Friday, June 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सिर में धारदार हथियार से मारी चोटहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अराइयांवाली में शुक्रवार सुबह एक जने ने सिर में धारदार हथियार से चोट मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वारदात का पता चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। दोपहर समाचार लिखे जाते समय तक मृतका का शव मौके पर ही पड़ा था। पुलिस की ओर से पीहर पक्ष का इंतजार किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार दो बच्चों के पिता आत्माराम उर्फ लाभसिंह पुत्र मंगूराम बाजीगर निवासी अराइयांवाली को शक था कि उसकी पत्नी रूकिया उर्फ रूकेश (26) के किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध हैं। इस शक के चलते आत्माराम ने शुक्रवार सुबह किसी धारदार हथियार से रूकिया के सिर ...

फर्जी चिटफंड कम्पनी बनाकर सैंकडो लोगों से की करोड़ों की ठगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पाडितो ने मांगे वापिस रूपयो तो आरोपियो ने दी जान से मारने की धमकीसंगरिया के रतनपुरा गांव मे खुली थी चिटफंड कम्पनीओढा के 14 लोगों ने करवाया दर्ज ठगी का मामलासंगरिया (सीमा सन्देश)। फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों को ब्याज का मोटा लालच देकर ठगी मारने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार जनों के खिलाफ 14 जनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है।ठगी करने वाले सभी आरोपी संगरिया व टिब्बी क्षेत्र के रहने वाले है । इनके खिलाफ यहां के थानो मे भी ठगी के कई मामले दर्ज है । हरियाणा के ओढ़ा थाना के सब इंस्पेक्टर मदनलाल के अनुसार गांव घुकांवाली व जंडवाला जाटान के 14 लोगों ने दर्ज करवाये मामले मे बताया कि राजपाल सिंह निवासी हरिपुरा संगरिया व सोहन लाल कामरा निवासी तंदुरावाली टिब्बी,गुरदीप सिंह व राजेन्द्र प्रसाद ने संगरिया के गांव रतनपुरा में एक चिट फंड कंपनी बनाकर लोगों को मोटे ब्याज का देकर गरीब जनता के खून प...
रोजाना साढ़े सात घंटे से कम नींद लेने पर सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त घट सकती है

रोजाना साढ़े सात घंटे से कम नींद लेने पर सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त घट सकती है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जरूरत से कम और जरूरत से ज्यादा नींद लेना, दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसे लोगों में सोचने-समझने की क्षमता घटती है। यह दावा वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में किया है। शोधकर्ता और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ब्रेंडेन लूसी का कहना है, अधूरी नींद या ठीक से नींद न आने पर सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। दिमाग पर पड़ने वाला यह असर आपकी सोचने-समझने की क्षमता और याद्दाश्त पर दिखता है।...
यशराज फिल्म्स ने जारी किया ‘बंटी और बबली 2’ का टीजर

यशराज फिल्म्स ने जारी किया ‘बंटी और बबली 2’ का टीजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
साल 2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बंटी और बबली 2 का मजेदार ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म के ट्रेलर में रानी मुखर्जी- सैफ अली खान के साथ फिल्म की नई कास्ट शरवरी वााघ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रह हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बंटी और बबली 2 का टीजर रिलीज होने की अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने लिखा है, 'देख लो भैया आ गए हम। नए बंटी और बबली के लिए जगह बनाओ। टीजर जारी हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा। बंटी और बबली 2 और यशराज 50 जश्न का मनाइए, अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 19 नवम्बर को।'...
महाराष्ट्र के पुणे में गैंगवार; बदमाशों के दो गुटों के बीच फायरिंग, 2 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में गैंगवार; बदमाशों के दो गुटों के बीच फायरिंग, 2 की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
महाराष्ट्र में पुणे के उरुली कंचन इलाके में हिस्ट्रीशीटरों के दो गिरोहों के बीच फायरिंग हुई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुणे पुलिस के सभी आलाधिकारी पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों गैंग में रेत ठेका को लेकर कई महीने से विवाद चल रहा है। क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों को भी मौके पर भेजा गया है। DCP नम्रता पाटिल भी मौके पर गई हैं। गैंगवार में हुई फायरिंग के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।...
रेप और हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा:7 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी, 30 दिन में आया फैसला

रेप और हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा:7 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी, 30 दिन में आया फैसला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नागौर नागौर के पॉक्सो कोर्ट ने 7े साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले में उसके मुंहबोले मामा को फांसी की सजा सुनाई है। बच्ची के साथ दरिंदगी के 30 दिन में कोर्ट ने यह फैसला सुना दिया है।
बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में आज मौसम साफ है, लेकिन कल बदलाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 23 और 24 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही वहां के किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। खरीफ की फसल जो कटाई के बाद खेतों या मंडियों में खुली पड़ी है, उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। जयपुर मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जोधपुर संभाग के नागौर, जोधपुर जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर के लिए गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अक्टूबर को गंगानगर, ह...
टी-20 वर्ल्डकप में अब तक विराट को आउट नहीं कर पाया है पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्डकप में अब तक विराट को आउट नहीं कर पाया है पाकिस्तान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इस मैच को लेकर दोनों देशों की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है। कई दिग्गजों ने बाबर आजम और रिजवान की जोड़ी को भारत के लिए खतरनाक बताया है तो कुछ लोग रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भारत का अहम बल्लेबाज बता रहे हैं। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली के आंकड़े पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार हैं और कोहली एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को जीत दिला सकते हैं। पाकिस्तान की टीम अब तक टी-20 वर्ल्डकप में कोहली को आउट नहीं कर पाई है। भारतीय कप्तान ने तीन बार इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की है और हर बार अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे हैं।  टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच बार भिड़ चुकी हैं और हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। इनमें से ती...
आज का फैशन टिप्स: करवा चौथ में बालों में लगाना है गजरा

आज का फैशन टिप्स: करवा चौथ में बालों में लगाना है गजरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, लाइफस्टाइल
ज्यादातर महिलाओं की करवा चौथ के लिए साड़ी, चूड़ी ज्वेलरी आदि की तैयारी हो गयी होगी। अब सिर्फ उन्हें 24 अक्तूबर को सज संवर कर तैयार होना है। लेकिन ये काम भी आसान नहीं। आपको साड़ी पहनने के स्टाइल से लेकर मेकअप और अपने लुक को कॉम्पलिमेंट देने हुए हेयरस्टाइल बनानी होगी, ताकि आप इस करवा चौथ सबसे खास और आकर्षक लगें। ज्यादातर महिलाएं करवा चौथ पर एथनिक कपड़े पहनती हैं। पारंपरिक परिधानों के साथ अगर हेयरस्टाइल उपयुक्त न हो तो लुक अधूरा लगता है। वहीं बिना गजरे के एथनिक लुक पूरा नहीं होगा। गजरा हमेशा से महिलाओं की पसंद रहा है। इस करवा चौथ अगर आप अपने बालों में गजरा सजाना चाहती हैं तो हम यहां कुछ गजरा स्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं। इन गजरा लुक को आजमा कर आप अधिक प्रभावशाली दिख सकती हैं।...
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ DA 31% हो गया है। DA बढ़ने का फायदा एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा। इसके अलावा कुछ दिन पहले लॉन्च किए गए गति शक्ति प्रोजेक्ट को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।...