Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पहले ट्रैक्टर व कृषि यंत्र हड़पे, फिर दी जान से मारने की धमकी

हनुमानगढ़
डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने का मामला, खुद को सरपंच बताने वाले सहित चार नामजदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय कर ट्रैक्टर व कृषि यंत्र ले जाने व रुपए नहीं देकर किसी को कुछ बताने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। टिब्बी पुलिस थाना में इस संबंध में खुद को गांव का सरपंच बताने वाले शख्स सहित चार जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे में जसवंत पुत्र देवीलाल बिश्नोई निवासी 2 एमकेएसबी ग्राम पंचायत बशीर ने बताया कि उसके पास सोनालिका ट्रैक्टर व कृषि उपयोग के कृषि यंत्र सीलर, कल्टीवेटर, बीटी बिजाई मशीन आदि थे। उसके पास 26 फरवरी 2019 को संगरिया तहसील के गांव इन्द्रपुरा निवासी बूटासिंह पुत्र बाबूसिंह जटसिख, गुरप्यार सिंह पुत्र महेन्द्रसिंह जटसिख, राजेश गोदारा पुत्र रामप्रताप जाट तथा सिरसा ...

को-आॅपरेटिव सोसायटी ने नहीं किया भुगतान, मुकदमा दर्ज

हनुमानगढ़
सत्यम हाउसिंग मल्टी को-आॅपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के मैनेजर सहित तीन नामजदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पॉलिसी की राशि का भुगतान न कर ग्राहक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टिब्बी पुलिस थाना में कम्पनी के मैनेजर सहित तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार चेतराम पुत्र चिमनाराम कुम्हार निवासी कुलचन्द्र ने इस्तगासा के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि वह हनुमानगढ़ जंक्शन में शिव मन्दिर सिनेमा रोड पर जाट धर्मशाला के नजदीक स्थित सत्यम हाउसिंग मल्टी को-आॅपरेटिव सोसायटी लिमिटेड का ग्राहक था। उसने सोसायटी की शाखा में 21 मार्च 2017 को पांच हजार रुपए पॉलिसी करवाई थी। सोसायटी की ओर से 21 मार्च 2021 को इस पॉलिसी की राशि ब्याज समेत अदा करनी थी लेकिन सोसायटी की ओर से इस दिनांक तक उक्त राशि अदा नहीं की गई। उसे आज-कल में राशि देने का आश्वासन देकर टालते रहे। उसकी ओर से बार-ब...
दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को छत से फेंका

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को छत से फेंका

हनुमानगढ़
हत्या प्रयास व दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज, पति, सास-ससुर नामजदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शादी में कम दहेज लाने की बात कह विवाहिता को प्रताड़ित करने, जान से मारने की नियत से सोते समय गला दबाने व छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिले के भिरानी पुलिस थाना में विवाहिता की रिपोर्ट पर हत्या प्रयास और दहेज प्रताड़ना के आरोप में उसके पति, सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार राजबाला पुत्री प्रतापसिंह मेघवाल निवासी बीवीपुर हाल छानीबड़ी ने अपने भाई रतनसिंह के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दी कि उसका विवाह रोहताश पुत्र धनपत मेघवाल निवासी बीवीपुर के साथ 13 जून 2004 को हुआ था। विवाह में उसके पिता व भाइयों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। लेकिन दान-दहेज से उसका पति, सास रोशनी व ससुर धनपत पुत्र घड़सीराम खुश नहीं हुए। उसे कहा कि 51 हजार रुपए व मोटर साइकि...
दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने विजय पेशवानी

दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने विजय पेशवानी

हनुमानगढ़
जिला सिंधी पंचायत की आमसभा का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की सिंधी धर्मशाला में रविवार को जिला सिंधी पंचायत के जिलाध्यक्ष के चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में जिले की सभी सिंधी पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सिंधी समाज के इष्टदेव झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके बाद टाउन की पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष खजानचन्द शिवनानी ने जिला पंचायत के अध्यक्ष के लिए विजय पेशवानी का नाम रखा। नोहर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष सेवाराम एवं भादरा पंचायत संरक्षक कानसिंह ने पेशवानी के नाम का समर्थन किया। इस पर लगातार दूसरी बार विजय पेशवानी को जिला सिंधी पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आमसभा में मूलचंद भागनानी, अजय तारवाणी, लालचंद मखीजा, सेवाराम, ओमप्रकाश बबलानी, गोपीकिशन, मूलचंद भागनानी, झम्मूमल गंगवानी, मनोहर लाल बाबानी, घनश्याम दास मेघवा...
धरनास्थल पर पानी ढाल का कार्यक्रम, किया हवन

धरनास्थल पर पानी ढाल का कार्यक्रम, किया हवन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
करवाया ब्रह्मभोज, बुधवार को धरनास्थल से कलक्ट्रेट तक निकालेंगे ट्रैक्टर रैलीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मेगा हाइवे पर स्थित गांव कोहला के पास हड्डा रोडी स्थानांतरित करने के खिलाफ ग्रामीणों की ओर से हड्डा रोडी हटाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू किया गया बेमियादी आंदोलन रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत हड्डा रोडी के पास चल रहे धरने पर रविवार को कई ग्रामीण बैठे। पुरुषों के साथ महिलाएं व बच्चे भी धरना दे रहे हैं। रविवार को धरनास्थल पर मृत माने गए जिला प्रशासन के पानी ढाल कार्यक्रम की रस्म अदा की गई। समिति के पृथ्वीराज शर्मा ने बताया कि धरना स्थल पर रविवार को मृत माने गए जिला प्रशासन के पानी ढाल की रस्म करते हुए मृतक की आत्मिक शांति के लिए 12 ब्राह्मणों को भोजन (ब्रह्मभोज) भोजन करवाया गया। साथ ही हवन किया गया। इसके बाद धरना स्थल पर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत ब...
जरूरतमंद के काम आएगी रक्त की बूंद

जरूरतमंद के काम आएगी रक्त की बूंद

हनुमानगढ़
मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रहितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रविवार को द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जंक्शन की दुर्गा मंदिर धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया व चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गोयल ने फीता काटकर किया। शिविर में कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। रक्त संग्रहण का कार्य टाउन के महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की ओर से किया गया। मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष वरुण सेठी ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को पूरे भारत में रक्तदान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में दो लाख यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि यह शिविर आयोजित करने के पीछे का मारवाड़ी युवा मंच का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध ...
लाइटिंग कार्य का लोकार्पण

लाइटिंग कार्य का लोकार्पण

हनुमानगढ़
38 लाख रुपए की आई लागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 56 में सौ फीट रोड पर नगर परिषद की ओर से लगवाई गई लाइटों का लोकार्पण शनिवार देर शाम को किया गया। इस मौके पर नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद विकास रांगेरा, जगदीप सिंह, रमजान अली, पार्षद प्रतिनिधि निरंजन नायक आदि मौजूद रहे। लाइटिंग के कार्य पर करीब 38 लाख रुपए की लागत आई है। इस मौके पर सभापति बंसल ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के चहुंमुखी विकास के उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड शहर को मिनी चंडीगढ़ का स्वरूप देने के उद्देश्य से बना था जिसका मूर्त रूप धीरे-धीरे साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने शहर में हो रहे विकास कार्यों के लिए शहर की जनता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह उन्हीं के...
छात्रों को बताया स्काउटिंग का महत्व

छात्रों को बताया स्काउटिंग का महत्व

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव नंदराम की ढाणी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर का शनिवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार गौतम व सीओ स्काउट भारत भूषण ने औचक निरीक्षण किया। सीडीपीओ ने सभी ट्रेड का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों को स्काउटिंग का महत्व बताया। शिविर में चल रहे ट्रेडस एवं विद्यालय के भौतिक स्वरूप की प्रशंसा की। विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे व चुगादान बांधे। सीओ स्काउट ने कहा कि स्काउट ने देश में अलग पहचान बनाई है। शिविर प्रभारी अमीलाल छापोला ने बताया कि शिविर में कंप्यूटर, डांस, सिलाई, पार्लर, इंग्लिश स्पोकन व योगा में कुल 82 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर भामाशाह पूर्ण खटोड़, मनोज पारीक, शारीरिक शिक्षक एवं प्रशिक्षक सुखदीप सिंह, कमलकांत, राजश्री, सुमनदीप कौर व लविश मौजूद रहे।...
साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी टिप्पणी करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी टिप्पणी करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी टिप्पणी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी टिप्पणी करने पर एक जने को जिले की भादरा पुलिस ने शांतिभंग की आशंंका में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भादरा पुलिस थाना प्रभारी रणवीर सिंह सार्इं को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर अनिल कुमार नामक शख्स की ओर से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित टिप्पणी की गई है। इस पर थाना प्रभारी के सुपर विजन में हैड कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित टिप्पणी करने वाले अनिल कुमार (28) पुत्र सुभाष चन्द्र जोगी निवासी वार्ड...
दहेज प्रताड़ना के मामले में स्थाई वारंटी काबू

दहेज प्रताड़ना के मामले में स्थाई वारंटी काबू

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला पुलिस थाना के स्थाई वारंटी कमलेश कुमार की तलाश के लिए थाना प्रभारी मोनिका बिश्नोई के निकट सुपरविजन एवं एसआई रेणुबाला के निर्देशन में हैड कांस्टेबल विक्रमसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से मुकदमा नम्बर 32/2017 धारा 498ए 406 भादंसं में वांछित स्थाई वारंटी कमलेश कुमार (36) पुत्र हरिशचन्द्र मलाह निवासी श्रीनगर पीएस कोतवाली पलियां कलां जिला लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश के वर्तमान निवास स्थान का पता कर तलाश कर कमलेश कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल जयपाल और गुरविन्द्र सिंह शामिल थे।...