गली से निकलते ही कार से टकराई बाइक, पिता-पुत्री की मौत
बाइक सवार एक युवती गम्भीर घायल, फोरलेन पर स्थित गांव मक्कासर के पास हुआ हादसाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सूरतगढ़ फोरलेन पर स्थित गांव मक्कासर में बुधवार दोपहर को तेज रफ्तार कार गली से निकली बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि एक युवती गम्भीर घायल हो गई। कार चालक टक्कर मारकर वाहन को सूरतगढ़ की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया। घायल युवती का जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव मक्कासर निवासी गुरजन्ट सिंह (55) पुत्र जसवंत सिंह कुम्हार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बेटी कुलविन्द्र कौर (22) व उसकी सहपाठी रीतू (19) पुत्री धनराज को रोजाना की तरह जंक्शन में बेनीवाल हॉस्पिटल के पीछे स्थित आरबीसी कोचिंग सेंटर पर छोड़ने के लिए घर से मोटर साइकिल पर रवाना हुआ। अभी वे गांव मक्कासर की गली नम्...








