एसडीएम ने पाली कलेक्टर और हाईलेवल के फोन का हवाला देकर आवासीय जमीन का कनवर्जन रद्द करने का दबाव बनाया
जयपुर
राजस्थान में पहली बार किसी अफसर की ओर से सरकारी ऑर्डर में ब्यूरोक्रेसी की पूरी चेन पर दबाव डालने का मामला सामने आया है। मामला पाली जिले की रायपुर तहसील में एक आवासीय जमीन के कन्वर्जन को रद्द करने का है। हाईलेवल के दबाव का तत्कालीन तहसीलदार नरेंद्र सिंह पंवार का लेटर सामने आने से ब्यूरोक्रेसी में पाली से जयपुर तक हलचल मच गई है। तत्कालीन तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने हाईलेवल से आए प्रेशर का पूरा ब्योरा आर्डर शीट में लिखा है। इसमें बताया कि रायपुर तहसील में मील कॉलोनियों आवासीय जमीन के कंवर्जन किया गया था और इसे रद्द करने के लिए जयपुर से साहब के कहने पर कलेक्टर और रायपुर तहसीलदार लगातार दबाव बनाते रहे। जबकि जिन धाराओं का हवाला दिया गया है उसमें ऐसा मामला बनता ही नहीं। उसका यह भी आरोप है कि नौकरी ध्यान में रखने तक भी धमकी दी गई। इधर, कलेक्टर का कहना है कि यह आरोप गलत है और बेकडेट में आर्डर...








