयरलैंड ने कर्टिस कैम्फर (72 रन, दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और की जॉर्ज डॉकरेल (39 नाबाद) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर स्कॉटलैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के पहले दौर के मुकाबले में बुधवार को छह विकेट से मात दी।पहले मैच में जिÞम्बाब्वे से हारने वाली आयरलैंड ने इस जीत के साथ सुपर-12 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित कर लिया।स्कॉटलैंड ने ग्रुप-ए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए माइकल जोन्स के 86(55) रनों की बदौलत आयरलैंड को 177 रन का लक्ष्य दिया। आयरलैंड ने कैम्फर-डॉकरेल की शतकीय साझेदारी की बदौलत यह लक्ष्य छह गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया।आयरलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 65 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिये थे। उन्हें अगले 10 ओवरों में 112 रन हासिल करने के लिये बड़ी और विस्फोटक साझेदारी की जरूरत थी। कैम्फर और डॉकरेल ने आयरलैंड के लिये संकटम...
गेंदबाजों के दम पर सुपर-12 की दौड़ में बरकरार विंडीज

गेंदबाजों के दम पर सुपर-12 की दौड़ में बरकरार विंडीज

स्पोर्ट्स
होबार्ट (वार्ता)। वेस्ट इंडीज ने अल्जारी जोसेफ (16/4) और जेसन होल्डर (12/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के पहले दौर के मैच में बुधवार को 31 रन से मात दी।दो बार की टी20 विश्व कप विजेता वेस्ट इंडीज ने ग्रुप-बी के अपने दूसरे मैच में जिÞम्बाब्वे को 154 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में जिÞम्बाब्वे 122 रन पर आॅलआउट हो गई। अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड के हाथों हार का मजा चखने वाली विंडीज यह मैच जीतकर सुपर-12 में पहुंचने की दौड़ में लौट आई है।स्पिन गेंदबाजों के आगे वेस्ट इंडीज के मध्यक्रम की नाकामी एक बार फिर टीम की हार का कारण बन सकती थी। विंडीज ने 12 ओवर में 89/2 के स्कोर से आगे खेलते हुए 12 रन के अंतराल में चार विकेट गंवाए जिससे उनका स्कोर 14 ओवर में 101/6 हो गया। इसके बाद रोवमैन पॉवेल और अकील हुसैन ने सातवें विकेट के लिये 49 रन की साझेदारी करके विंडीज को स...
शाहीन शाह अफरीदी नहीं इस PAK गेंदबाज से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, आकाश चोपड़ा ने चेताया

शाहीन शाह अफरीदी नहीं इस PAK गेंदबाज से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, आकाश चोपड़ा ने चेताया

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान दोनों को अपने सफर की शुरुआत एक-दूसरे के खिलाफ मैच से ही करनी है। यह महामुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम के लिए प्लस प्वॉइंट है कि शाहीन शाह अफरीदी फिट होकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं, वहीं टीम इंडिया अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना ही इस मैच में खेलने उतरेगी। बुमराह चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मोहम्मद शमी को टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय बल्लेबाजों को एक गेंदबाज के खिलाफ चेताया है।आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम इंडिया को शाहीन अफरीदी नहीं बल्कि हैरिस राउफ के खिलाफ सावधान रहना होगा। शाहीन अफरीदी लेफ्ट आर्म पेसर हैं और भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड लेफ्ट आर्म पेसर्स के खिल...
रोवमन पॉवेल ने लगाया 104 मीटर का गगनचूंबी छक्का, दूसरे छोर पर खड़े अकील हुसैन ने पकड़ लिया अपना माथा

रोवमन पॉवेल ने लगाया 104 मीटर का गगनचूंबी छक्का, दूसरे छोर पर खड़े अकील हुसैन ने पकड़ लिया अपना माथा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीवेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का ग्रुप- बी का क्वालीफायर मुकाबला आज हाेबार्ट के बेलेरीव ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के लिए यह काफी अहम मुकाबला है क्योंकि टीम अपना पिछला मुकाबला हार चुकी है। कैरेबियाई टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया है। विंडीज के लिए जाॅनसन चार्ल्स ने 45, रोवमन पॉवेल ने 28 और अकील हुसैन ने नाबाद 23 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने अंतिम ओवर 16 रन बटोरे, जिसमें पॉवेल का दो सिक्स भी शामिल है। पॉरवर हिटर पाॅवेल ने अंतिम ओवर में दो छक्के लगाए। इनमें से एक तो 104 मीटर का लंबा छक्का शामिल था। उन्होंने ये सिक्स ब्लेसिंग मुज़ाराबानी के पारी के अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया। पॉवेल इससे पहले, पहली गेंद पर भी सिक्स जड़ चुके थे, लेकिन दूसरा सिक्स काफी लंबा था। पॉवेल के इस सिक्स को देखकर दूसरे छोर पर ख...
इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में DAV जीता:खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खालसा कॉलेज को हराकर चैम्पियनशिप पर जमाया कब्जा

इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में DAV जीता:खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खालसा कॉलेज को हराकर चैम्पियनशिप पर जमाया कब्जा

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर की इंटर कॉलेज बास्केटबॉल चैंपियनशिप डीएवी कॉलेज ने जीत ली है। कॉलेज कैंपस में सोमवार शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने एसजीएन खालसा कॉलेज की टीम को 102 के मुकाबले 51 अंकों से हराया। मैच की शुरुआत से खालसा कॉलेज की टीम ने अटैकिंग गेम खेला लेकिन बाद में डीएवी कॉलेज हावी होता चला गया। एक बार डीएवी के खिलाड़ी गेंद लेकर बास्केट की तरफ बढ़ते तो अंक जुटाकर ही लौटते। मैच के अंतिम दौर में डीएवी ने एक के बाद एक बास्केट करते हुए अंक जुटाए और मैच अपने नाम कर लिया। कॉलेज की टीम इससे पहले करीब भी कई बार चैंपियनशिप पर कब्जा जमा चुकी है। इंटर कॉलेज बास्केटबॉल में खेलते खिलाड़ी। सुबह हुए सेमीफाइनल मुकाबलेप्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी की सात टीमों की भागीदारी रही। सुबह खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में डीएवी ने सुजानगढ़ को खालसा ने हनुमानगढ़ के बेबी ...
अभ्यास मैच में चमके शमी, भारत ने आॅस्ट्रेलिया को हराया

अभ्यास मैच में चमके शमी, भारत ने आॅस्ट्रेलिया को हराया

स्पोर्ट्स
ब्रिस्बेन (वार्ता). भारत ने केएल राहुल (57) और सूर्यकुमार यादव (50) के अर्द्धशतकों के बाद आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी की असाधारण गेंदबाजी की बदौलत आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के अभ्यास मैच में सोमवार को आॅस्ट्रेलिया को छह रन हराया।भारत ने आॅस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 187 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में आॅस्ट्रेलिया 180 रन पर आॅलआउट हो गयी।आॅस्ट्रेलिया ने 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिये थे और उन्हें जीत के लिये 12 गेंदों पर सिर्फ 16 रनों की दरकार थी। हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में पांच रन देकर ऐरन फिंच (79) को आउट किया जबकि विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड रनआउट हो गये। कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में 11 रनों की रक्षा करने की जिम्मेदारी पिछले एक साल से एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय न खेलने वाले मोहम्मद शमी को दी। शमी ने इस ओवर में केवल चार रन देकर तीन ...
स्कॉटलैंड के आगे विंडीज पस्त

स्कॉटलैंड के आगे विंडीज पस्त

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
होबार्ट (वार्ता). स्कॉटलैंड ने जॉर्ज मंसी (66 नाबाद) के अर्द्धशतक और मार्क वॉट (12/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज को टी20 विश्व कप 2022 के प्रारंभिक दौर में सोमवार को 42 रन से हराकर उलटफेर किया।स्कॉटलैंड ने ग्रुप-बी मुकाबले में मंसी के 53 गेंदों पर नौ चौकों के साथ बनाये गये 66 रनों की बदौलत वेस्ट इंडीज को 161 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में विंडीज 118 रन पर आॅलआउट हो गयी। जेसन होल्डर ने 33 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाकर 38 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।स्कॉटलैंड ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए पारी की मजबूत शुरूआत की। मंसी ने माइकल जोन्स (20) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिये 55 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान रिची बेरिंगटन (16), कैलम मैकलियोड (23) और क्रिस ग्रीव्स (16) ने मंसी के साथ मिलकर स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 160/5 के स्कोर तक पहुंचाया।वेस्ट इंडी...
मेहमान पर भारी पड़ी मेजबान टीम

मेहमान पर भारी पड़ी मेजबान टीम

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
सरस्वती कॉलेज की टीम ने अपने नाम किया बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताबहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (महिला वर्ग) का समापन रविवार को समारोहपूर्वक हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा समिति सचिव अमरनाथ सिंगला, विशिष्ट अतिथि रयान कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन के निदेशक करणवीर चौधरी व शिक्षाविद् डॉ. संतोष राजपुरोहित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने की। प्रतियोगिता के फाइनल मैच की शुरुआत अतिथियों की ओर से खिलाड़ियों का परिचय लेकर की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टाउन के व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय एवं मेजबान सरस्वती कन्या पीजी महाविद्यालय के मध्य हुआ। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें अंतिम क्षण तक खेल का रोमांच बना रहा। फाइनल मैच में मेजबान सरस...
ब्रिसबेन पहुंचे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज

ब्रिसबेन पहुंचे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीभारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए इस समय ब्रिसबेन में मौजूद है। टीम ने पिछले कुछ दिन के अंदर दो प्रैक्टिस मैच भी खेले हैं और वर्ल्ड कप को लेकर कड़ी तैयारी हो रही है। हालांकि वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत को बड़ा झटका लगा, टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उनके रिप्लेसमेंट को लेकर काफी चर्चा हुई और आखिर में मोहम्मद शमी को उनकी जगह मुख्य टीम में शामिल किया गया।  वहीं बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की रेस में थे, लेकिन शमी के फिट होने से सिराज का नाम स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया।  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीरीज में पांच विकेट लिए थे। वह कुलदीप यादव के बाद दूसरे सबसे अध...
IPL 2023 मिनी ऑक्शन की लेटेस्ट अपडेट आई सामने, इस दिन हो सकती है नीलामी

IPL 2023 मिनी ऑक्शन की लेटेस्ट अपडेट आई सामने, इस दिन हो सकती है नीलामी

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के अगले सीजन से पहले मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, आईपीएल 2023 का ऑक्शन 16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। आईपीएल 2022 मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो खुल चुकी है, जिसमें टीमें कुछ खिलाड़ी को रिलीज कर सकती हैं और कुछ खिलाड़ियों को दूसरी टीमों से अपने साथ जोड़ सकती हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को इसकी जानकारी दी है। तीन साल बाद आईपीएल के मैचों का अयोजन होम एंड अवे आधार पर किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल मार्च के अंतिम सप्ताह से इसकी शुरुआत हो सकती है। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले टीमों की पर्स वैल्यू अब 90 से 95 करोड़ रुपये की जा सकती है। इस तरह हर टीम अब 5-5 करोड़ रुपये एक्सट्रा खर्च कर सकती है। इसका ब्लूप्रिंट बीसीसीआई ने पिछले साल ही बना लिया था, लेकिन उस साल मेगा ऑक्शन के बावजूद पर्स वैल्यू टीम की...