Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

तो क्या एमएस धोनी को लेकर विराट कोहली का कमेंट नहीं आया BCCI को रास?

तो क्या एमएस धोनी को लेकर विराट कोहली का कमेंट नहीं आया BCCI को रास?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 60 रनों की पारी खेलकर साबित कर दिया कि वह फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। टीम इंडिया की पांच विकेट से हार के बाद विराट जब प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पहुंचे, तो उनसे कई सवाल पूछे गए, जिसमें से एक के जवाब में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र किया। विराट ने जिस तरह की बात धोनी को लेकर कही, उससे ऐसा लगा कि वह इशारा कर रहे हैं कि उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का सपोर्ट नहीं मिला था।  इनसाइड स्पोर्ट्स ने एक बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से लिखा, 'विराट को हर किसी ने बैक किया। टीम के हर खिलाड़ी से लेकर बीसीसीआई तक सबने। यह कहना कि उन्हें सपोर्ट नहीं किया गया, यह सच नहीं है। उन्हें ब्रेक दिया गया, जिससे वह वापसी कर सकें। उनको लगातार आराम दिया गया। जब उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तब बीसीसीआई ...
खराब शॉट सिलेक्शन को लेकर ऋषभ पंत पर भड़के वसीम अकरम, गौतम गंभीर, कहा- ये आपकी ताकत नहीं

खराब शॉट सिलेक्शन को लेकर ऋषभ पंत पर भड़के वसीम अकरम, गौतम गंभीर, कहा- ये आपकी ताकत नहीं

स्पोर्ट्स
दुबई एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में भारत अपने अभियान की विजयी शुरुआत नहीं कर सका और उसे पाकिस्तान के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। रोमांचक मुकाबलने में पांच विकेट से मिली जीत के बाद पाकिस्तान ने ग्रुच चरण में भारत से मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया। इस मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर ने जहां स्कोर किए तो वहीं मिडल ऑर्डर पूरी तरह फेल साबित हुआ। इनमें सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या कुछ खास नहीं कर सके। पंत 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। वह रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर लेग स्पिनर शादाब खान की गेंद पर आसिफ अली के हाथों कैच लपके गए। पंत के इस खराब शॉट सिलेक्शन पर अब पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम और पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने उन्हें फटकार लगाई है।  गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में कहा, ''ऋषभ पंत निराश होंगे क्योंकि यह उनका शॉट नहीं है। उनका शॉट शायद लॉन्ग-ऑन ...
तुम्हारे प्रोपेगेंडा में नहीं फंसेंगे भारतीय… अर्शदीप के सपोर्ट में उतरे अमित मिश्रा, लगाई TROLLS की क्लास

तुम्हारे प्रोपेगेंडा में नहीं फंसेंगे भारतीय… अर्शदीप के सपोर्ट में उतरे अमित मिश्रा, लगाई TROLLS की क्लास

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ आसिफ अली का कैच टपकाया, जिसके बाद से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए, लेकिन बात ट्रोलिंग तक नहीं रुकी। इसके बाद पाकिस्तान के कई अलग-अलग ट्विटर अकाउंट से उनको खालिस्तानी बोला गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर पूरा प्रोपेगेंडा सा चलाया गया। इतना ही नहीं अर्शदीप के विकीपीडिया पेज पर भी उनके और खालिस्तान के लिंक की बात लिखी गई, जो पाकिस्तान रेंज से अपडेट किया गया है। इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने अर्शदीप के सपोर्ट में ट्वीट करते हुए कहा कि भारत किसी के प्रोपेगेंडा में फंसने वाला नहीं है। इस पूरी घटना के बाद से भारत ही नहीं पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी अर्शदीप के सपोर्ट में ट्वीट किए हैं। अमित मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा, 'हर एक भारतीय को अर्शदीप पर गर्व है। क्रिकेट से जुड़ा यह मामला क्रिकेट के...
ICC प्लेयर ऑफ द मंथः छह क्रिकेटर हुए नॉमिनेट, जेमिमा इकलौती भारतीय

ICC प्लेयर ऑफ द मंथः छह क्रिकेटर हुए नॉमिनेट, जेमिमा इकलौती भारतीय

स्पोर्ट्स
दुबई भारत की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिगेज को अगस्त में कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया।  महिला वर्ग में नामित खिलाड़ियों में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की की बेथ मूने और ताहलिया मैकग्रा भी शामिल हैं। जेमिमा ने भारत को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह पांच मैच में 146 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर थीं। उन्होंने बारबडोस के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत की ओर से 46 गेंद में सर्वाधिक नॉटआउट 56 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।  दूसरी तरफ बेथ मूनी कॉमनवेल्थ गेम्स की सबसे सफल बैटर रहीं। उन्...
BCCI ने नेशनल, इंटरनेशनल घरेलू मैचों के लिए मास्टरकार्ड को अपना टाइटल स्पॉन्सर बनाया, एमएस धोनी हैं ब्रांड एम्बेसडर

BCCI ने नेशनल, इंटरनेशनल घरेलू मैचों के लिए मास्टरकार्ड को अपना टाइटल स्पॉन्सर बनाया, एमएस धोनी हैं ब्रांड एम्बेसडर

स्पोर्ट्स
मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नेशनल और इंटरनेशनल घरेलू मैचों के लिए मास्टरकार्ड को अपना टाइटल स्पॉन्सर बनाया है। बोर्ड ने इसके लिए मास्टरकार्ड के साथ करार किया है। इस करार के तहत मास्टरकार्ड अब घरेलू मैदान पर आयोजित होने वाले सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मैचों (महिला और पुरुष दोनों) के लिए बीसीसीआई का टाइटल स्पॉन्सर होगा। इसमें बीसीसीआई द्वारा आयोजित ईरानी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू क्रिकेट मैचों के साथ-साथ सभी जूनियर क्रिकेट (अंडर 19) और अंडर 23) मैच भी शामिल है।  इस अवसर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा: “बीसीसीआई 2022-23 सीजन के लिए घरेलू क्रिकेट मैचों के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में मास्टरकार्ड का स्वागत करता है। अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीरीज के साथ साथ घरेलू टूर्नामेंट भी बीसीसीआई के महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे भारत को एक...
मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद टीम चयन पर उठाए सवाल, बताया कहां हुई गलती

मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद टीम चयन पर उठाए सवाल, बताया कहां हुई गलती

स्पोर्ट्स
दुबई एशिया कप 2022 के सुपर 4 में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से मिली हार के बाद अब टीम चयन पर सवाल उठने लगे हैं। भारत को रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने टीम चयन पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि एशिया कप 2022 के  लिए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज न खिलाकर चयनकर्ताओं ने बहुत बड़ी गलती की। कैफ का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में होना चाहिए था।  कैफ ने स्पोर्ट्सक्रीड़ा के साथ बातचीत में कहा, "भारत ने अपनी एशिया कप टीम चुनते समय एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज नहीं चुनकर गलती की। अर्शदीप नया है और पहली बार उच्च दबाव वाला टूर्नामेंट खेल रहा है, जहां पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी हैं। वह वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड में खेल चुके हैं, लेकिन य...
युवराज ने अर्शदीप सिंह का किया बचाव, कहा- एक ड्रॉप कैच आपकी काबीलियत को परिभाषित नहीं करता

युवराज ने अर्शदीप सिंह का किया बचाव, कहा- एक ड्रॉप कैच आपकी काबीलियत को परिभाषित नहीं करता

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत काे पांच विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ ही पाक टीम ने ग्रुप चरण में भारत से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। मुकाबले में भारतीय फील्डर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने एक आसान का कैच टपका दिया। अर्शदीप ने 18वें ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का कैच छाेड़ दिया। आासिफ ने इसके बाद 8 गेंद पर 16 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। अर्शदीप के ड्रॉप कैच को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताया जा रहा है और साथ ही फैंस उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अर्शदीप का बचाव किया है। ...
जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर पहली बार चटाई धूल

जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर पहली बार चटाई धूल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा, रेजिस चकाब्वा की अगुवाई में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर पहली बार मात दी है। तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को टाउन्सविले के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी करते हुए मेजबानों को 141 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद इस स्कोर को 11 ओवर और तीन विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। हालांकि जिम्बाब्वे को यह सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी।  रेजिस चकाब्वा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। कप्तान यह फैसला गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सही साबित किया। कप्तान एरॉन फिंच, स्टीव स्मिथ और ऐलेक्स कैरी पहले 10 ओवर में ही पवेलियन लौटे। वहीं स्टॉयनिस और ग्रीन भी 100 रन से पहले आउट हुए। एक छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे, वहीं दूस...
पाकिस्तान को मिल सकता है दूसरा शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान को मिल सकता है दूसरा शाहीन अफरीदी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को अपने अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की कमी खल रही है। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाया है जिस वजह से टीम को भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अगले ही मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 38 रनों पर ढेर कर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने टीम को 155 रनों से धमाकेदार जीत दिलाई। इस जीत के बाद टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कहा कि मौजूदा बॉलिंग अटैक में कोई शाहीन अफरीदी की कमी पूरी नहीं कर सकता, मगर उनके पास अगला शाहीन बनने का मौका है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजवान ने कहा 'ईमानदारी से जवाब दूं तो इन गेंदबाजों में से कोई शाहीन की कमी पूरी नहीं कर सकता। शाहीन ने पिछले 1-2 साल में जो किया है उसकी कमी कोई गेंदबाज यहां आके पूरी नहीं कर सकता। मगर हमें एक और शाहीन शाह मिल सकता है, यह हमारे...
सौरव गांगुली ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

सौरव गांगुली ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के सीजन-2 में खेलने को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर एक खास क्रिकेट मैच के आयोजन किया जाएगा और यह मैच 15 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा, जोकि भारत और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड के बीच खेला जाना है। हालांकि इस मुकाबले के शुरू होने से पहले अब ये खबरें आ रही है कि गांगुली ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।  गांगुली ने अपनी भागीदारी वापस लेने के अपने फैसले की पुष्टि करते हुए इंडिया टूडे से कहा: "हां, मैं समय की कमी के कारण नहीं खेल रहा हूं। मैं केवल चैरिटी के लिए एक गेम खेल रहा हूं।"   स्पेशल मैच में गांगुली जहां इंडिया महाराजा की कप्तानी करने वाले थे तो वहीं इंग्लैंड के 2019 विश्व...