Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

IPL में होगी दर्शकों की वापसी:BCCI ने फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत दी, 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की ब्रिकी

IPL में होगी दर्शकों की वापसी:BCCI ने फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत दी, 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की ब्रिकी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
IPL 2021 के यूएई लेग का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, फेज-2 के दौरान दर्शकों को मैदान पर आने की अनुमति दी जाएगी। BCCI ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा- कोविड प्रोटोकॉल और UAE सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाने वाले मैचों में सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध होंगी। 2019 के बाद मैदान पर आएंगे दर्शक2019 के बाद यह पहला मौका होगा जब IPL के दौरान फैंस मैदान पर नजर आएंगे। पिछले साल कोरोना के चलते भारत की बजाय UAE में IPL-13 का आयोजन किया गया था और सभी मुकाबले बिना दर्शकों के खेले गए थे। इस साल भी जब फेज-1 खेला गया था, तो मैदान पर दर्शकों को आने की इजाजत नहीं मिली थी। बाद में कोरोना मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था। फेज-1 के सस्पेंड होने ...
बीकानेर के नोखा में तनाव के हालात:दो पक्षों के आमने-सामने होने के बाद शहर बंद, एक पक्ष सड़कों पर उतरा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

बीकानेर के नोखा में तनाव के हालात:दो पक्षों के आमने-सामने होने के बाद शहर बंद, एक पक्ष सड़कों पर उतरा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर नोखा के घट्‌टू गांव में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक पक्ष के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दूसरा पक्ष युवकों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहा है। थाने पर मंगलवार शाम को भी जमकर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद बुधवार को नोखा बंद की घोषणा कर दी गई। सुबह से लोगों ने बाजारों में दुकानें बंद करवा दीं। बाजार में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। दरअसल, मंगलवार को घट्‌टू गांव में तमिलनाडू से आए कुछ युवकों की गतिविधियों पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इस पर नोखा पुलिस को सूचना दी गई। युवकों को लेकर पुलिस नोखा थाने आ गई। देखते ही देखते नोखा थाने के सामने भारी भीड़ जमा हो गई। इन युवकों को जमानत पर छोड़ने को लेकर नाराजगी जताते हुए बुधवार सुबह नोखा बंद करवाया गया। घंटाघर के पास नारे लगाते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल खड...
ग्रीन हाउस गैस रोकने के लिए प्रयोग:गायों को इंसानों की तरह टॉयलेट का इस्तेमाल करना सिखाया, जर्मन वैज्ञानिकों दावा; इससे ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को कंट्रोल कर सकेंगे

ग्रीन हाउस गैस रोकने के लिए प्रयोग:गायों को इंसानों की तरह टॉयलेट का इस्तेमाल करना सिखाया, जर्मन वैज्ञानिकों दावा; इससे ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को कंट्रोल कर सकेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
गाय भी इंसान की तरह टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकती है। जर्मनी के वैज्ञानिकों ने गायों को इस तरह ट्रेनिंग दी है कि ये इनके लिए खासतौर पर बनाए गए टॉयलेट 'मूलू' में जाकर ही यूरिन रिलीज करती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है, गायों के ऐसा करने पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम किया जा सकेगा। गायों का इस तरह टॉयलेट में जाकर यूरिन रिलीज करना पर्यावरण के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह स्टडी जर्मनी के रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर फार्म एनिमल बायोलॉजी ने की है। ऐसे रोकते हैं ग्रीनहाउस गैसकरंट बायोलॉजी में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, खुले में जानवरों के मलत्याग को रोककर आमोनिया को बढ़ने से रोका जा सकता है। जो मिट्टी की उर्वरता पर बुरा असर डालती है। सूक्ष्मजीवों की मदद से आमोनिया नाइट्रस ऑक्साइड में तब्दील हो सकती है। जो कार्बन-डाई ऑक्साइड और मेथेन के बाद तीसरी सबसे प्रमुख ग्रीनहाउस गैस है। ग्रीनहाउस गैसों म...
अक्टूबर से होगी डिलीवरी:ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू, जानें खरीदारी पूरी करने की प्रक्रिया

अक्टूबर से होगी डिलीवरी:ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू, जानें खरीदारी पूरी करने की प्रक्रिया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री आखिरकार आज शुरू हो गई। कंपनी एक तकनीकी दिक्कत के चलते पिछले हफ्ते अपनी वेबसाइट सेल के लिए लाइव नहीं कर पाई थी। जिन ग्राहकों ने स्कूटर की बुकिंग कराई हुई है, वे अब उस पर खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें गाड़ी का वैरिएंट और रंग चुनने के बाद बकाया रकम का भुगतान करना होगा। इनविटेशन ईमेल देखें या ओला ऐप चेक करें ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने स्कूटर की सेल शुरू होने की जानकारी आज ट्विटर पर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'ओला एस1 की बिक्री शुरू हो रही है! हम इसे रिजर्वेशन के हिसाब से शुरू कर रहे हैं। आपके लिए बिक्री कब शुरू होगी, यह जानने के लिए अपना इनविटेशन ईमेल देखें या ओला ऐप चेक करें।' पिछले महीने लॉन्च हुए थे स्कूटर के दो वैरिएंट कंपनी ने पिछले महीने ओला S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वैरिएंट लॉन्...
बिग बॉस 15 प्रीमियर:2 अक्टूबर से होगा यह शो टीवी पर टेलीकास्ट, होस्ट सलमान खान के फिल्मी कमिटमेंट की वजह से प्लान में आया बदलाव

बिग बॉस 15 प्रीमियर:2 अक्टूबर से होगा यह शो टीवी पर टेलीकास्ट, होस्ट सलमान खान के फिल्मी कमिटमेंट की वजह से प्लान में आया बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पिछले पांच हफ्तों से डिजिटल प्लेटफार्म पर स्ट्रीम हो रहा कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' अब अपने अंतिम चरण पर है। फिल्ममेकर करण जोहर द्वारा होस्टेड इस शो का वीकेंड (18-19 सितंबर) को ग्रैंड फिनाले होगा। कंटेस्टेंट्स दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन शो के फाइनल वीक में पहुंच गए हैं, फैन्स यह देखने के लिए काफी उत्साहित हैं कि ट्रॉफी कौन उठाएगा। 'बिग बॉस 15' का प्रीमियर एपिसोड 2 और 3 अक्टूबर को होगा टेलीकास्ट बिग बॉस ओटीटी फिनाले के दो हफ्ते बाद, रियलिटी शो टीवी पर 2 अक्टूबर को 'बिग बॉस 15' के रूप में बदल जाएगा, जिसकी होस्टिंग सुपरस्टार सलमान खान करेंगे। शो से जुड़े करीबी बताते हैं, "शुरूआती प्लानिंग के मुताबिक 'बिग बॉस ओटीटी' के खत्म होते ही 'बिग बॉस 15' टेलीविजन पर टेलीकास्ट होना था। हालांकि, सलमान खान के फिल्मी कमिटमेंट्स की वजह ...
बारिश से बेहाल 4 राज्य:गुजरात के 4 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह लैंडस्लाइड; महाराष्ट्र में आज फिर बारिश का अलर्ट

बारिश से बेहाल 4 राज्य:गुजरात के 4 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह लैंडस्लाइड; महाराष्ट्र में आज फिर बारिश का अलर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मुंबई गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। गुजरात के कुछ इलाकों में तो सड़कों पर पानी का सैलाब नजर आ रहा है। मकान-दुकान, रेलवे ट्रैक सब डूब गए हैं। उधर, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड होने से कई रास्ते और हाइवे बंद हो चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र के पालघर और पुणे समेत कई बड़े जिलों में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अहमदाबाद के सारंगपुर इलाके में भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है। गुजरात के 4 जिलों में हालात खराबगुजरात के जामनगर, पोरबंदर, राजकोट और जूनागढ़ जिले में बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जूनागढ़ के हसनापुर, आनंदपुर, विलिंगडन, ओजात, व्रजमी, ध्राफद जैसे बड़े डैम ओवरफ्लो हो रहे हैं। इन बांधों से पानी छोड़ने की वजह से नेशनल हाइवे डूब गया। साथ ही कई गांवों में ...
विधानसभा में मंत्री को अपशब्द कहे, हंगामा:डोटासरा ने BJP को निंबाराम की पैरवी करने से टोका तो MLA ने अभद्रता की; स्पीकर के कहने पर माफी मांगी

विधानसभा में मंत्री को अपशब्द कहे, हंगामा:डोटासरा ने BJP को निंबाराम की पैरवी करने से टोका तो MLA ने अभद्रता की; स्पीकर के कहने पर माफी मांगी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। भाजपा विधायक मदन दिलावर ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को अपशब्द कह दिए। हंगामा बढ़ने पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब सिंह कटारिया और मदन दिलावर ने अपशब्दों के लिए सदन में माफी मांगी। दिलावर ने स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए धार्मिक टिप्पणियां कीं। इस पर भी हंगामा हुआ। अभिनेष महर्षि द्वारा निंबाराम की पैरवी करने पर जब गोविंद सिंह डोटासरा ने आपत्ति की तो दिलावर ने डोटासरा के लिए अपशब्द कह दिए। हालांकि हंगामे के बीच अपशब्द को ज्यादा विधायक नहीं सुन पाए, लेकिन डोटासरा सहित कई मंत्रियों ने सुन लिया। इस बीच विधानसभा की कार्यवाही आधा घंटा स्थगित ​हो गई। विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर सभापति राजेंद्र पारीक ने अपशब्द को सदन कार्यवाही से निकालने के आदेश देते हुए दिलावर से माफी मांगने को कहा। पहली बार दिलावर ने कहा कि डोटासरा ने निंबारा...
फिलहाल शुरू नहीं होगी 6 से 8वीं क्लास:राजस्थान में शिक्षा विभाग के प्रपोजल को हरी झंडी नहीं दिखा रही सरकार, दिवाली के बाद ही शुरू होने की उम्मीद

फिलहाल शुरू नहीं होगी 6 से 8वीं क्लास:राजस्थान में शिक्षा विभाग के प्रपोजल को हरी झंडी नहीं दिखा रही सरकार, दिवाली के बाद ही शुरू होने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राज्य के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 6 से 8वीं तक की ऑफलाइन क्लासेज फिलहाल शुरू होने की कोई संभावना नहीं है। तीसरी लहर की आशंका में छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। सरकार अब दिवाली के बाद ही इन क्लासेज को ऑफलाइन की छूट दे सकती है। दरअसल, शिक्षा निदेशालय के प्रस्तावों को भी सरकार ने किनारे करते हुए सिर्फ 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स को स्कूल बुलाने की छूट दी है। देश के अन्य राज्यों में कक्षा एक से बारह तक स्कूल ओपन हो चुके हैं। शिक्षा निदेशालय ने जुलाई-अगस्त में भेजे अपने प्रस्ताव में सभी क्लासेज ओपन करने की सिफारिश की थी। गृह विभाग भी इसके लिए तैयार था, लेकिन चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की टिप्पणी इसमें बाधक बन गई। चिकित्सा विभाग ने तीसरी लहर की आशंकाओं को गिनाते हुए फिलहाल स्कूल ओपन नहीं करने की सलाह दी। बाद में एक मीटिंग के दौरान भी चिकित्सा विभाग ने ही सबसे ज्या...
1475 प्रकरणों का निस्तारण, 10.18 करोड़ की राशि का अवार्ड पारित

1475 प्रकरणों का निस्तारण, 10.18 करोड़ की राशि का अवार्ड पारित

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार हुई राष्ट्रीय लोक अदालत जिला मुख्यालय बीकानेर एवं ताल्लुका नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, लूणकरनसर, खाजूवाला पर सभी प्रकृति के विवादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया गया। न्यायाधीश मदनलाल भाटी जिला एवम् सेशन न्यायाधीश बीकानेर के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में से कुल 10079 प्रकरण लोक अदालत में रखे गए। जिनमें 1475 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से निस्तारण हुआ तथा 10 करोड़ 18 लाख 11 हजार 049 की राशि का अवार्ड पारित किया गया। इसके अलावा प्री-लिटीगेशन के 8076 प्रकरण रखे गए। जिनमें से 203 प्रकरणों का निस्तारण लोक अदालत की भावना से होकर उनमें से 2 करोड़ 97 लाख ...
विराट से बेहतर क्यों हैं रोहित:अपनी कप्तानी में आज तक एक भी टूर्नामेंट नहीं हारे हिटमैन, 9 साल में कोहली ने 3 फाइनल गंवाए

विराट से बेहतर क्यों हैं रोहित:अपनी कप्तानी में आज तक एक भी टूर्नामेंट नहीं हारे हिटमैन, 9 साल में कोहली ने 3 फाइनल गंवाए

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भोपाल विराट कोहली की कप्तानी सवालों में है? सोमवार को खबरें आईं कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वे कप्तानी छोड़ देंगे और रोहित कमान संभालेंगे। BCCI ने इससे इनकार किया है, पर सवाल उठा ही क्यों? दरअसल, पिछले कुछ सालों में कोहली कप्तानी के मामले में बैकफुट पर हैं और उनका बैटिंग ग्राफ भी नीचे आया है। ऐसे में रोहित को उनका विकल्प माना जा रहा है, जो दोनों ही पहलुओं से फिलहाल मजबूत नजर आ रहे हैं। जानिए, लिमिटेड ओवर्स में रोहित कोहली से बेस्ट क्यों... रोहित को तरजीह की 2 मजबूत वजहें पहली: पिछले दो सालों से क्रिकेट की दुनिया के कई जानकार ये बात कह चुके हैं कि लिमिटेड ओवर न सही, लेकिन कम से कम टी-20 फॉर्मेट की कमान हिटमैन के हाथों में सौंप देनी चाहिए। । दूसरी: 2013 में मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के बीच में रिकी पोंटिंग से कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को कमान सौंप एक बड़ा दांव खेला ...