Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, सीएम का पुतला दहन

रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, सीएम का पुतला दहन

हनुमानगढ़
रालोपा कार्यकर्ताओं का जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राष्टÑीय लोकतांत्रिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन व पुतला दहन के बाद राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रालोपा पदाधिकारियों ने बताया कि रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुतलों का दहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवा शक्ति ने हनुमानगढ़ जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया है।...
झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

हनुमानगढ़
बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की दुकानों के दुकानदार मिले एसपी सेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जनरेटर चोरी के संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की दुकानों के दुकानदार सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने रंजिशवश झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच करवा न्याय दिलाने की गुुहार लगाई। दुकानदारों ने बताया कि वे जंक्शन बाजार में रेलवे स्टेशन रोड पर बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट की दुकानों में व्यवसाय करते हैं। उनकी दुकानों के पीछे ट्रस्ट की इमारत है जिसमें बने एक शैड में दुकानदार अनिल कुमार ने अपना जनरेटर रखा हुआ था। उक्त ट्रस्ट की भूमि जो कि अरबों रुपयों की बेशकीमती भूमि है, को महाराजा गंगासिंह की ओर से ट्रस्ट के लिए शर्तो पर मात्र धर्मशाला के लिए आवंटित किया गया था।...
बकाया अनुदान देने व अनुदान राशि बढ़ाने की मांग

बकाया अनुदान देने व अनुदान राशि बढ़ाने की मांग

हनुमानगढ़
गोशाला संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा मांगपत्रहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गोशालाओं को नौ माह का अनुदान देने के साथ अनुदान राशि बढ़ाने की मांग को लेकर जिला गोशाला विकास समिति के बैनर तले क्षेत्र के गोशाला संचालकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अभयपाल ऐचरा ने बताया कि राज्य सरकार ने 2 मार्च 2019 को बकाया 9 माह का अनुदान देने की घोषणा की थी जो आज 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि चारे का भाव आसमान छू रहा है। वर्तमान अनुदान से गोशाला को चारे की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कोरोना की वजह से नियमित दान में भी कमी आई है। इसलिए गोशालाओं को शीघ्र बकाया 9 माह का अनुदान प्रदान किया जाए। अनुदान की राशि 100 रुपए प्रति बड़े गोवंश व 50 रुपए प्रति छोटे गोवंश के लिए की जाए।...
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संगीत प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संगीत प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के लाल चौक के नजदीक स्थित शहीद भगतसिंह यादगार केन्द्र में सोमवार को जनवादी लेखक संघ व जन नाट्य मंच के बैनर तले संगीत प्रेमियों ने भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। संघ व मंच पदाधिकारियों ने कहा कि दुनियाभर में सोहरत पाने वाली, करोड़ों दिलों पर राज करने वाली, अपनी सुरीली आवाज से मंञमुग्ध कर देने वाली लता मंगेशकर हमारे बीच से चली गर्इं। उन्होंने स्वर कोकिला की ओर से गाए गए कई गीतों का उदाहरण देते कहा कि इन गीतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके जाने से सुर, लय और ताल का एक अध्याय समाप्त हो गया।...
सड़क पर खड़े वाहन किए जब्त

सड़क पर खड़े वाहन किए जब्त

हनुमानगढ़
पार्किंग की व्यवस्था करवाने के लिए किया पाबंदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल के निर्देश पर यातायात पुलिस की ओर से अस्पताल, शोरूम, बैंक शाखाओं सहित अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को दिए गए पार्किंग की व्यवस्था करने के नोटिस की पालना होती नहीं दिख रही है। नोटिस देने के बावजूद कुछ शोरूम व अस्पतालों के सामने अभी भी वाहनों को सड़कों पर खड़ा किया जा रहा है। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। अब यातायात पुलिस इन निर्देशोंं की पालना करवाने को लेकर गंभीर हो गई है। इस कड़ी में यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को जंक्शन शहर में शोरूम व बैंक शाखाओं के समक्ष सड़क पर खड़े दुपहिया व चौपहिया वाहनों को उठवा जब्त करने की कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में ट्रेफिक पुलिस कर्मियों की ओर से की गई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। यातायात प्रभारी चिन्दा ने शोरू...
तरुण विजय पंजाब चुनाव में कॉ-आॅर्डिनेटर नियुक्त

तरुण विजय पंजाब चुनाव में कॉ-आॅर्डिनेटर नियुक्त

हनुमानगढ़
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव गोकुल बुटैल ने सौंपी जिम्मेदारीतलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉ-आॅर्डिनेटर बनाए गए हैं तरुण विजयहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष व पार्षद तरुण विजय को पंजाब विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तरुण विजय को पंजाब के तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉ-आॅर्डिनेटर नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव व पंजाब विधानसभा चुनाव नियंत्रण कक्ष प्रभारी गोकुल बुटैल ने तरुण विजय को पत्र लिखकर इस जिम्मेदारी को निभाने का आग्रह किया है। पंजाब चुनाव में पार्टी की ओर से जिम्मेदारी मिलने पर तरुण विजय ने आलाकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जब भी कोई जिम्मेदारी सौंपी, हमने अपना सौ फीसद देने का प्रयास किया है। पंजाब चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता...
अमानक सामग्री लगाने का आरोप, रूकवाया निर्माण कार्य

अमानक सामग्री लगाने का आरोप, रूकवाया निर्माण कार्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
लेवल ऊंचा उठाकर नाली का निर्माण करने का आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत 2 केएनजे, आईटीआई कॉलोनी में हो रहा नाली का निर्माण कार्य सोमवार को ग्रामीणों ने रूकवा दिया। उन्होंने अमानक सामग्री लगाने व लेवल ऊंचा उठाकर निर्माण करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची ट्रॉली में भरी र्इंट नहीं उतारने दी और ट्रॉली को र्इंटों सहित वापस भेज दिया। उधर सूचना मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने सही लेवल में नाली का निर्माण करवाने और गुणवत्तायुक्त सामग्री लगाने का आश्वासन दिया। इस पर नाराज ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर मौजूद मदन सिहाग ने बताया कि ग्राम पंचायत की आईटीआई कॉलोनी में ग्राम पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस गली में नाली का निर्माण हो रहा है वह नगर परिषद की ओ...
रीको प्रथम फेज में सड़कों की बिगड़ी गत के खिलाफ रोष

रीको प्रथम फेज में सड़कों की बिगड़ी गत के खिलाफ रोष

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सुनवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। औद्योगिक क्षेत्र प्रथम फेज में सड़कों की बिगड़ी गत सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाने से उद्यमियों में रीको के खिलाफ रोष है। सड़कों की हालत सुधारने की मांग को लेकर हनुमानगढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनर तले उद्यमियों ने शनिवार को रीको प्रथम फेज में एकत्रित होकर रीको के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसोसिएशन सचिव जयपाल जैन ने बताया कि जंक्शन के रीको प्रथम फेज में वर्षा आने पर सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। चूंकि यह नेशनल हाइवे से 4-5 फीट तथा स्टेट हाइवे से लगभग 1 से 17 फीट नीचा एरिया है। इस कारण अन्य क्षेत्रों का पानी भी इसमें भर जाता है। इस कारण सड़कें टूट जाती है। कुछ क्षेत्रों में रीको की नालियां सड़कों से 6 से 1 फीट ऊंची बनी हैं। रोड साइड का वर्षा का पानी भी रीको की नालियों में नहीं जा पाता...
ज्ञान की देवी मां सरस्वती को किया नमन

ज्ञान की देवी मां सरस्वती को किया नमन

हनुमानगढ़
कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुई मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बसंत पंचमी पर शनिवार को विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। सरस्वती वंदना, हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी, वीणा रंजित पुस्तक हस्ते, की गूंज रही। हवन-पूजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिक्षा के मंदिरों में भी सरस्वती पूजन किया गया। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना की गई। प्रार्थना सभा में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मां सरस्वती से ज्ञान का वरदान मांगा। इसके अलावा सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।...
चलती कार में लगी आग, बांटने जा रहा था शादी के कार्ड

चलती कार में लगी आग, बांटने जा रहा था शादी के कार्ड

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खुद की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की कार में रास्ते में आग लग गई। आग लगने का पता चलने पर युवक गाड़ी से नीचे उतरा ही था कि देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। जब तक फायर ब्रिगेड कर्मियों की ओर से आग को बुझाया जाता तब तक वह कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार गांव करणीसर सहजीपुरा निवासी युवक गुरचरण सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह रायसिख कार नम्बर एचआर 48 बी 2576 पर अकेला ही सवार होकर गांव से हनुमानगढ़ टाउन अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए रवाना हुआ। वह टाउन में बाइपास रोड पर स्थित बेनीवाल अस्पताल के नजदीक पहुंचा तो अचानक कार में इंजन के हिस्से में आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही गुरचरण सिंह ने सड़क किनारे गाड़ी रोकी और खुद सुरक्षित नीचे उतर गया। कुछ देर में कार से आग की लपटें निकलनी लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर टाउन पुलिस व नगर परिष...