Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ यूथ विंग उपाध्यक्ष लिखी कार में चिट्टा की तस्करी

हनुमानगढ़ यूथ विंग उपाध्यक्ष लिखी कार में चिट्टा की तस्करी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत दो कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। जंक्शन पुलिस ने रात दो अलग-अलग जगहों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक कार भी जब्त की है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार एसआई विशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि को गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने संस्कार कॉलेज से थोड़ा आगे जोड़कियां की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी शुरू की। तभीपुलिस टीम ने स्विफ्ट कार नम्बर एचआर 51 एजे 4728 को रूकवाकर तलाशी ली तो 40 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने चिट्टा बरामद कर कार सवार प्रदीप कुमार (20) पुत्र किशनाराम मेघवाल निवासी वार्ड नम्बर 2, गांव कोहला पीएस टाउन हाल किराएदार भट्ठा कॉलोनी, जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार जब्त कर ली। कार के आगे नम्बर प्...
आम नागरिक समिति सदस्य बैठे धरने पर

आम नागरिक समिति सदस्य बैठे धरने पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को जंक्शन में नवां बाइपास रोड पर बनाने के विरोध में टाउन के राजकीय जिला अस्पताल के समक्ष जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा बेमियादी धरना गुरुवार को 70वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को आम नागरिक समिति के सदस्य धरने पर बैठे। इस मौके पर समिति सदस्य जसविन्द्र सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल के बेस पर ही मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ था। अब जिला अस्पताल को यहां से स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को बने करीब 45 साल हो गए। इसे मेडिकल कॉलेज के पास नवां बाइपास पर स्थानांतरित किया जा रहा है जो टाउन क्षेत्र के लोगों को कतई मंजूर नहीं। उन्होंने मांग की कि टाउन के 330 बेड के जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़ा जाए। साथ ही इसमें पूर्व में बने नक्शा अनुसार ही पारित 12...
सही नहीं मिला बाट-माप तौल, न ही था पैकेजिंग लाइसेंस

सही नहीं मिला बाट-माप तौल, न ही था पैकेजिंग लाइसेंस

हनुमानगढ़
ब्रेड निर्माता फर्मांे पर लगाया सात-सात हजार रुपए का जुर्मानाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सामग्री बनाने व बेचान करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को विभाग की टीम की ओर से जंक्शन में तीन फर्मांे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रेड निर्माता दो फर्मांे पर बाट-माप तौल सही नहीं मिला। न ही इन फर्मांे के पास पैकेजिंग लाइसेंस था। इस पर टीम की ओर से दोनों फर्मांे पर सात-सात हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा टीम की ओर से पुरानी खुंजा में बने एक फर्म के कारखाना से मीठा मावा का सैम्पल भरा गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीतसिंह यादव के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीतसिंह यादव ने बताया कि राज...
ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप

ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में नेशनल पब्लिक स्कूल के सामने से सिंचाई विभाग के विश्राम गृह की रोड के दोनों तरफ चल रहे इंटरलॉकिंग के कार्य में नगर परिषद ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगा है। इस रोड पर संचालित ई-मित्र के संचालक ने ठेकेदार पर जबरन दुकान के आगे बना थड़ा तोड़ने व पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। ई-मित्र संचालक राजेश कुमार ने बताया कि जिस लेवल पर नगर परिषद की ओर से इंटरलॉकिंग कार्य करवाया जा रहा है, उसी लेवल में उनकी दुकान के आगे फर्श बना हुआ था। उन्होंने इंटरलॉकिंग कार्य करवाने से पहले नगर परिषद से दो दिन का समय मांगा था ताकि दुकान के आगे बना हुआ फर्श तोड़ने के साथ पेयजल कनेक्शन कटवाया जा सके। इसके बावजूद नगर परिषद के ठेकेदार ने द्वेषभावना के चलते बुधवार को नगर परिषद अधिकारियों की मौजूदगी में फर्श तुड़वा दिया। पेयजल का कनेक्शन भी कट गया। इससे उसे आर्थिक नुकसा...
पॉलीथिन पर रोक बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

पॉलीथिन पर रोक बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

हनुमानगढ़
सख्त कार्रवाई के अभाव में दिखावा बनी नगर परिषद की पॉलीथिन जब्ती की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में धड़ल्ले से पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। इसका फायदा उठाकर दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले पॉलीथिन में सामान दे रहे हैं। इसके उपयोग के बाद लोग प्लास्टिक को इधर-उधर फेंक देते हैं। इस कारण न सिर्फ पर्यावरण से लोगों को नुकसान हो रहा है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। सख्त कार्रवाई नहीं होने से धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद शहर के तकरीबन सभी दुकानदारों की ओर से पॉलीथिन की बिक्री और उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही दुकानदारों और ठेलों पर दुकान लगाकर सब्जी-फल सहित अन्य सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों की ओर से पन्नियों में ही सामान दि...
मजदूरों ने श्रम विभाग अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मजदूरों ने श्रम विभाग अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़
श्रम मंत्री के नाम सौंपा खाद्य सुरक्षा से जोड़ने व पेंशन शुरू करने सहित 14 सूत्री मांगों का ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खाद्य सुरक्षा से जोड़ने व पेंशन शुरू करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर भवन निर्माण व मनरेगा से जुड़े श्रमिकों ने गुरुवार को भवन निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (सीटू) के बैनर तले श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद श्रम मंत्री के नाम श्रम कल्याण विभाग एवं समझौता अधिकारी को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा।...
आईएसआई मार्क वाला हेलमेट बेचान के निर्देश

आईएसआई मार्क वाला हेलमेट बेचान के निर्देश

हनुमानगढ़
यातायात पुलिस ने जांची हेलमेट विक्रेताओं की दुकानें, शहीद भगतसिंह चौक पर मास्क भी बांटेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दुपहिया वाहन चालकों को बिना आईएसआई मार्क वाला हेलमेट बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्त हो गई है। इसके तहत यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों ने गुरुवार को जंक्शन शहर के हृदयस्थल शहीद भगतसिंह चौक के नजदीक संगरिया रोड पर स्थित हेलमेट विक्रेताओं की दुकानों की जांच की। दुकान में स्टॉक किए गए हेलमेट जांच दुकानदारों को सिर्फ आईएसआई मार्क वाले हेलमेट की ही बिक्री करने के निर्देश दिए। बिना आईएसआई मार्क वाला हेलमेट विक्रय करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।...
दस्तावेज पूरे होने के बावजूद अवैध वसूली करने का आरोप

दस्तावेज पूरे होने के बावजूद अवैध वसूली करने का आरोप

हनुमानगढ़
ट्रेफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग, मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नागौर जिले के डीडवाना के ट्रेफिक इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए एक ट्रक चालक ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में ट्रेफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह सैनी पुत्र जसवंत सिंह सैनी निवासी सेक्टर 12 एल, हनुमानगढ़ जंक्शन ने बताया कि वह ड्राइवर है तथा ट्रेलर चलाता है। वह 1 जनवरी को एफसीआई पीलीबंगा से बांसवाड़ा एफसीआई के लिए गेहूं लोड कर शाम करीब 4 बजे रवाना हुआ था। गेहूं अंडर लोड था। वह रात्रि 3.15 बजे डीडवाना बाइपास पहुंचा तो यातायात इंस्पेक्टर लिखमीराम जांगिड़ जीप साइड में खड़ी कर खड़ा था। लिखमीराम जांगि...
शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह

शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह

हनुमानगढ़
संडे साइकलिंग क्लब ने लगाया रक्तदान शिविरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। संडे साइकलिंग क्लब हनुमानगढ़ की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत गुरुवार को टाउन स्थित एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के संस्थापक कृष्ण कुमार जांगिड़ के 50वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना काल में युवाओं का अत्यधिक सहयोग रहा है। वहीं पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर आभार जताया। क्लब के पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि संडे साइकलिंग क्लब युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार साइकिल चलाने का आयोजन किया जाता है।...
एईएन का घेराव, घंटियां बजा सरकार को जगाने का प्रयास

एईएन का घेराव, घंटियां बजा सरकार को जगाने का प्रयास

हनुमानगढ़
बिजली बिलों में लूट के खिलाफ 52वें दिन भी रहा जारी आंदोलनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को 52वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए कार्यालय में सहायक अभियंता का घेराव कर टली बजाओ-सरकार जगाओ के नारे के साथ घंटियां बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। इस अनूठे विरोध-प्रदर्शन में काफी तादाद में महिलाएं भी शामिल थीं।...