Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

राशिद खान ने अपने स्ट्रोक को नाम दिया ‘द स्नेक शॉट’, हार्दिक और तेवतिया के सामने किया खुलासा

राशिद खान ने अपने स्ट्रोक को नाम दिया ‘द स्नेक शॉट’, हार्दिक और तेवतिया के सामने किया खुलासा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली स्पिन के जादूगर राशिद खान आईपीएल 2022 में अपनी गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजी में महंगे साबित हुए राशिद खान ने बल्ले से फैंस का खूब मनोरंजन किया। हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान राशिद ने अपने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 45 रन खर्च किए। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने राशिद के ओवरों में जमकर रन बटोरे। लेकिन बल्लेबाजी में राशिद के तेवर देखकर हैदराबाद के गेंदबाज भी दंग रह गए। राशिद ने आखिरी ओवर की अंतिम चार गेंदों में तीन छक्के लगाकर गुजरात को हारा हुए मैच जिताया।   मैच के बाद हार्दिक पांड्या और तेवतिया के साथ बातचीत में राशिद खान ने अपने शॉट के बारे में बात की जो उन्होंने मार्को जेनसेन के खिलाफ खेले थे। राशिद खान ने ऑनसाइड पर केवल अपनी कलाई के दम पर कुछ अज...
सुनील नरेन आज रच सकते हैं इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे पहले विदेश स्पिनर

सुनील नरेन आज रच सकते हैं इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे पहले विदेश स्पिनर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज आईपीएल 2022 का 41वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर नरेन दिल्ली के खिलाफ एक विकेट लेते हैं तो वह आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे और वह इस रंगारंग लीग में ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर बन जाएंगे। सुनील नरेन आज एक विकेट लेते ही आईपीएल में 150 विकेट का आंकड़ा छूने वाले तीसरे विदेशी और कुल 9वें खिलाड़ी बन जाएंगे। सुनील नरेन से पहले ड्वेन ब्रावो और लासिथ मलिंगा 150 विकेट लेने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं इस सूची में अमित मिश्रा, पीयूष चावला, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और हरभजन सिंह का नाम शामिल हैं।...
जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली बनाम कोलकाता लाइव मैच

जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली बनाम कोलकाता लाइव मैच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का 41वां मैच ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है। दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है, वहीं केकेआर 8वें पर। दोनों ही टीमों के लिए अभी तक का यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। केकेआर दिल्ली के खिलाफ मिली पिछली हार के बाद एक भी मैच नहीं जीत पाई है, वहीं कोविड-19 से जूझ रही दिल्ली की भी हालत पतली है। आज के मुकाबले में दोनों ही टीमों की नजरें जीत की लय वापस प्राप्त कर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने पर होगी। बात दोनों टीमों के हेड टू हैट मुकाबलों की करें तो डीसी और केकेआर के बीच अभी तक 30 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें कोलकाता ने 16 तो दिल्ली ने 13 मैच जीते हैं, वहीं एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला था। ...
क्या मिशेल मार्श और एरोन फिंच को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

क्या मिशेल मार्श और एरोन फिंच को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का 41वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए अभी तक ये सीजन अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली 7 में से तीन मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों में इतनी ही जीत के साथ 8वें पायदान पर है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हार कर यहां पहुंची है। इस सीजन दिल्ली और कोलकाता की टीमें दूसरी बार एक दूसरे के सामने होगी, पिछली बार डीसी ने केकेआर को 44 रनों से धूल चटाई थी। उस मैच के हीरो कुलदीप यादव रहे थे। बात दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो कोलकाता 16-13 से दिल्ली से आगे चल रही है। आइए इस अहम मुकाबले से पहलो दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित प्लेइंग इलेवन) एरोन फिंच और पैट कमिंस पिछले मुका...
कौन है कुमार कार्तिकेय सिंह? जिन्हें बीच आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने किया साइन

कौन है कुमार कार्तिकेय सिंह? जिन्हें बीच आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने किया साइन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 में पहली जीत को तरस रही Mumbai Indians की टीम में कुमार कार्तिकेय सिंह की एंट्री हुई है। उन्हें चोटिल मोहम्मद अरशद खान के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है। कुमार कार्तिकेय सिंह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेर्श की ओर से खेलते हैं और मुंबई ने उन्हें 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार "मुंबई इंडियंस (MI) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में चोटिल मोहम्मद अरशद खान के रिप्लेसमेंट के रूप में कुमार कार्तिकेय सिंह को साइन किया है। कुमार कार्तिकेय सिंह, जो घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने अब तक 9 प्रथम श्रेणी मैच 19 लिस्ट ए गेम्स और 8 टी20 मैचों में क्रमशः 35, 18 और 9 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ का स्पिनर INR 20 लाख की कीमत पर मुंबई इंडियंस में शामिल होगा। मुंबई इंडियंस 30 अप्रैल...
हारा हुआ मैच राशिद ने आखिरी ओवर में जिताया, गुजरात ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

हारा हुआ मैच राशिद ने आखिरी ओवर में जिताया, गुजरात ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया है। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 रन बनाने थे। राशिद ने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाकर गुजरात को रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के साथ गुजरात 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर ये मैच जीता। गुजरात के लिए शुभमन गिल 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांड्या 10 रन बनाकर आउट हुए। साहा 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राशिद ने 11 गेंद में 31 रन की धमाकेदार पारी खेली। तेवतिया ने 21 गेंद में 40 रन बनाए।  उमरान मलिक ने 5 विकेट चटकाए हैं।  पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई सनराइजर्स के लिये अभिषेक ने 42 गेंद में...
हार्दिक पांड्या ने क्यों कहा ‘मुझे डर है कि नॉकआउट मैचों में हमारी किस्मत खराब हो सकती है’

हार्दिक पांड्या ने क्यों कहा ‘मुझे डर है कि नॉकआउट मैचों में हमारी किस्मत खराब हो सकती है’

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 के 40वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक अंदाज में पटखनी दी। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी। राशिद खान ने इस दौरान तीन और राहुल तेवतिया ने एक छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत से टीम 14 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है और गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने से कुछ ही कदम दूर है। टीम की इस जीत पर हार्दिक पांड्या ने कहा मुझे डर है कि नॉकआउट खेलों में हमारी किस्मत खराब हो सकती है। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा “मैं ड्रेसिंग रूम में मजाक करता रहता हूं कि भगवान हमसे कह रहे हैं कि ‘तुम लोग अच्छे हो, मैं तुम्हारी मदद करूंगा’। ये (करीबी जीत) इतनी बार हो रहा है कि मुझे डर है कि नॉकआउट खेलों में हमारी किस्मत खराब हो सकती है। हम (ड्रेसिंग रूम में) बहुत शांत वातावरण रखते हैं और हर कोई आगे आ रहा है। हम ये...
आल इण्डिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य

आल इण्डिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
खिलाड़ी अर्जुन सेवटा का हनुमानगढ़ पहुंचने पर किया अभिनंदनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के खिलाड़ी अर्जुन सेवटा ने आॅल इण्डिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश भर में हनुमानगढ़ का नाम रोशन किया। सोमवार को पदक विजेता खिलाड़ी अर्जुन का हनुमानगढ़ पहुचने पर खेलप्रेमियों की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया। 20 अप्रेल से 23 अप्रेल तक उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित आॅल इंडिया किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश भर से हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित भटनेर पिंक सिटी कॉलोनी निवासी रामकुमार सेवटा के पुत्र अर्जुन सेवटा ने श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के बैनर तले राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। अर्जुन अब अगस्त में तमिलनाडू में आयोजित होने वाले फेडरेशन टूनामेंट में हिस्सा लेगा। अर्जुन सेवटा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रामकुमार स...
पंजाब किंग्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती, कौन मारेगा बाजी?

पंजाब किंग्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती, कौन मारेगा बाजी?

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स की भिडंत चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में शामिल टॉप 4 टीमों से काफी पीछे हैं। प्वाइंटस टेबल में मयंक अग्रवाल की पंजाब 7 में से तीन मैच जीतकर 8वें पायदान पर है, वहीं रविंद्र जडेजा की चेन्नई 7 में से दो मैच जीतकर पंजाब के नीचे 9वें पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला मुकाबला शानदार रहा था। मुंबई के खिलाफ इस टीम को सीजन की दूसरी जीत मिली थी, इस जीत के हीरो महेंद्र सिंह धोनी रहे थे जिन्होंने आखिरी चार गेंदों पर 16 रन बनाए थे। वहीं पंजाब के पिछले मुकाबले की बात करें तो टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 9 विकेट के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था। आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स दूसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी, पिछली बार पंजाब ने चेन...
IPL 2022 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने किया ये इमोशनल ट्वीट

IPL 2022 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने किया ये इमोशनल ट्वीट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अभी तक खेले 8 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सीजन की पहली जीत को तरस रही मुंबई को रविवार रात लखनऊ सुपर जाइंट्स के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ मुंबई आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक इमोशनल ट्वीट किया है। रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा "हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन ऐसा होता है, कई खेल दिग्गज इस दौर से गुजरे हैं लेकिन मैं इस टीम और इसके वातावरण से प्यार करता हूं। साथ ही हमारे उन शुभचिंतकों की भी सराहना करना चाहते हैं जिन्होंने अब तक इस टीम के प्रति विश्वास और अटूट निष्ठा दिखाई है।" बात मुकाबले की करें तो वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने रविवार...