Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

गणेश चतुर्थी 2021:तैमूर के हाथ से बनी गणेश जी की मूर्ति के साथ करीना कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो, ट्रोलर्स बोले- सिर्फ नाम के मुस्लिम हैं

गणेश चतुर्थी 2021:तैमूर के हाथ से बनी गणेश जी की मूर्ति के साथ करीना कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो, ट्रोलर्स बोले- सिर्फ नाम के मुस्लिम हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सोनू सूद, शिल्पा शेट्टी जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घरों में गणेश जी की स्थापना की है। इसी बीच करीना कपूर ने भी पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ गणेश स्थापना की कुछ झलक शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर तैमूर के हाथों से बने क्ले के गणेश जी भी दिखाए हैं। जहां एक तरफ कई लोग तैमूर के टैलेंट की सराहना कर रहे हैं वही कुछ लोग धर्म के नाम पर उन्हें और सैफ को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। करीना कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर तैमूर और सैफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अपनी जिंदगी के प्यार टिम और उसके छोटे से क्ले से बने गणपति जी के साथ गणेश चतुर्थी मना रही हूं। एक तस्वीर में करीना तैमूर से हाथ जुड़वाते हुए नजर आ रही हैं और सैफ उनके साथ खड़े हुए। वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर के हाथों से बने क्यूट गणेश जी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट में सैफ की बहन सब...
पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव, ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरा

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव, ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया है। यहां BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल से उनका मुकाबला होगा। ममता विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से मैदान में उतरी थीं, लेकिन उन्हें BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के हाथों 1,956 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। कानून के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 5 नवंबर से पहले राज्य विधानसभा का सदस्य बनना होगा। आज की अन्य बड़ी खबरें... श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, एक जवान घायलजम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पीपी चनपोरा के पास आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इसमें एक जवान घायल हुआ है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। UP में कांग्रेस निकालेगी प्रतिज्ञा यात्रा ...
गणेशोत्सव पर देखिए 7 अनोखे मंदिरों के PHOTOS:राजस्थान में हैं प्रेमियों की मुराद पूरी करने वाले इश्किया गणेश जी, ऐसा मंदिर भी जहां बाल गणेश कर रहे हैं डांस

गणेशोत्सव पर देखिए 7 अनोखे मंदिरों के PHOTOS:राजस्थान में हैं प्रेमियों की मुराद पूरी करने वाले इश्किया गणेश जी, ऐसा मंदिर भी जहां बाल गणेश कर रहे हैं डांस

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर गणेश चतुर्थी के मौके पर दैनिक भास्कर आपको राजस्थान के कुछ ऐसे गणेश मंदिर के दर्शन करवा रहा है, जिनकी अलग ही पहचान है। इनमें से एक है जोधपुर का इश्किया गणेश मंदिर। इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी प्रेमी जोड़ा यहां दर्शन के लिए आता है, वह विवाह बंधन में बंध जाता है। इसी तरह जयपुर का गढ़ गणेश मंदिर में भगवान गणेश की बिना सूंड वाली प्रतिमा विराजमान है। सूंड नहीं होने की वजह से यहां पर गणेश की इंसानी रूप में पूजा अर्चना की जाती है। इश्किया गणेश मंदिर, जोधपुर जोधपुर का यह इश्किया गणेश मंदिर करीब 100 साल पुराना है। शहर की संकरी गलियों में स्थित यह मंदिर देखने में भले ही छोटा हो, लेकिन इसकी मान्यता बड़ी है। माना जाता है कि यहां पर कोई भी प्रेमी जोड़ा दर्शन के लिए लगातार आता है, तो वह विवाह बंधन में बंध जाता है। उनके विवाह में कोई अड़चन नहीं आती है। पुराने जमाने में जब प्यार और इ...
संगरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण सरकारी स्कूलों में चोरियां

संगरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण सरकारी स्कूलों में चोरियां

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
एक स्कूल में तीन दिन में दो बार हुई चोरीहनुमानगढ़ जिले में संगरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण सरकारी विद्यालयों में चोरियां होने से विद्यालयों के स्टाफ कर्मियों में दहशत फैली हुई है। एक स्कूल में तो तीन दिन में दो बार चोरी हो गई। एक अन्य स्कूल से भी कंप्यूटर चोरी हो गया।स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की रिपोर्टों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चक 3- एमजेडी रतनपुरा के प्रधानाध्यापक बलदेवसिंह कंबोजसिख(59) निवासी सेक्टर नंबर 9, वार्ड नंबर 44 हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा दी गई रिपोर्ट पर स्कूल में दो बार अज्ञात लोगों द्वारा चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर की शाम को स्टाफ स्कूल बंद करके चला गया। फिर 6 सितंबर को सुबह वापस आया तो कार्यालय, स्टोर रसोई तथा आठवीं कक्षा के कमरों के कुंटे किसी आरी ...
सज रहे मंदिर, गणेश प्रतिमाओं की हो रही खरीदारी

सज रहे मंदिर, गणेश प्रतिमाओं की हो रही खरीदारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश का प्राकट्य दिवस गणेश चतुर्थी 10 सितम्बर को मनाया जाएगा। घरों से मंदिरों तक तैयारियां चल रही है। गणेश मंदिरों की साफ-सफाई, रंग रोगन और रंग बिरंगी रोशनियों से सजाने का काम शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले दस दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव को लेकर गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू हो गई है। घर-घर में गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर उनका दस दिनों तक पूजन किया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर लोग घर-घर में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर उनके पूजन के लिए छोटी प्रतिमाओं की अधिक खरीदारी कर रहे है। गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालु व्रत-उपासना कर भगवान गणेश का पूजन करेंगे। छोटी प्रतिमाओं की बिक्री अधिक गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले दस दिवसीय गणेश पूजन के लिए लोग भगवान गणेश की छोटी प्रतिमाओं को अधिक पसंद कर रहे है। इन प्रतिमाओं को घरों में स्थापित कर दस दिन...
टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी की एंट्री:इंडिया के मेंटर बने पूर्व कप्तान, गंभीर बोले- नॉकआउट राउंड से बाहर होने की प्रॉब्लम होगी सॉल्व

टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी की एंट्री:इंडिया के मेंटर बने पूर्व कप्तान, गंभीर बोले- नॉकआउट राउंड से बाहर होने की प्रॉब्लम होगी सॉल्व

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अगले महीने से UAE में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी देखने को मिली है। धोनी को बतौर मेंटर टीम के साथ जोड़ा गया है। वह ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के लिए एमएस धोनी को मेंटर के पद पर नियुक्त किया जाना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा सकारात्मक पहलू माना जा रहा है। बता दें कि, धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था। सामने आया गंभीर का रिएक्शनधोनी के मेंटर नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में गंभीर ने कहा- धोनी को मेंटर बनाना बहुत अच्छा फैसला है। टीम में हेड कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर हैं, सभी स्किल्स वाले हैं, लेकिन ...
नेशनल कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिसर्च:धूम्रपान न करने वालों में क्यों होता है फेफड़ों का कैंसर, वैज्ञानिकों ने बताई वजह, कहा; DNA का डैमेज होना या कैंसर फैलाने वाले तत्व हैं कारण

नेशनल कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिसर्च:धूम्रपान न करने वालों में क्यों होता है फेफड़ों का कैंसर, वैज्ञानिकों ने बताई वजह, कहा; DNA का डैमेज होना या कैंसर फैलाने वाले तत्व हैं कारण

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
धूम्रपान न करने वालों को भी फेफड़ों का कैंसर होता है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इसका पता लगने के लिए रिसर्च की है। रिसर्च रिपोर्ट कहती है, धूम्रपान न करने वाले लोगों में प्राकृतिक तौर पर कैंसर पनपता है। इसे समझने के लिए अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने 232 ऐसे लोगों पर रिसर्च की जो कैंसर से जूझ रहे थे लेकिन उन्होंने कभी भी धूम्रपान नहीं किया था। इन मरीजों के कैंसर वाले ट्यूमर से सैम्पल लिया गया। इस सैम्पल की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई। क्या कहती है जांच रिपोर्टजांच रिपोर्ट में सामने आया कि यह फेफड़ों के कैंसर का नया प्रक्रार है जो शरीर में अपने आप विकसित हो जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है, इसकी वजह है 'म्यूटेशनल सिग्नेचर' यानी DNA में किसी तरह गड़बड़ी होने से ऐसा हुआ या फिर मरीज किसी कैंसर फैलाने वाले तत्व के संपर्क में आया। इसका सटीक कारण पता लगाने के लिए इस पर और रिसर्च किए जाने की ...
इमोशनल पोस्ट:सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले-आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

इमोशनल पोस्ट:सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले-आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

Uncategorized, What's Hot, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कैप्टन विक्रम बत्रा को बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 9 सितंबर को 'शेरशाह' का जन्मदिन होता है, इसलिए सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कैप्टन विक्रम को याद किया है। इमोशनल पोस्ट किया शेयरएक्टर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के साथ एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा, 'प्रिय शेरशाह, वह कहते हैं कि जो हमारे जीवन को इंसपायर करते हैं, वह हमारे दिलों में हमेशा रहते हैं। और कैप्टन विक्रम बत्रा, आपने अपने पराक्रम, ज्ञान, आकर्षण और आपके देश प्रेम से हमारे जीवन को बेहद प्रभावित किया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे... आपकी प्यार भरी याद में, जय हिंद।' विक्रम बत्रा का रोल हद करीब हैसिद्धार्थ ने हाल ही में अपनी आखिरी फिल्म, 'शेरशाह' में कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स दो...
फ्यूचर ग्रुप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत:नहीं जब्त होगी ग्रुप की संपत्तियां, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक, चार हफ्ते के लिए रुकी कार्रवाई

फ्यूचर ग्रुप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत:नहीं जब्त होगी ग्रुप की संपत्तियां, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक, चार हफ्ते के लिए रुकी कार्रवाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर ग्रुप की संपत्ति जब्त करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर चार हफ्ते के लिए रोक लगा दी है। फ्यूचर रिटेल, फ्यूचर कूपन और फ्यूचर ग्रुप के प्रमोटर किशोर बियानी को इससे बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल जज वाली बेंच ने मार्च में फ्यूचर ग्रुप की कंपनियों- फ्यूचर रिटेल और फ्यूचर कूपन की संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। रिलायंस रिटेल में फ्यूचर रिटेल के मर्जर की डील का मामला उच्चतम न्यायालय ने अमेजन की अपील पर फ्यूचर ग्रुप के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही सभी कार्रवाई पर आज रोक लगा दी। दिग्गज अमेरिकी रिटेलर ने सिंगापुर के इमर्जेंसी आर्बिट्रेटर अवॉर्ड को लागू कराने की अपील दिल्ली हाई कोर्ट में की थी। अवॉर्ड में फ्यूचर ग्रुप को रिलायंस रिटेल के साथ 24,731 करोड़ रुपए की मर्जर डील करने से रोका गया है। हाई कोर्ट, CCI, NCLT और SEBI मे...
दो दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे राहुल गांधी:माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा से पैदल जाएंगे कांग्रेस नेता, अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की उनकी दूसरी यात्रा

दो दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे राहुल गांधी:माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा से पैदल जाएंगे कांग्रेस नेता, अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की उनकी दूसरी यात्रा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुरुवार को जम्मू पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह कटरा से श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पैदल ही निकलेंगे। साथ ही शाम को आरती में भी शामिल होंगे कल यानी शुक्रवार को राहुल जम्मू में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों से मिलेंगे। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राहुल गांधी की पवित्र मंदिर में विशेष आस्था है और वह पिछले कई सालों से वैष्णो देवी मंदिर जाना चाहते थे। हम पिछले तीन साल से राहुल गांधी से यहां आने के लिए कह रहे थे। वह खुद भी आना चाहते थे, लेकिन राजनीतिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि यहां आ पाएं। अब स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है तो वो आ रहे हैं। राहुल गांधी पूजा करेंगे और आरती में भाग लेंगेमीर ने कहा कि कई नेता पवित्र मंदिर जाते हैं, लेकिन वे हेलिकॉप्टर और घो...