Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

जयपुर में आमागढ़ विवाद गहराया:किरोड़ीलाल ने फहराया मीणा समाज का झंडा, समर्थकों के साथ दी गिरफ्तारी; दोपहर में हुए रिहा

जयपुर में आमागढ़ विवाद गहराया:किरोड़ीलाल ने फहराया मीणा समाज का झंडा, समर्थकों के साथ दी गिरफ्तारी; दोपहर में हुए रिहा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर आमागढ़ प्रकरण में जयपुर पुलिस एक बार फिर से गच्चा खा गई। पुलिस की चाक-चौबंद निगरानी और इंटेलीजेंस को चकमा देकर भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा अपने समर्थकों के साथ आधी रात को आमागढ़ पहाड़ी पर पहुंचे और सुबह होते ही मीणा समाज का झंडा फहरा दिया। रविवार तड़के डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के आमागढ़ पहुंचने की खबर जब पुलिस को लगी तो आनन-फानन में ईस्ट जिले के ACP नीलकमल मीणा व अन्य अफसर अमले को लेकर पहाड़ी पर पहुंचे। वहां समझाकर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को आमागढ़ से नीचे लेकर आए। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर पुलिस विद्याधर नगर थाने ले गई। दोपहर बाद किरोड़ीलाल मीणा को रिहा कर दिया गया। उनके रिहाई की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में समर्थक भी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की। एक दिन पहले डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा था- हर हाल में आमागढ़ पहुंचकर झंडा लगाऊंगामामले में शनिवार क...
CBSE के रिजल्ट पर सवाल:रेफरेंस इयर से ज्यादा नहीं रखने दिया रिजल्ट, इस बार अगर ज्यादा होशियार बच्चे, फिर भी दिए कम नंबर; स्टूडेंट्स को हुआ नुकसान

CBSE के रिजल्ट पर सवाल:रेफरेंस इयर से ज्यादा नहीं रखने दिया रिजल्ट, इस बार अगर ज्यादा होशियार बच्चे, फिर भी दिए कम नंबर; स्टूडेंट्स को हुआ नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोरोना काल में स्टूडेंट्स को प्रमोट करने के लिए जिस मार्किंग पॉलिसी का उपयोग किया, उससे कई होनहार स्टूडेंट्स को नुकसान हुआ है। स्वयं बोर्ड ने जिस पॉलिसी के तहत मार्क्स तय किए थे, उसी के तहत कटौती करने के लिए स्कूल्स पर दबाव बनाया। बारहवीं के हजारों बच्चों के मार्क्स इसी कारण कम हो गए। यह सब पॉलिसी के उस नियम के कारण हुआ जिसमें रेफरेंस इयर से ज्यादा रिजल्ट नहीं रखने की बाध्यता तय कर दी गई। यानी पिछले सालों में स्कूलों का रिजल्ट का जो पर्सेंट रहा, उससे ज्यादा पर्सेंट में रिजल्ट नहीं आ सकता। CBSE ने मार्किंग पॉलिसी में कहा था कि रेफरेंस इयर के हिसाब से ही स्कूल को अपना रिजल्ट रखना है। सभी स्कूल्स को अलग-अलग रेफरेंस इयर मिले थे। पिछले दो-तीन साल में जिस साल का सबसे बेहतर रिजल्ट रहा था, वो ही स्कूल का रेफरेंस इयर था। अगर किसी स्कूल का रेफरे...
नशीली गोलियों सहित युवक काबू, दो गांजा सप्लायर भी पकड़े

नशीली गोलियों सहित युवक काबू, दो गांजा सप्लायर भी पकड़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. गोलूवाला थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। वही एक पुराने मामले की जांच करते हुए दो व्यक्तियों को गांजा सप्लाई करने के आरोप में पकड़ा है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि आज बड़े तड़के गांव लोंगवाला के अड्डे पर एक बस से उतरे राजा ओड(50) निवासी डावली राठान को काबू किया गया, जिसके कब्जे से 2340 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि राजा जोधपुर जिले में देचू तथा ओसियां से नशीली गोलियां लाकर नशा करने वालों को बेचता है। वह नशीली गोलियां लेने के लिए ही जोधपुर जिले में गया हुआ था।वह पहले भी कई बार वहां से नशीली गोलियां ला चुका है। थानाधिकारी के अनुसार इस बार उसे सिर्फ 2340 नशीली गोलियां ही मिली।वहां गोलियां सप्लाई करने वाले एक शख्स को एडवांस में राजा ने 40 हजार रुपए देकर आना बताया है।यह शख्स उसे बाद में नशीली गोलियां सप्ल...
मार्केट कॉन्पलेक्स के ऑफिस में आग लगने से भारी नुकसान

मार्केट कॉन्पलेक्स के ऑफिस में आग लगने से भारी नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. में कोटगेट थाना अंतर्गत मॉडल मार्केट में बोथरा कंपलेक्स में आज सुबह एक ऑनलाइन ट्रेडिंग तथा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में भीषण आग लग जाने से भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे लोगों ने बोथरा कंपलेक्स की पांचवी मंजिल पर आग लगे हुए देखी तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मी तुरंत ही 2-3 फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।हासिल जानकारी के मुताबिक इस कॉन्प्लेक्स की पांचवी मंजिल पर सुनील सेठिया का ऑनलाइन ट्रेडिंग तथा फाइनेंस का ऑफिस है। यह ऑफिस एक बड़े हॉल सहित तीन चार कमरों में है। आग बड़े हॉल तथा सभी कमरों में लगी, जिससे वहां रखा सारा सामान जल गया। कंप्यूटर फर्नीचर आदि सबकुछ आग की भेंट चढ़ गया। दमकल सूत्रों का कहना है कि रात को किसी समय शॉर्ट सर्किट हो जाने अथवा किसी ऐसी में ब्लास्ट होने से संभवत आग ...
पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर कैश लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश,दो सहयोगी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर कैश लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश,दो सहयोगी गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
तीन मुख्य अभियुक्तों की पहचान, धरपकड़ के लिए छापेमारीपेट्रोल पंपों की आज की हड़ताल वापसश्रीगंगानगर। पेट्रोल पंप मालिक संजय भाटिया को गोली मारकर लाखों का कैश लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने वारदात का 36 घंटे में ही आज शाम खुलासा कर दिया।मुख्य अभियुक्तों के दो सहयोगी युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीन मुख्य अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।इस बीच गोली लगने से गंभीर घायल संजय भाटिया की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। इस घटना के विरोध में जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा कल रविवार को की जाने वाली पेट्रोल पंप की 12 घंटे की हड़ताल को वापस ले लिया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि परसों गुरुवार रात को नेहरू पार्क के नजदीक मुखर्जीनगर में हुई इस वारदात में तीन मुख्य अभियुक्तों का सहयोग करने के आरोप में पुरानी आबादी में टावर वाली गली में करणी माता ...
इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिसर्च:बाजरे से घटा सकते हैं 15% तक ब्लड शुगर, यह स्वस्थ लोगों में भी टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम करता है

इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिसर्च:बाजरे से घटा सकते हैं 15% तक ब्लड शुगर, यह स्वस्थ लोगों में भी टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम करता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
बाजरा टाइप-2 डायबिटीज का खतरा घटाता है और शरीर में ब्लड शुगर का स्तर पर भी कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे लोग जो स्वस्थ हैं और बाजरे को खानपान में शामिल करते हैं उनमें इस बीमारी की आशंका कम हो जाती है। यह दावा इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी एसिड ट्रॉपिक (ICRISAT) ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है। 'फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन' जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, बाजारा ब्लड शुगर के लेवल में 12 से 15 फीसदी तक कमी लाता है। ऐसा क्यों है इसकी भी वजह जानिएवैज्ञानिकों का कहना है, बाजरे का औसत ग्लाइसीमिक इंडेक्स 52.7 होता है। यह चावल और रिफाइंड गेहूं के मुकाबले 30 फीसदी तक कम होता है। वहीं, मुक्के के मुकाबले भी बाजरे का ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होता है। किसी चीज का ग्लाइसीमिक इंडेक्स जानकर पता लगाया जा सकता है वो चीज ब्लड शुगर लेवल कितना बढ़ाएगी और कितने समय में बढ़ाएगी। इसीलि...
खुलासा:मिजान को रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा लगती हैं अट्रैक्टिव, बोले- अलाविया की एक दोस्त हैं जो मुझे अट्रैक्टिव लगती हैं और मैं उनके क्लोज हूं

खुलासा:मिजान को रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा लगती हैं अट्रैक्टिव, बोले- अलाविया की एक दोस्त हैं जो मुझे अट्रैक्टिव लगती हैं और मैं उनके क्लोज हूं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्टर-डांसर जावेद जाफरी के बेटे मिजान ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा के क्लोज हैं और वो उन्हें अट्रैक्टिव लगती हैं। दरअसल इंटरव्यू में वो अपनी बहन अलाविया के साथ शामिल हुए थे। जब अलाविया से पूछा गया कि अगर मीजान उनके दोस्तों को डेट करते हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे ठीक लगता है। मिजान को अट्रैक्टिव लगती हैं नव्या मिजान ने कहा, "नव्या नवेली नंदा, अलाविया की एक दोस्त हैं जो मुझे अट्रैक्टिव लगती हैं और वो उनकी कुछ दोस्तों में से एक हैं जिनके मैं क्लोज हूं।" उन्होंने आगे यह भी कहा, "हां, मुझे लड़कियों ने इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि मैं उसी समय पर दूसरी लड़कियों से बात कर रहा था।" लड़कियों में उनके टेस्ट के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, "एक फिट टोंड बॉडी वह है जो मुझे एक लड़की में सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करती है।" अलावि...
दूसरी लहर में बढ़ी लोन की मांग:जून में बढ़े गोल्ड लोन और व्हीकल लोन, पर्सनल लोन में आया 11.9% का उछाल

दूसरी लहर में बढ़ी लोन की मांग:जून में बढ़े गोल्ड लोन और व्हीकल लोन, पर्सनल लोन में आया 11.9% का उछाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
जून में जब कोविड संक्रमण की दूसरी लहर चल रही थी, तब पिछले साल से 11.9% ज्यादा पर्सनल लोन लिए गए। उसमें गोल्ड लोन और व्हीकल लोन दोनों का आंकड़ा है, इसलिए एक तरह का विरोधाभास पैदा हो रहा है। मतलब, लोगों ने जून में कोविड या दूसरी दिक्कतों की वजह से सोने के गहने गिरवी रखकर ज्यादा लोन लिए, लेकिन उसी महीने लोगों ने गाड़ियां खरीदने के लिए ज्यादा कर्ज भी लिए। इन बातों का पता रिजर्व बैंक की सेक्टोरल डिप्लॉयमेंट ऑफ बैंक क्रेडिट- जून 2021 रिपोर्ट से चलता है। RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जून में पर्सनल लोन की सालाना ग्रोथ 10.4% थी। जून में 5.9% बढ़ा था नॉन फूड बैंक लोन बैंक लोन के आंकड़े 33 कमर्शियल बैंकों से जुटाए गए हैं, जिन्होंने लगभग 90% लोन नॉन फूड क्रेडिट के तौर पर बांटा हुआ था। नॉन फूड बैंक लोन में सालाना बढ़ोतरी को देखेंगे, तो पाएंगे कि जून में इसमें 5.9% का इजाफा हुआ था, ज...
पूर्वी हिस्से में बढ़ रहा मानसून:MP, राजस्थान में रेड अलर्ट, झारखंड-बिहार और UP में भारी बारिश का अनुमान; दिल्ली की सड़क में बना कुएं जैसा गड्‌ढा

पूर्वी हिस्से में बढ़ रहा मानसून:MP, राजस्थान में रेड अलर्ट, झारखंड-बिहार और UP में भारी बारिश का अनुमान; दिल्ली की सड़क में बना कुएं जैसा गड्‌ढा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में शनिवार-रविवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देश के पूर्वी हिस्से में मानसून के आगे बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे पश्चिम की ओर झारखंड और बिहार की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे इन राज्यों में वीकेंड में भारी बारिश होगी। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले तीन दिनों में यहां भारी बारिश होगी। दक्षिणी दिल्ली के IIT फ्लाईओवर के पास वाली रोड में शनिवार दोपहर कुएं जैसा गड्‌ढा हो गया। यहां अचानक सड़क जमीन में धंस गई। इससे वहां ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गड्‌ढा 10 से 15 फीट चौड़ा है। IIT रोड पर सड़क जमीन के अंदर धंसने के बाद जाम जैसी स्थिति बन गई। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से शुक्रव...
डोटासरा जैसा ससुर मांग रहीं युवतियां! RAS मामले में राजेंद्र राठौड़ का तंज: युवतियां प्रार्थना कर रहीं- भोले तेरी पूजा करूं, ऐसा दे मनै सासरा, बींद चाहे कोई दे, सुसरा दे डोटासरा

डोटासरा जैसा ससुर मांग रहीं युवतियां! RAS मामले में राजेंद्र राठौड़ का तंज: युवतियां प्रार्थना कर रहीं- भोले तेरी पूजा करूं, ऐसा दे मनै सासरा, बींद चाहे कोई दे, सुसरा दे डोटासरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर किसानों के लिए पर्याप्त पानी की मांग पर शुक्रवार को श्रीगंगानगर आए विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने सत्तापक्ष के साथ-साथ RAS भर्ती मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को निशाने पर लिया। उन्होंने डोटसरा पर तंज भी कसा। कहा- उन्होंने अपने पूरे कुनबे को RAS बना डाला। निशाने पर RAS इंटरव्यू में डोटासरा के रिश्तेदारों को 80 नंबर मिलने के बाद से ही वे लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। राजेंद्र राठौड़ ने श्रीगंगानर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान की युवतियां आजकल डोटासरा जैसा ससुर मांग रही हैं। उन्होंने एक वायरल मैसेज का जिक्र कर डोटसरा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वे शेखावाटी के निवासी हैं। इन दिनों युवतियां भोले नाथ की पूजा करती हैं। वे भोलेनाथ से यही कहती है- ' भोले तेरी पूजा करूं, ऐसा ...