तेल ने निकाला जेब से तेल: महज बीस दिन में नौ बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम
श्रीगंगानगर. केन्द्र और राज्य सरकारों ने मिलकर पेट्रोल और डीजल में लगातार वृद्धि कर आम उपभोक्ता को निचोड़ दिया है। एक जनवरी से बीस जून तक पेट्रोल=डीजल में 52 बार बढ़ोत्तरी हो चुकी है। वहीं इस अवधि में पांच बार दामों में कमी भी की गई है। लेकिन यह कमी महज मामूली पैसों की है।
बढ़ते दामों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसी जून माह के महज बीस दिनों में ही नौ बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। एक जनवरी को पेट्रोल के दाम 95.84 रुपए प्रति लीटर था जो 12.55 रुपए की वृद्धि कर 20 जून को 108.39 रुपए प्रति लीटर बिका।
इसी तरह एक जनवरी को डीजल 87.43 रुपए था जो13.70 रुपए बढ़कर अब 23 जून को 101.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकने लगा है। इलाके के जनप्रतिनिधि भी भाजपा और कांग्रेस के नाम पर बंटे हुए है।
कांगे्रसी इसके लिए भाजपा की केन्द्र सरकार को जिम्मेदार मान रहे है तो वहीं...








