Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

चिट्टा और नशीली गोलियों सहित तीन गिरफ्तार

चिट्टा और नशीली गोलियों सहित तीन गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हनुमानगढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन ने बताया कि पीलीबंगा थाना पुलिस ने कल देर रात को एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर सुरजीतसिंह रायसिख और छांगासिंह रायसिख निवासी चक 23-एमओडी, थाना गोलूवाला को गिरफ्तार किया।इनके कब्जे से 10 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। इनके विरुद्ध दर्ज किए गए एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे की जांच की जा रही है। इधर, श्रीगंगानगर जिले में सीमावर्ती केसरीसिंहपुर थाना अधीन अरायण पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने कल रात अमरेंद्रसिंह उर्फ मल्लू (24) निवासी चक 10- तेजेवाला को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से ट्रामाडोल साल्ट की 500 गोलियां बरामद हुईं। उस पर भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद...
राहत की खबर:EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए UAN-आधार लिंक करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक कर सकेंगे लिंक

राहत की खबर:EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए UAN-आधार लिंक करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक कर सकेंगे लिंक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPF अकाउंट को आधार से लिंक करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है। इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। EPFO ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। लिंक नहीं करने पर रुक सकता है पैसाअगर आपने 31 दिसंबर तक EPFO और आधार नंबर को लिंक नहीं किया तो आपके खाते में कंपनी की ओर से आने वाला कॉन्ट्रिब्यूशन रोक दिया जाएगा। इसके अलावा इससे आपको EPF अकाउंट से पैसा निकालने में भी परेशानी हो सकती है। अगर EPF अकाउंट होल्डर का अकाउंट आधार से लिंक्ड नहीं है, तो वे EPFO की सर्विसेस का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ये है इसकी प्रोसेस सबसे पहले आप EPFO पोर्टल epfindia.gov.in पर जाएं।UAN और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।"Manage” सेक्शन में KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।जो पेज खुलता है वहां आप अपने EPF अकाउंट के साथ जोड़ने के लिए...
गुड न्यूज:फराह खान की कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव, वीडियो में दिखाया घर में कौन है सबसे ज्यादा एक्साइटेड

गुड न्यूज:फराह खान की कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव, वीडियो में दिखाया घर में कौन है सबसे ज्यादा एक्साइटेड

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान 11 दिनों पहले कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। फराह ने खुद सोशल मीडिया पर अपने पॉजिटिवि होने की जानकारी देते हुए संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की थी। अब कोरियोग्राफर की रिपोर्ट्स नेगेटिव आ चुकी है जिससे उनके घर का एक सदस्य बेहद खुश है। फराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उनका पालतु कुत्ता स्मूची नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'देखो मेरे नेगेटिव होने के बाद सबसे ज्यादा एक्साइटेड कौन है।' वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद संक्रमित हुई थीं फराह फराह खान ने पॉजिटिव होने पर लिखा था, 'मुझे लगता है ये हुआ क्योंकि मैंने काला टीका नहीं लगाया था। डबल वैक्सीनेटेड होने और ज्यादातर डबल वैक्सीनेटेड लोगों के साथ काम करने के बावजूद भी मैं कोविड पॉजिटिव हो गई हूं। जिन लोगों से मैं संपर्क में आई हूं मैंने पहले ही...
पाटीदार समाज के भूपेंद्रभाई पटेल अगले मुख्यमंत्री चुने गए; पहली बार के विधायक पटेल अब तक मंत्री भी नहीं बने थे

पाटीदार समाज के भूपेंद्रभाई पटेल अगले मुख्यमंत्री चुने गए; पहली बार के विधायक पटेल अब तक मंत्री भी नहीं बने थे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। बीजेपी ने एक बार फिर चौंकाते हुए भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को राज्य का अगला CM चुना है। चौंकाया इसलिए, क्योंकि पहली बार विधायक बने पटेल का नाम मुख्यमंत्री की रेस में एक बार भी सामने नहीं आया था। विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम का ऐलान किया। भूपेंद्र भाई पटेल को विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर। नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विजय रुपाणी ने ही विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र भाई पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इसका समर्थन किया। इसके बाद विधायक दल ने पटेल के नाम को मंजूरी दे दी। भूपेंद्र भाई जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण का दिन नहीं बताया है। ...
PM मोदी ने पैरालिंपिक मेडलिस्ट से किए सवाल:जयपुर की अवनि से पूछा- गोल्ड लाने के बाद भी मैदान में डटी रही, यह कैसे किया; कृष्णा से पूछा- माता-पिता को कहां ले जा रहे हो?

PM मोदी ने पैरालिंपिक मेडलिस्ट से किए सवाल:जयपुर की अवनि से पूछा- गोल्ड लाने के बाद भी मैदान में डटी रही, यह कैसे किया; कृष्णा से पूछा- माता-पिता को कहां ले जा रहे हो?

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर टोक्यो पैरालिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मुलाकात की। ये मुलाकात गुरुवार को की गई थी। इसका वीडियो रविवार को जारी किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व राजस्थान (जयपुर) के देवेंद्र झाझड़िया ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को पैरालिंपिक मेडल विजेता खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाली स्टॉल भेंट की। इस दौरान PM मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत भी की। PM ने जयपुर की अवनि लेखरा से पूछा कि मैच के दौरान मन में क्या चल रहा था? वहीं, कृष्णा नागर से पूछा कि माता-पिता को कहां घूमने लेकर जाओगे? जयपुर की अवनि लेखरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट दी टी-शर्ट। मोदी ने पूछा- गोल्डन गर्ल बनने के बाद कैसा लग रहा है?अवनि ने बताया कि फाइनल के वक्त मेरे दिमाग में आपकी (प्रधानमंत्री) कही बातें ही चल रही थीं। जब आपने कहा था कि सिर्फ अपना बेस्ट ...
प्रशासन की गैरत जगाने के लिए जनप्रतिनिधियों किया प्रदर्शन, विधायक और उसके भांजे के खिलाफ जताया आक्रोश

प्रशासन की गैरत जगाने के लिए जनप्रतिनिधियों किया प्रदर्शन, विधायक और उसके भांजे के खिलाफ जताया आक्रोश

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। शहर के अनेक जनप्रतिनिधियों ने आज रोष जुलूस निकालते हुए जिला प्रशासन की गैरत को जगाने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में जी-ब्लॉक में सभापति श्रीमती करुणा चांडक और उनके पति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चांडक के निवास पर इकट्ठा हुए जनप्रतिनिधियों तथा अन्य लोगों ने कल शाम की घटना पर आक्रोश जताते हुए मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला।जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभा की,जिसमें विधायक राजकुमार गौड़ और उनके भांजे हिस्ट्रीशीटर सुनील पहलवान के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली। विधायक पर आरोप लगाया गया कि उनकी शह पर उनका भांजा सुनील पहलवान शहर में असामाजिक तथा अपराधिक तत्वों को बढ़ावा देकर गैर कानूनी कार्यों के साथ-साथ शहर हित में नगर परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों में दखलअंदाजी कर रहा है।प्रदर्शन में पूर्व विधायक महेंद्रसिंह बराड़,नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश जांदू, पूर्व अध्यक्ष...
ट्रक ट्रेलर की टक्कर से डंपर चालक की मौत

ट्रक ट्रेलर की टक्कर से डंपर चालक की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर में नोखा थाना क्षेत्र में आज सुबह सवेरे हाईवे पर दो बड़े हादसे हो गए।नोखा में बीकानेर मार्ग पर राठी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5 बजे एक डंफर और ट्रक ट्रेलर विपरीत दिशा से टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में डंफर चालक गोपालराम(45) पुत्र पुरखाराम जाट निवासी बिरमसर, बीकानेर की मृत्यु हो गई। वह गंभीर घायल हो गया था, जिसे हस्पताल में जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बकौल पुलिस ट्रक ट्रेलर का चालक और उसका साथी हादसा होते ही घटनास्थल से गायब हो गए। लिहाजा अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनके भी चोटें लगी हैं या नहीं। डंफर बीकानेर से नोखा की तरफ और ट्रक ट्रेलर नोखा से बीकानेर की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही समय बाद इसी हाईवे पर इस घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक और दुर्घटना हो गई।पुलिस के अनुसार कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ लेकर जा रहा एक टैंकर अत्यधिक रफ्तार होने...
गर्म हो रही धरती, बदल रहे जानवर:जलवायु परिवर्तन के असर से बचने के लिए चिड़ियों की चोंच, पंख और स्तनधारियों के कान का आकार बढ़ रहा; जानिए जानवरों में कितना हो रहा बदलाव

गर्म हो रही धरती, बदल रहे जानवर:जलवायु परिवर्तन के असर से बचने के लिए चिड़ियों की चोंच, पंख और स्तनधारियों के कान का आकार बढ़ रहा; जानिए जानवरों में कितना हो रहा बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जलवायु परिवर्तन का जैसे-जैसे असर बढ़ रहा है, धरती की गर्मी बढ़ रही है। इसका असर जानवरों पर भी पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के असर से निपटने के लिए जानवर और पक्षी अपने अंदर कुछ बदलाव ला रहे हैं। जैसे- चिड़ियों की चोंच बढ़ रही है। स्तनधारियों के कान बड़े हो रहे हैं ताकि ये इन्हें हिलाकर शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम कर सकें। जानवरों के आकार में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुईजलवायु परिवर्तन का जीवों का क्या असर पड़ रहा है, इस पर रिसर्च करने वाली ऑस्ट्रेलिया की डेकिन यूनिवर्सिटी का कहना है, अब तक हुई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि जलवायु परिवर्तन के कारण जानवर अपना आकार बदल रहे हैं। इनके शरीर के किसी न किसी हिस्से में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। शोधकर्ता सारा रायडिंग कहती हैं, काफी समय से चर्चा की जा रही है कि क्या इंसान जलवायु परिवर्तन से उबर पाएगा, क्या कोई तकनीक इसका समाधान कर सकती है? इसका अस...
कोरोना ने बिगाड़ा क्रिकेट का कैलेंडर:2 साल में 21 दौरे रद्द करने पड़े; ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका का टूर कैंसल कर गंवाया था WTC फाइनल का मौका

कोरोना ने बिगाड़ा क्रिकेट का कैलेंडर:2 साल में 21 दौरे रद्द करने पड़े; ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका का टूर कैंसल कर गंवाया था WTC फाइनल का मौका

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही सीरीज को बीच में खत्म की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। हालांकि इस सीरीज के परिणाम क्या होंगे, यह अभी क्लियर नहीं किया गया है। यह पहला मौका नहीं है कि किसी टीम को कोरोना की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा या सीरीज को बीच में ही छोड़ना पड़ा हो। पिछले साल 19 दौरे और इस साल 2 दौरे रद्द हुए, लेकिन अब तक किसी भी टीम को वॉकओवर नहीं मिला है। इंग्लैंड ने भी साउथ अफ्रीका दौरा बीच में खत्म कर दिया थापिछले साल नंवबर-दिसंबर में इंग्लैंड ने कोरोना के मामले आने के बाद दौरे को बीच में ही रद्द कर दिया था। इंग्लैंड को दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी। तीन टी-20 मैचों की सीरीज की खत्म हो गई थी, पर वनडे मैचों की सीरीज नहीं हो सकी थी। वनडे...
कंजम्पशन ग्रोथ को मिलेगा बढ़ावा:US और चीन के बाद भारत में होंगी सबसे ज्यादा हाई इनकम फैमिलीज, एक दशक में एशिया के शहरों में चौथे नंबर पर पहुंच सकती है मुंबई

कंजम्पशन ग्रोथ को मिलेगा बढ़ावा:US और चीन के बाद भारत में होंगी सबसे ज्यादा हाई इनकम फैमिलीज, एक दशक में एशिया के शहरों में चौथे नंबर पर पहुंच सकती है मुंबई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली भारत इस दशक के अंत तक रोजाना 70 डॉलर (लगभग 5,000 रुपए) और उससे ज्यादा खर्च करने वाले परिवारों वाले देशों की सूची में अमेरिका और चीन के तीसरे नंबर पर आ सकता है। यह जानकारी मैकेंजी ग्लोबल इंस्टीट्यूट (MGI) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दी है जिसके मुताबिक, इस लिहाज से एशिया में मुंबई चौथे नंबर पर रह सकता है। इंडिया में कंजम्पशन 1.8 लाख करोड़ डॉलर बढ़ सकती है मैकेंजी की बिजनेस और इकोनॉमिक रिसर्च यूनिट MGI का कहना है कि एशिया में अगले एक दशक में 10 लाख करोड़ डॉलर की अतिरिक्त बिक्री के मौके बन सकते हैं। उसकी स्टडी के मुताबिक अगले एक दशक में ग्लोबल कंजम्पशन ग्रोथ में आधा योगदान एशिया का होगा, जबकि इंडिया में इस दौरान कंजम्पशन 1.8 लाख करोड़ डॉलर बढ़ सकती है। टोटल कंजम्पशन ग्रोथ में एशिया का शेयर आधे तक पहुंचेगा अगले एक दशक में कंजम्पशन ग्रोथ को लेकर मैकेंजी की पार्टनर महिमा ...