Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

हफ्ता मांगने व रुपए छीनने के मामले में दो जने गिरफ्तार

हफ्ता मांगने व रुपए छीनने के मामले में दो जने गिरफ्तार

हनुमानगढ़
एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, मोबाइल फोन दुकान संचालक के साथ हुई थी घटनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मोबाइल फोन दुकान संचालक को हफ्ता देने के लिए तंग-परेशान करने व मारपीट कर नकदी व चेन छीनकर ले जाने के मामले में टाउन पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक जने की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।...
यातायात पुलिस ने जांची हेलमेट की गुणवत्ता

यातायात पुलिस ने जांची हेलमेट की गुणवत्ता

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हेलमेट की गुणवत्ता को लेकर यातायात पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को टाउन-जंक्शन रोड पर स्थित वाहन डीलर केएसके होंडा, मां भगवती मोटर्स हीरो, श्री गोविंदम टीवीएस, गणपति मोटर्स बजाज व मेगा हाइवे पर स्थित रॉयल इनफील्ड मोटर साइकिल शोरूम में दुपहिया वाहन विक्रेता को दिए जाने वाले हेलमेट की जांच की गई। जांच में हेलमेट की गुणवत्ता सही पाई गई। डीलरों ने बताया कि कम्पनी की ओर से दुपहिया वाहन विक्रेता की सुरक्षा को देखते हुए अच्छी क्वालिटी का आईएसआई मार्का का हेलमेट निशुल्क दिया जाता है। यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने वाहन डीलरों से शोरूम में आने वाले वाहन चालकों को अच्छी क्वालिटी का हेलमेट रखने के लिए व वाहन चलाते समय आवश्यक रूप हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान हैड कांस्टेबल वासुदेव व कांस्टेबल पीरुमल मौजूद थे।...
रिहायशी मकान में क्रिकेट मैच पर बुकी चलाते एक गिरफ्तार

रिहायशी मकान में क्रिकेट मैच पर बुकी चलाते एक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
4 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप व करीब 6 लाख रुपए का क्रिकेट सट्टे का हिसाब-किताब बरामदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) क्रिकेट मैच पर बुकी चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से 4 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप व करीब 6 लाख रुपए का क्रिकेट सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया। कार्रवाई पुलिस कॉलोनी स्थित रिहायशी मकान में की गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। टाउन पुलिस थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश तथा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह राठौड़ की ओर से जुआ सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निरंतरता में एएसपी जस्साराम बोस व सीओ सिटी प्रशान्त कौशिक के निकट सुपरविजन में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के कराची किंग्स और पेशावर जालमी क्रिकेट मैच पर क्रिक...
सूने मकान को बनाया निशाना

सूने मकान को बनाया निशाना

हनुमानगढ़
टाउन की इन्दिरा कॉलोनी स्थित सूने घर से नकदी-जेवरात पारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की इन्दिरा कॉलोनी में सूने पड़े एक मकान के ताले तोड़कर अज्ञात जना नकदी-जेवरात व मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। इस संबंध में मकान मालिक की रिपोर्ट पर टाउन पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार रामदत्त (32) पुत्र नागर मल निवासी इन्दिरा कॉलोनी, वार्ड नम्बर 31, टाउन ने रिपोर्ट दी कि वह सुभाष चौक पर कृष्णा ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से किरयाना की दुकान करता है। गुरुवार को उसके बच्चे अबोहर गए हुए थे जबकि वह खुद अपनी पुश्तैनी गांव किशनपुरा में अपने माता-पिता के पास गया हुआ था। शुक्रवार को उसके पड़ोसी राजकुमार मिड्ढा ने फोन पर सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं और गेट खुला हुआ है। वह तुरन्त आकर अपने घर को संभाले। इस पर वह सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद अपने घर पहुंचा तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और ...
रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

हनुमानगढ़
भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक व अन्य अनियमितिताओं की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सरोज लावा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 26 सितंबर 2021 को दो पारियों में आयोजित की गई थी। परन्तु आश्चर्यजनक रूप से परीक्षा प्रश्न पत्र की प्रति कई अभ्यार्थियों के पास पहले ही पहुंच गई। इस परीक्षा में राज्य सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों की ओर से मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया और पेपरों को पांच-पांच करोड़ रुपए में बेचा गया। राजस्थान सरकार की ओर से करीब 26 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।...
पुण्यतिथि पर किया रक्तदान

पुण्यतिथि पर किया रक्तदान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। निकटवर्ती गांव मक्कासर निवासी विशाल ने अपने दादा सेठ गोविन्द राम की आठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव के युवाओं के साथ टाउन के एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। विशाल की ओर से अपने दादा की स्मृति में तीसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशाल ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज में मदद करने के लिए वे अपने दादा की स्मृति में पिछले कुछ समय से रक्तदान करते आ रहे हैं। तीसरी बार अपने दोस्तों के साथ ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया है। भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा। ब्लड बैंक प्रभारी मेडिकल आॅफिसर डॉ. राजविन्द्र कौर ने विशाल की इस पहल की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने की बात कही।...
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव

छात्रा से छेड़छाड़ के मामले को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव

हनुमानगढ़
ग्रामीणों ने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने व ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव जोरावरपुरा के राउमावि की कक्षा दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पर धनबल व राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को पूर्व घोषणानुसार भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के बैनर तले जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया।...
जेल के बंदियों का भी होगा स्किल डवलपमेंट, हुनरमंद होकर निकलेंगे बाहर

जेल के बंदियों का भी होगा स्किल डवलपमेंट, हुनरमंद होकर निकलेंगे बाहर

हनुमानगढ़
पुस्तकालय का भी होगा निर्माणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अब प्रदेश की गहलोत सरकार जेलों में बंद बंदियों को प्रशिक्षण दिलाएगी। बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। उनके लिए कौशल विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि जेल से छूटने के बाद वे सही सोच के साथ सामान्य जीवन जी सकें। इस संबंध में कारागार राजस्थान जयपुर के महानिदेशक एवं महानिरीक्षक की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार की मंशा है कि कारागारों में बंदियों के व्यवहार में व्यापक सुधार के प्रयास किए जाने चाहिए। बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए। उनके लिए कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित किए जाएं। इन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से बंदी आत्मनिर्भर बन सकेंगे एवं जेल से बाहर निकलकर एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे। हनुमानगढ़ जिला कारागृह के उप कारापाल मोहम्मद इकबाल भाटी ने बताया कि कारागार राजस्थान जयपुर के महानिदेशक एवं महान...
मारपीट का आरोप, पति-बेटा, पुत्रवधू व सास नामजद

मारपीट का आरोप, पति-बेटा, पुत्रवधू व सास नामजद

हनुमानगढ़
जिला अस्पताल में भर्ती महिला के पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्जहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा उत्तराधा में पति, बेटे, सास व पुत्रवधू की ओर से मिलकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल महिला का टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को संगरिया पुलिस थाना के एएसआई मांगेराम मोठसरा ने अस्पताल में भर्ती महिला के पर्चा बयान लिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अस्पताल में भर्ती कुलविन्द्र कौर उर्फ मूर्तिदेवी (47) पत्नी सुरेन्द्रसिंह कुम्हार निवासी किशनपुरा उत्तराधा पीएस संगरिया ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि उसके तीन बेटे हैं। इनमें गुरसेवक सिंह शादीशुदा है।...
समिति के समक्ष आ रही चुनौतियों से कराया अवगत

समिति के समक्ष आ रही चुनौतियों से कराया अवगत

हनुमानगढ़
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष की मुख्यमंत्री और बाल आयोग अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंटहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) हनुमानगढ़ अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व बाल आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने शिष्टाचार भेंट कर बाल मित्र राजस्थान को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही हनुमानगढ़ जिले की बाल व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस दौरान जैसलमेर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष आमीन खान, नागौर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी व टोंक बाल कल्याण समिति अध्यक्ष हेमराज चौधरी भी गोयल के साथ थे। प्रदेश सरकार की ओर से बाल मित्र राजस्थान के निर्माण को लेकर किए जा रहे प्रयासों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सीएमआर में की गई शिष्टाचार भेंट के दौरान सीडब्ल्यूसी अध्यक्षों ने बाल मित्र राजस्थान के निर्माण की दिशा में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों व सरकारी व्यवस्था को...