Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

इरफान पठान का दावा- फिनिशर कई आए

इरफान पठान का दावा- फिनिशर कई आए

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2019 और 2020 के सीजन में एमएस धोनी का बल्ला उतना नहीं चला था, लेकिन आईपीएल 2022 में वे कमाल की फॉर्म में दिखे हैं। यहां तक कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पूर्व कप्तान ने कुछ मैच फिनिश भी किए हैं। इसी वजह से एक बार फिर से एमएस धोनी को एक फिनिशर के रूप में तारीफ मिल रही है। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का भी दावा है कि कई फिनिशर आए, लेकिन एमएस धोनी को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। ...
रिटेन किए गए 33 खिलाड़ियों में 19 हुए फेल

रिटेन किए गए 33 खिलाड़ियों में 19 हुए फेल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली 26 मार्च से शुरू हुआ आईपीएल का 15वां सीजन अपने मिड तक पहुंच गया है। आईपीएल 2022 में हर टीम को लीग स्टेज में 14 मुकाबले खेलने है और अभी तक हर टीम कम से कम 7-7 मैच खेल चुकी है। ऐसे में हम आपके लिए आईपीएल 2022 की मिड सीजन रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं। इस रिपोर्ट कार्ड में हम रिटेन किए गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे। नीलामी से पहले 10 टीमों ने कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। आइए जानते हैं इनमें कितने खिलाड़ी फेल हुए और किन खिलाड़ियों ने बेहतर रिटर्न दिया।...
ये खिलाड़ी पैसा लूटने में आगे

ये खिलाड़ी पैसा लूटने में आगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था। इसमें 10 टीमों ने भाग लिया था और अपनी टीमें बनाई थीं। इनमें 11 खिलाड़ी ऐसे थे, जिन पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी, लेकिन इनमें से ज्यादा खिलाड़ी आईपीएल के 15वें सीजन के आधे पड़ाव तक फेल ही साबित हुए हैं। 
ईशान किशन की मुंबई इंडियंस से हो सकती छुट्टी

ईशान किशन की मुंबई इंडियंस से हो सकती छुट्टी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene)  ने अपने बल्लेबाजों की लगातार नाकामी के बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के संकेत दिए हैं और उन्होंने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की खराब फॉर्म पर भी चिंता जतााई है। रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम अभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। उसे रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से हार झेलनी पड़ी जो उसकी लगातार आठवीं हार है।...
IPL 2022 प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई Mumbai Indians

IPL 2022 प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई Mumbai Indians

स्पोर्ट्स
मुंबई पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को लीग के 37वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब टीम IPL 2022 प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। लीग के इतिहास में यह छठी बार है जब मुंबई प्लेऑफ में जगह बनाती नहीं दिख रही है। इससे पहले वो, 2008, 2009, 2016, 2018 और 2021 में प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। आइए उन कारणों पर एक नजर डालते हैं, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में अपने खराब प्रदर्शन की वजह से शर्मसार होना पड़ा है।...
कीरोन पोलार्ड के संन्यास पर आया क्रिस गेल का रिएक्शन, बोले- विश्वास नहीं होता कि आप मुझसे पहले संन्यास ले चुके हैं

कीरोन पोलार्ड के संन्यास पर आया क्रिस गेल का रिएक्शन, बोले- विश्वास नहीं होता कि आप मुझसे पहले संन्यास ले चुके हैं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणा की। पोलार्ड के अचानक संन्यास के ऐलान से क्रिकेट जगत हैरान रह गया है। वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल ने भी कीरोन पोलार्ड के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गेल ने मजाक में कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि पोलार्ड ने उनसे पहले संन्यास का ऐलान किया।  43 वर्षीय गेल वेस्टइंडीज के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में खेलते हैं। पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया। गेल ने ट्विटर पर इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है। पोलार्ड द्वारा घोषणा का मतलब है कि वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 और भारत में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप के लिए कप्तान की तलाश करनी होगी। गेल ने ट्वीट करके पोलार्ड को बधाई...
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से 53 रन दूर रुतुराज गायकवाड़

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से 53 रन दूर रुतुराज गायकवाड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली IPL के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस लगातार 6 हार के बाद बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियन्स की टीम गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का भी आईपीएल 2022 में सफर मुंबई की तरह ही रहा है। टीम शुरुआती 6 मैचों में सिर्फ 1 में जीत हासिल कर सकी है। पिछले मैच में सीएसके को गुजरात टाइटन्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में वापस आ गए हैं। गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली थी।  मुंबई इंडियंस के खिलाफ गायकवाड़ के पास पूर्व एमआई स्टार और भारत के महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा मौका है।...
कौन है ‘जूनियर मलिंगा’ के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना?

कौन है ‘जूनियर मलिंगा’ के नाम से मशहूर मथीशा पथिराना?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रविंद्र जडेजा की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को एडम मिल्ने के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। यह चोट इतनी गंभीर थी कि मिल्ने को इसका खामियाजा टूर्नामेंट से बाहर होकर उठाना पड़ा। मिल्ने के रिप्लेसमेंट के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेमें में श्रीलंका के 19 साल के मथीशा पथिराना को अपनी टीम में शामिल किया है। मथीशा पथिराना को उनके एक्शन की वजह से 'जूनियर मलिंगा' के नाम से भी जाना जाता है और इस खिलाड़ी पर महेंद्र सिंह धोनी की नजरें कई सालों से थी।...
आईपीएल के ‘एल क्लासिको’ मुकाबले के लिए क्या मुंबई और चेन्नई करना चाहेगी प्लेइंग इलेवन में बदलाव?

आईपीएल के ‘एल क्लासिको’ मुकाबले के लिए क्या मुंबई और चेन्नई करना चाहेगी प्लेइंग इलेवन में बदलाव?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 33वां मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला अहम रहने वाला है क्योंकि मुंबई और चेन्नई दोनों ही अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। सीएसके 6 में से 1 मैच जीतकर जहां 9वें स्थान पर है। वहीं एमआई प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है और वह सीजन की अभी पहली जीत की तलाश में है। बात आईपीएल के 'एल क्लासिको' हेड टू हेड मुकाबले की करें तो मुंबई 19-13 से चेन्नई से आगे चल रही है, ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि एमआई को आज सीजन की पहली जीत का स्वाग चखने को मिलेगा। टीम न्यूज की बात करें तो मुंबई इंडियंस के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। वह वेस्टइंडीज के लिए सफेद गेंद क्रिकेट में कप्तानी करते थे। वहीं चेन्नई सुपर किं...
पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने कहा ‘शाहीन अफरीदी भी 145 kph से ज्यादा की गेंदबाजी नहीं कर सकते

पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने कहा ‘शाहीन अफरीदी भी 145 kph से ज्यादा की गेंदबाजी नहीं कर सकते

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है। डेल स्टेन से लेकर सुनील गावस्कर तक सभी पूर्व खिलाड़ी उमरान की गेंदबाजी के फैन हो गए हैं। कई दिग्गजों ने तो मांग भी कही है कि उमरान को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना जाए। इसी बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी उमरान तारीफ बटोर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने इस गेंदबाजी की जमकर तारीफ की है।...