मोस्ट वांटेड के साथ लेडी डॉन गिरफ्तार:गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद काला जेठड़ी से जुड़ी, पूरी गैंग कर रही थी ऑपरेट, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा
नागौर
राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा को शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ गिरफ्तार किया। उत्तराखंड से लौट रहे दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी यूपी के सहारनपुर से हुई। इनके पास से पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद की गई।
जठेड़ी के साथ अनुराधा 9 महीने से लिव इन में रह रही थी और उसकी पूरी गैंग को ऑपरेट करती थी। जठेड़ी पर सात लाख रुपए का इनाम था। जठेड़ी पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं।
गैंगस्टर आनंदपाल की गर्लफ्रेंड थी अनुराधाअनुराधा कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की गैंग से जुड़ी थी। वह आनंदपाल की गर्लफ्रेंड थी। इसी दौरान वह सुर्खियों में आई। आनंदपाल का एनकाउंटर होने के बाद से वह फरार थी। फरारी के दौरान लॉरेंस विश्नोई की मदद से अनुराधा की मुलाकात काला जठेड़ी से हुई।
विश्नोई गैंग को काला जठेड़ी कर रहा था ऑपरेटविश्नोई गैंग रंगदारी, फिरौती, ल...








