Friday, June 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

सिंघु बॉर्डर पर नया विवाद

सिंघु बॉर्डर पर नया विवाद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
सोनीपत हरियाणा के सोनीपत जिले के सिंघु बॉर्डर पर नया विवाद सामने आया है। किसान आंदोलन में शामिल निहंग नवीन संधू ने कुंडली बॉर्डर के पास मुर्गा सप्लाई करने वाले मजदूर से मारपीट की है। निहंग ने मजदूर से मुर्गा मांगा था, जब मजदूर ने मुर्गा देने से इनकार कर दिया तो निहंग ने लाठी से पीट-पीटकर उसकी टांग तोड़ दी। नवीन लंघू निहंग बाबा अमन सिंह के दल का है। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास सिंघु बॉर्डर की है। सोनीपत के कुंडली थाने की पुलिस ने निहंग नवीन संधू को हिरासत में ले लिया। पीड़ित मजदूर का नाम मनोज पासवान है। वह बिहार का रहने वाला है।...
मेरा होमवर्क पूरा नहीं था, मुझे भी मार देते सर

मेरा होमवर्क पूरा नहीं था, मुझे भी मार देते सर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
चूरू चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में मॉर्डन पब्लिक स्कूल के छात्र की टीचर की पिटाई से मौत के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। वहीं शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल जाकर बच्चों और उनके परिजनों का बयान लिया है। प्रारंभिक तौर पर स्कूल में कई तरह की खामियां सामने आई हैं। गणेश के साथ पढ़ने वाले बच्चे और परिजन भी घटना के बाद सहम गए हैं।...
राजस्थान में 23 अक्टूबर से बारिश की चेतावनी

राजस्थान में 23 अक्टूबर से बारिश की चेतावनी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में मानसून भले ही चला गया हो, लेकिन बारिश का दौर रुक-रुक कर बना हुआ है। राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। उत्तरी भारत और पाकिस्तान के क्षेत्र में सक्रिय होते एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, चूरू और सीकर जिलों के कुछ स्थानों पर 23 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और मेघगर्जन के साथ 30 से 40KM स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है। उन्होंने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 दिन रहेगा। इन दो दिन के अंदर राज्य के उत्तरी भागों में हल्के दर्जे ...
What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
पेट्रोल- डीजल में लगातार दूसरे दिन तेजी नयी दिल्ली (वार्ता). अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी जारी रहने के दबाव में गुरूवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढोतरी की गयी। गुरूवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल फिर से 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। आज की बढ़त के बाद राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 106.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।बुधवार को इन दोनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी थी। आज की बढोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 112.44 रुपये और डीजल 103.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 115.17 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 104.52 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 110.04 रुपये और डीजल 101.86 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 110.25 र...
होमवर्क नहीं किया,स्कूल में बच्चे की पीटकर हत्या

होमवर्क नहीं किया,स्कूल में बच्चे की पीटकर हत्या

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
चूरू चूरू जिले के सालासर थाने क्षेत्र के गांव कोलासर में बुधवार दोपहर टीचर की पिटाई से 7वीं क्लास के बच्चे की मौत हो गई। 13 साल के बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि,वह होमवर्क करके स्कूल नहीं गया था। टीचर ने बच्चे को जमीन पर पटक-पटकर लात-घूसों से मारा। इतना मारा कि नाक से खून बहने लगा और बेहोश हो गया। बच्चे के होश में नहीं आने पर आरोपी टीचर ही उसे अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी टीचर को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है। सालासर थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि कोलासर गांव का रहने वाला 13 साल का गणेश निजी स्कूल में पढ़ता था। बुधवार सुबह बच्चा स्कूल गया था। जहां होमवर्क नहीं करने पर टीचर मनोज ने पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट पर टीचर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।...
सुप्रीम कोर्ट: सैट के आदेश के खिलाफ सेबी की अपील निरर्थक होने से खारिज, पीएनबी हाउसिंग के प्रिफरेंशियल इश्यू का मामला

सुप्रीम कोर्ट: सैट के आदेश के खिलाफ सेबी की अपील निरर्थक होने से खारिज, पीएनबी हाउसिंग के प्रिफरेंशियल इश्यू का मामला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सेबी की वह अपील निरर्थक मानते हुए खारिज कर दी, जिसमें पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लि. के 4000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए प्रिफरेंशियल इश्यू को लेकर प्रतिभूति अपीलीय प्राधिकरण (SAT) के आदेश को चुनौती दी गई थी। जस्टिस एल. नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ को पीएनबी हाउसिंग के वकील ने सूचित किया कि कंपनी ने इस इश्यू की दिशा में आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है और सैट के समक्ष दायर अपील वापस लेने का निर्णय किया है। इसके बाद जस्टिस राव व जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने कहा, प्रतिवादी के वकील ने कहा कि अपीलीय ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील वापस लेने के लिए अर्जी दायर की है। इस घटनाक्रम को देखते हुए, जिसमें कि प्रतिवादी मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहता है, अपील को निरर्थक मानते हुए खारिज किया जाता है।' सैट की दो सदस्यीय पीठ ने 9 अगस्त को अलग अलग फैसला देते हुए कहा था कि पीठ...
एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
करसोग (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। शोरशन के समीप यह घटना हुई। बस चालक ने सीट पर खड़ा होकर जोर से ब्रेक दबाने का भी प्रयास किया, लेकिन बस नहीं रुकी। चालक ने ब्रेक फेल होने की भनक सवारियों तक को नहीं लगने दी और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को लिंक रोड पर चढ़ा दिया।  जिसके बाद बस की स्पीड कम हुई और धीरे-धीरे पीछे हटी। इसके बाद बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस का शीशा टूटने से दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया है। चालक की सूझबूझ से बस को भी नुकसान नहीं हुआ। ये बस सलाणा से करसोग जा रही थी। बस मे में चालक-परिचालक सहित 13 लोग सवार थे। हादसे की सूचना क्षेत्रीय प्रबंधकसहित थाना करसोग को दी गई। चालक मुरारी लाल ने बताया कि सालाणा से करसोग जाते वक्त शोरश...
कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया सही, कहा- देश में धन-बल नहीं हमारा कानून सर्वोच्च

कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया सही, कहा- देश में धन-बल नहीं हमारा कानून सर्वोच्च

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने 14 अक्तूबर को सुनवाई के बाद सुरक्षित रखे फैसले को सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद आर्यन को अभी भी अपने दिन जेल में भी गुजारने होंगे। यह चौथी बार है जब इस मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज की गई है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज हो गई। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब आर्यन खान की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की जाएगी। वहीं, आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने पर एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े ने सत्यमेव जयते कहा। दूसरी तरफ अभिनेता शाहरुख खान के प्रसंशक कोर्ट के बाहर जमा होकर आर्यन खान के जमानत की मांग कर रहे हैं। जबकि कोर्ट पर  सोशल मीडिया पर फैंस अलग- अलग रिएक्शन दे रहे हैं।...
ब्रेकअप के गम से खुद को बाहर निकालने के ये हैं चार कारगर तरीके, सारी चिंता हो जाएगी दूर

ब्रेकअप के गम से खुद को बाहर निकालने के ये हैं चार कारगर तरीके, सारी चिंता हो जाएगी दूर

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मौजूदा समय में रिश्तों की उलझन लोगों के लिए गंभीर समस्या का कारण बनी हुई है। वैसे तो रिश्तों की इन समस्याओं के लिए इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप की उम्र क्या है, हालांकि और लोगों की तुलना में युवाओं में इसकी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। सामान्य भाषा में इस समस्या को ब्रेकअप का नाम दे दिया गया है। ब्रेकअप का असर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से कमजोर बना देती है। जब आपका साथी आपकी अपेक्षा के स्तर को पूरा नहीं कर पाता है, तो आप निराश महसूस करते हैं। यह बाद में बड़े पैमाने पर झगड़े, अनावश्यक आरोप, बहुत सारे भावनात्मक समस्याओं में बदल जाता है।  किशोर आयु वर्ग के साथ पति-पत्नी के बीच में अक्सर यह समस्या देखी जा सकती है। ब्रेकअप के बाद लोग खुद को टूटा हुआ महसूस करने लगते हैं। कुछ लोग इस भावनात्मक समस्या से जल्द उबर जाते हैं जबकि कुछ को इससे बाहर निकलने में व...
अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई भारतीय टीम आज टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच को आउट किया है। बाकी दोनों विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए हैं। उन्होंने डेविड वार्नर और मिशेल मार्श का विकेट लिया है। 14 रन पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं।  रोहित शर्मा इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में रोहित शर्मा और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के अलावा शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। वहीं विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस और मिशेल स्वैपसन को आराम दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी करत...