Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

लगातार 13वीं जीत के साथ सेमीफाइनल में गार्सिया

लगातार 13वीं जीत के साथ सेमीफाइनल में गार्सिया

स्पोर्ट्स
न्यूयॉर्क (वार्ता). फ्रांस की कैरोलीन गार्सिया ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए अमेरिका की कोको गॉफ को हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।गार्सिया ने मंगलवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गॉफ को 6-3, 6-4 के सीधे सेटों में हराकर लगातार 13वीं जीत दर्ज की। यह किसी बड़े आयोजन में गार्सिया का पहला सेमीफाइनल है, जहां वह ट्यूनीशिया की आॅन्स जब्योर का सामना करेंगी।2017 के बाद अपना पहला बड़ा क्वार्टरफाइनल खेलते हुए गार्सिया ओपन एरा में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली तीसरी फ्रांसीसी महिला बन गयीं। इनसे पहले फ्रांस की अमेली मॉरेस्मो (2002, 2006) और मैरी पीयर्स (2005) ऐसा कर चुकी हैं।गार्सिया मंगलवार रात गॉफ के खिलाफ तीसरे मुकाबले में अपनी पहली जीत तलाश रही थीं। इससे पहले दोनों खिलाड़ी दोहा में आमने-सामने आयी थीं जहां गॉफ ने बाजी मारी थी।गार्सिया ने जीत के बाद कहा, यह बहुत ही करीब...
संदीप लामिछाने पर लगा नाबालिग से रेप करने का आरोप, 17 साल की लड़की ने दर्ज कराई FIR

संदीप लामिछाने पर लगा नाबालिग से रेप करने का आरोप, 17 साल की लड़की ने दर्ज कराई FIR

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व लेग स्पिनर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichanne) पर काठमांडू की एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। 17 साल की लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लामिछाने ने दो बार कथित तौर उनका रेप किया।  लामिछाने, इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) खेलने के लिए वेस्टइंडीज में हैं। उन्होंने इस मामले में अब तक कोई बयान नहीं दिया है। नेपाल पुलिस ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "नेपाल पुलिस ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने के खिलाफ कथित बलात्कार की शिकायत की जांच शुरू कर दी है।"...
दो मैच के बाद भी शोएब अख्तर की तमन्ना नहीं हुई पूरी

दो मैच के बाद भी शोएब अख्तर की तमन्ना नहीं हुई पूरी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि वो चाहते हैं कि यूएई में होने वाले एशिया कप फाइनल का भारत और पाकिस्तान हिस्सा हो। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम एशिया कप सुपर फोर में लगातार दो मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है।  पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबला हारने के बाद अब रोहित की टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए किसी चमत्कार का इंतजार है। दासुन शनाका के नेतृत्व वाली श्रीलंका की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की थी। पहले मैच में अफगानिस्तान ने टीम को 8 विकेट से हराया था, लेकिन उसके बाद टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-4 में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।  शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मैं चाहता था कि भारत और पाकिस्तान फाइनल में खेलें, और मैंने पहले ही टिकट खरीद लिए थे। मैं भारतीय और पाकिस्तानी ...
बाबर आजम- मोहम्मद रिजवान को आउट करने के लिए पूर्व पाक गेंदबाज ने बनाया प्लान

बाबर आजम- मोहम्मद रिजवान को आउट करने के लिए पूर्व पाक गेंदबाज ने बनाया प्लान

स्पोर्ट्स
शारजाह एशिया कप 2022 सुपर 4 के चौथे मुकाबले में आज यानी के बुधवार को पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan, Super Four) से होना है। सुपर 4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने जहां भारत को पांच विकेट से मात दी थी तो वहीं अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आज होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस मैच पर भारत की भी निगाहें होंगी क्योंकि फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत आज दुआ करेगा कि अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को मात दे दे।  अफगानिस्तान की टीम इस मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रोकना चाहेगी, जिनका इस टूर्नामेंट में अब तका का प्रदर्शन बहुत अच्छा है। अफगानिस्तान ने पाक के इस बैट्समैन को रोकने के लिए खास प्लान किया है और ये प्लान क...
नंबर वन बनने पर मोहम्मद रिजवान का आया रिएक्शन, ट्वीट करके लिखा- राजा, राजा होता है, कप्तान बाबर और मैं अलग नहीं हैं

नंबर वन बनने पर मोहम्मद रिजवान का आया रिएक्शन, ट्वीट करके लिखा- राजा, राजा होता है, कप्तान बाबर और मैं अलग नहीं हैं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने ICC मेन्स T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने हमवतन बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। रिजवान ने दुबई में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 57 गेंदों में 78 रन की दमदार पारी खेलने के बाद भारत के खिलाफ भी 51 गेंदों में 71 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत वह 796 रेटिंग प्वाइंट्स से आगे निकलते हुए अपने करियर के बेस्ट 815 रेटिंग अकं हासिल किए और शीर्ष स्थान पर पहुंचे। बाबर के बाद रिजवान टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचने वाले केवल तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। बाबर कुल मिलाकर 1,155 दिनों तक तालिका में शीर्ष पर रहे हैं। इससे पहले मिस्बाह उल हक 20 अप्रैल 2008 से 27 फरवरी 2009 तक 313 दिनों के लिए शीर्ष पर रहे थे।'' टी20 में नंबर वन बल्लेबाज बनने के बाद भी रिजवान ...
इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान

स्पोर्ट्स
लंदन इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार (8 सितंबर) से शुरू वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच (England vs South Africa, 3rd Test) के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच अंतिम टेस्ट लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक (Harry Brook) इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्हें चोटिल जॉनी बेयरस्टो की जगह टीम में चुना गया है। 23 साल के ब्रुक ने काउंटी चैंपियनशिप में 107.44 की औसत से 967 रन बनाए हैं। इसमें उनके खाते में तीन सेंचुरी भी दर्ज है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 140 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।  इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार (8 सितंबर) से शुरू वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच (England vs South Africa, 3rd Test) के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच अंतिम टे...
ग्रीन पार्क में श्रीलंका लीजेंड्स ने शुरू की तैयारी

ग्रीन पार्क में श्रीलंका लीजेंड्स ने शुरू की तैयारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कानपुर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series 2022) की शुरुआत 10 सितंबर से  देश के विभिन्न शहरों में होने जा रही है। इसमें भाग लेने वाली टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टूर्नामेंट के मुकाबले कानपुर, इंदौर, देहरादून और रायपुर में खेले जाने हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच कानपुर में होगा, जबकि रायपुर में दोनों सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। इस बीच श्रीलंका लीजेंड्स की टीम ने कानपुर पहुंचने के बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम में अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। श्रीलंका लीजेंड्स को टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला रविवार, 11 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ खेलना है।  रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिसे 4 शहरों में कुल 23 मैच खेलने हैं। इसमें भाग लेने वाली टीमों में इंडिया लीजेंड्स, दक्षिण अ...
पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर व महिला वर्ग में जयपुर के सिर बंधा जीत का सेहरा

पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर व महिला वर्ग में जयपुर के सिर बंधा जीत का सेहरा

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
सीनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी दोनों वर्गांे में चयनित टीमेंहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के व्यापार मण्डल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रही 45वीं राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता (महिला-पुरुष) का समापन सोमवार को समारोहपूर्वक हुआ। चार दिन तक चले हैंडबॉल खेल के इस महाकुंभ में पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर जबकि महिला वर्ग में जयपुर की टीम के सिर जीत का सेहरा बंधा। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम ने राजस्थान पुलिस की टीम को हराया। तीसरे स्थान पर जयपुर की टीम रही। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला जयपुर व चूरू के मध्य खेला गया। इसमें जयपुर ने चूरू को शिकस्त देकर विजेता का खिताब जीता। राजस्थान पुलिस की टीम तृतीय जबकि मेजबान हनुमानगढ़ की टीम चौथे स्थान पर रही। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति व जिला हैंडबॉल संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग...
कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ को करनी होगी माथापच्ची, टीम कॉम्बिनेशन ने बढ़ाई टेंशन

कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ को करनी होगी माथापच्ची, टीम कॉम्बिनेशन ने बढ़ाई टेंशन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का सुपर-4 मैच मंगलवार को खेला जाना है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है, जहां अभी तक टीम इंडिया तीन मैच इस एशिया कप में खेल चुकी है। भारत ने दो मैच जीते, जबकि एक मैच में हार का सामना किया। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को मिली पांच विकेट से हार ने कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ की टेंशन बढ़ा दी है। अब टीम कॉम्बिनेशन को लेकर रोहित और राहुल को माथापच्ची करनी होगी। पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक पर तरजीह दी गई थी, लेकिन यह दांव कुछ खास कमाल नहीं कर पाया, वहीं अक्षर पटेल की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर पाए। अब देखना होगा कि श्रीलंका के खिलाफ कप्तान रोहित और राहुल मिलकर क्या फैसला लेते हैं। दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत? रविंद्र जडेजा चोटिल होकर एशिया कप से बाह...
Asia Cup 2022: पाकिस्तान से मिली हार के बाद कठिन हुई भारत की फाइनल की राह, एक और हार कर देगी सफर समाप्त!

Asia Cup 2022: पाकिस्तान से मिली हार के बाद कठिन हुई भारत की फाइनल की राह, एक और हार कर देगी सफर समाप्त!

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ग्रुप स्टेज में अपराजित रहने वाली टीम इंडिया को एशिया कप 2022 के सुपर 4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बड़ा झटका दिया है। रविवार रात हुए इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया। टीम इंडिया की इस हार के बाद फाइनल की राह थोड़ी कठिन हो गई है। भारत को अगले दो मुकाबले श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने है, अगर रोहित शर्मा एंड कंपनी को किसी भी एक मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो डिफेंडिंग चैंपियन टीम का फाइनल तक पहुंचने का सपना चकनाचूर हो जाएगा। वहीं अगर भारत दोनों मुकाबले जीतता है तो मामला नेट रन रेट पर जाकर फंस सकता है। सुपर-4 में राउंड रॉबिन के आधार पर भारत को अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 6 सितंबर को खेलना है, वहीं आखिरी भिड़ंत 8 सितंबर को अफगानिस्तान के साथ होगी। अगर भारत अगले दो मैच जीतता है तो अफगानिस्तान सीधा-सीधा टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ...