Friday, June 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

कार में बैठा था, पुलिस को देख दौड़ाया वाहन, इंस्पेक्टर भागते रह गए पीछे

कार में बैठा था, पुलिस को देख दौड़ाया वाहन, इंस्पेक्टर भागते रह गए पीछे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर जोधपुर के चर्चित लवली कंडारा एनकाउंटर के पहले का एक लाइव वीडियो सामने आया है। लवली रातानाड़ा क्षेत्र में कार में अपने कुछ दोस्तों संग बैठा था। अचानक पहुंची पुलिस ने गैंगस्टर की कार को घेर लिया। उसे पकड़ना चाहा, लेकिन लवली का साथी कार को वहां से भगा ले गया। इस दौरान रातानाड़ा थानाधिकारी लीलाराम अपनी पिस्टल के बट से कांच पर मार रहे हैं। इससे कांच टूट गया। शहर में आगे लवली और पीछे पुलिस की कार तेज रफ्तार के साथ भागती रही। इसका अंत हुआ डिगाड़ी फांटे के पास लवली के एनकाउंटर के साथ।...
बीकानेरी भुजिया जो बन गया ग्लोबल ब्रांड:लोकल कारीगरों ने 150 साल पहले किया था प्रयोग, आज 4 हजार करोड़ से ज्यादा है सालाना बिजनेस

बीकानेरी भुजिया जो बन गया ग्लोबल ब्रांड:लोकल कारीगरों ने 150 साल पहले किया था प्रयोग, आज 4 हजार करोड़ से ज्यादा है सालाना बिजनेस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस, बीकानेर
बीकानेर पश्चिमी राजस्थान में बसा बीकानेर वैसे तो अपनी परंपराओं के लिए जाना जाता है, लेकिन इस शहर को एक बड़ी पहचान दी है 'बीकानेरी भुजिया' ने। चाय के साथ नमकीन की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है बीकानेरी भुजिया का। तीखे और चटपटे स्वाद के कारण आज बीकानेरी भुजिया लोगों की थाली का हिस्सा बन गई है। भुजिया खाने वालों की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर साल चार हजार करोड़ रुपए से अधिक का व्यवसाय अकेले बीकानेर से होता है। खास बात ये है कि बीकानेरी भुजिया की रेसिपी का सीक्रेट सिर्फ इतना सा है कि इसे बीकानेर के क्लाइमेट में ही बनाना पड़ता है। यहां का पानी और ड्राइ क्लाइमेट ही इसे अलग स्वाद देता है।...
दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को हुआ जबरदस्त लाभ

दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को हुआ जबरदस्त लाभ

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक को जबरदस्त लाभ हुआ है। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 9,096 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बैंक ने बयान जारी कर कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल एकीकृत आय बढ़कर 41,436.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,438.47 करोड़ रुपये थी। एचडीएफसी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,703 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। बयान में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में बैंक की एकल आय बढ़कर 38,754.16 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 36,069.42 करोड़ रुपये थी। वहीं, एकल आधार पर कराधान के लिए 3,048.3 करोड़ रुपये के बाद बैंक ने 8,834.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 17.6 प्रतिशत अधिक है। एकल आधार पर एक साल...
मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए जारी किया नया समन, 18 अक्तूबर को पेश होने को कहा

मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए जारी किया नया समन, 18 अक्तूबर को पेश होने को कहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ करना चाहता है। लेकिन एक्ट्रेस लगातार ईडी के समन को इग्नोर कर रही हैं। वहीं, अब ईडी की तरफ से जैकलीन फर्नांडीज को एक नया समन जारी किया है। ईडी के समन के मुताबिक, एक्ट्रेस को 18 अक्तूबर यानी सोमवार सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर में पेश होना होगा।  इससे पहले, ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज को 15 अक्तूबर यानी शुक्रवार को दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह पेश नहीं हुईं। इस दौरान जैकलीन ने ऑफिस ना पहुंचने की वजह बताते हुए ईडी अधिकारियों से कहा था कि, वह कुछ व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण आज पेश नहीं हो पाएंगी। इसके बाद ईडी अधिकारियों ने एक्ट्रेस को शनिवार सुबह 11 बजे का भी समय दिया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे भी इग्नोर कर दिया। जिसके बाद अब ईडी की तरफ से जैकलीन को...
मौसम में बदलाव के साथ बढ़ गया है वायरल संक्रमण का खतरा

मौसम में बदलाव के साथ बढ़ गया है वायरल संक्रमण का खतरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
मान्यताओं के अनुसार शरदीय नवरात्रि के साथ ही देश में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो जाती है, यही कारण है कि पिछले एक-दो हफ्तों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में इस परिवर्तन के साथ आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिल जाएगी, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को इन दिनों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। डॉक्टर बताते हैं कि मौसम में यह बदलाव कई बीमारियां लेकर आते हैं, इससे बचाव करना जरूरी होता है। चूंकि अब सुबह शाम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है ऐसे में फ्लू के संक्रमण के साथ लोगों को गले में खराश और बंद नाक की समस्या होना काफी सामान्य है।...
चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब

चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में केकेआर को 27 रन से हराया। चेन्नई ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता और सभी एमएस धोनी की कप्तानी में। इसके साथ टीम ने 2012 के आईपीएल फाइनल में केकेआर से मिली हार का बदला भी ले लिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कोलकाता की टीम 165 रन ही बना सकी। चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने 86 रन की शानदार पारी खेली। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार जल्द, माह के अन्त तक टेण्डर

रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार जल्द, माह के अन्त तक टेण्डर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर में होने वाली छोटी- बड़ी राजनीतिक सभाओं और अन्य आयोजनों का गवाह रहे रामलीला मैदान की आने वाले दिनों सूरत बदलने वाली है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)
दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन

दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आज करेंगे प्रधानमंत्री का पुतला दहनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने किसानों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धान की ओर ट्रोलिया आज फिर जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे ढेर बना दी। गांव के लोगों ने घोषणा की है कि कल के बाद में यहां लगातार धान की डेरिया लगती रहेगी। शुक्रवार को गांव पीरकामड़िया की तरफ से राशन सामग्री बड़ी मात्रा में आई। सहजीपुरा गांव के किसान दूध लेकर आए। चाय की व्यवस्था पूरे दिन जारी रही। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
आईपीएल फाइनल से पहले गंभीर ने बताई वजह

आईपीएल फाइनल से पहले गंभीर ने बताई वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आईपीएल के 14वें सत्र का फाइनल मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्ट़ेडियम में होगा। एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की टीम तीन बार पहले ही खिताब जीत चुकी है। वहीं, गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। लेकिन इस बार केकेआर की कमान इयोन मॉर्गन के हाथ है जबकि, चेन्नई के कप्तान हमेशा की तरह एमएस धोनी हैं। इन दोनों कप्तान की बात की जाए तो धोनी ने क्वालीफायर मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई वहीं, मोगर्न दिल्ली के खिलाफ खाता नहीं खोल सके। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने उन कारणों के बारे में बताया है जिनके चलते धोनी मॉर्गन पर भारी हैं। ...
पश्चिम अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों को हुआ कुष्ट रोग

पश्चिम अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों को हुआ कुष्ट रोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
पश्चिमी अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों में कुष्ट यानी लेप्रोसी होने की पुष्टि हुई है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। वैज्ञानिकों ने चिम्पैंजियों की चौंकाने वाली तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनके चेहरे पर गांठों का उभार देखा जा सकता है। दो चिम्पैंजियों में इसके मामले सामने आए हैं। पहला चिम्पैंजी गुनिया बिस्सू का है और दूसरा द आइवरी कोस्ट का है। एक्सेटर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, इंसानों में कुष्ट रोग के जो सामान्य लक्षण दिखते हैं चिम्पैंजी में दिखने वाले लक्षण उससे अलग हैं। चिम्पैंजी में ऐसा कैसे हुआ इसकी सटीक वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बीमारी किसी जंगली जानवर के जरिए उन तक पहुंची है।...